O Romeo Movie | विशाल भारद्वाज की फिल्म में Shahid Kapoor का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन शाहिद के लिए सबसे खास तारीफ उनके घर से आई है। उनकी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म और शाहिद के अभिनय की जमकर सराहना की है।इसे भी पढ़ें: Farhan Akhtar का हॉलीवुड डेब्यू! Sam Mendes की The Beatles फिल्मों में निभाएंगे पंडित रवि शंकर का किरदार बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और उनके भाई ईशान खट्टर ने ‘ओ रोमियो’ फिल्म में उनके अभिनय की एक सोशल मीडिया पोस्ट में तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और अफशा (डिमरी) के बीच रोमांटिक रिश्ते की कहानी पर आधारित है।राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘मेरा रोमियो, जब वह पूछते हैं ‘मैं हूं कि हूं नहीं?’, याद रखना, तुम हो। और वही हो।’’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘...आंखें जो हजारों शब्द बोलती हैं, और दिल जो हर बार खुद को संभाल लेता है।” राजपूत ने कहा, ‘‘क्योंकि जो आपको थामे रखता है वह है रोशनी...शानदार कहना कम पड़ेगा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। ‘ओ रोमियो’ अब सिनेमाघरों में।”इसे भी पढ़ें: Palash Muchhal Defamation Case | बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त रुख, निर्माता विज्ञान माने पर लगाया प्रतिबंध खट्टर ने कपूर के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कीं। उन्होंने लिखा, “भाई, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम आसमान की ऊंचाइयों और बेहतरीन भूमिकाओं के हकदार हो।” खट्टर ने लिखा, “ ‘ओ रोमियो’ अभी सिनेमाघरों में जाकर देखो, रॉक कॉन्सर्ट जैसा अनुभव मिलेगा। यह पूरी तरह से धमाकेदार फिल्म है।” यह फिल्म कपूर और भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम किया था। ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मेसी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

PNSPNS
Feb 15, 2026 - 19:33
 0
O Romeo Movie | विशाल भारद्वाज की फिल्म में Shahid Kapoor का जलवा, पत्नी मीरा और भाई ईशान ने की जमकर तारीफ

बॉलीवुड के पावरहाउस परफॉर्मर शाहिद कपूर की मच-अवेटेड फिल्म ‘ओ रोमियो’ शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हो गई है। फिल्म को दर्शकों और क्रिटिक्स की ओर से शानदार प्रतिक्रिया मिल रही है, लेकिन शाहिद के लिए सबसे खास तारीफ उनके घर से आई है। उनकी पत्नी मीरा राजपूत और भाई ईशान खट्टर ने सोशल मीडिया पर फिल्म और शाहिद के अभिनय की जमकर सराहना की है।

इसे भी पढ़ें: Farhan Akhtar का हॉलीवुड डेब्यू! Sam Mendes की The Beatles फिल्मों में निभाएंगे पंडित रवि शंकर का किरदार

 

बॉलीवुड अभिनेता शाहिद कपूर की पत्नी मीरा राजपूत और उनके भाई ईशान खट्टर ने ‘ओ रोमियो’ फिल्म में उनके अभिनय की एक सोशल मीडिया पोस्ट में तारीफ करते हुए कहा कि उन्हें उन पर गर्व है। विशाल भारद्वाज द्वारा निर्देशित यह फिल्म शुक्रवार को सिनेमाघरों में रिलीज हुई। फिल्म में तृप्ति डिमरी भी मुख्य भूमिका में हैं। फिल्म मुंबई के अंडरवर्ल्ड गैंगस्टर हुसैन उस्तरा और अफशा (डिमरी) के बीच रोमांटिक रिश्ते की कहानी पर आधारित है।

राजपूत ने अपने इंस्टाग्राम अकाउंट पर कपूर के साथ एक तस्वीर साझा की और लिखा, ‘‘मेरा रोमियो, जब वह पूछते हैं ‘मैं हूं कि हूं नहीं?’, याद रखना, तुम हो। और वही हो।’’ उन्होंने पोस्ट में लिखा, ‘‘...आंखें जो हजारों शब्द बोलती हैं, और दिल जो हर बार खुद को संभाल लेता है।” राजपूत ने कहा, ‘‘क्योंकि जो आपको थामे रखता है वह है रोशनी...शानदार कहना कम पड़ेगा। मुझे आप पर बहुत गर्व है। ‘ओ रोमियो’ अब सिनेमाघरों में।”

इसे भी पढ़ें: Palash Muchhal Defamation Case | बॉम्बे हाई कोर्ट का सख्त रुख, निर्माता विज्ञान माने पर लगाया प्रतिबंध

खट्टर ने कपूर के साथ कई तस्वीरें अपने इंस्टाग्राम हैंडल पर अपलोड कीं। उन्होंने लिखा, “भाई, मुझे तुम पर बहुत गर्व है। तुम आसमान की ऊंचाइयों और बेहतरीन भूमिकाओं के हकदार हो।” खट्टर ने लिखा, “ ‘ओ रोमियो’ अभी सिनेमाघरों में जाकर देखो, रॉक कॉन्सर्ट जैसा अनुभव मिलेगा। यह पूरी तरह से धमाकेदार फिल्म है।” यह फिल्म कपूर और भारद्वाज की चौथी फिल्म है। इससे पहले उन्होंने ‘कमीने’, ‘हैदर’ और ‘रंगून’ में साथ काम किया था। ‘ओ रोमियो’ में नाना पाटेकर, अविनाश तिवारी, तमन्ना भाटिया, दिशा पाटनी और विक्रांत मेसी भी महत्वपूर्ण भूमिकाओं में हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow