Numerology Tips: इन 2 मूलांक वालों पर बरसती है Lord Shiva की सीधी कृपा, क्या आप भी हैं शामिल

अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि हमारे स्वभाव और तकदीर का आईना होती है। शास्त्रों के मुताबिक निस्वार्थ और सादगी भरा मन भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। यही कारण है कि कुछ खास मूलांक के लोग अपने गहरे स्वभाव और मासूमियत की वजह से भगवान शिव के बेहद करीब होते हैं। ऐसे में अगर आपका भी मूलांक इनमें से है, तो समझ जाइए आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन दो खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान शिव की कृपा के पात्र माने जाते हैं।मूलांक 2अगर किसी का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख हो होता है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी 'चंद्रमा' ग्रह है।इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 23 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिनजिस तरह से चंद्रमा में शीतलता होती है, वैसे ही मूलांक 2 वाले जातक भी शांत और कोमल हृदय के होते हैं। इन लोगों के मन में किसी के लिए बैर नहीं होता है।पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है। चंद्रमा को भगवान शिव का अनन्य भक्त माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 2 के लोगों पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है।मूलांक 2 वाले जातक अपनी ईमानदारी और रिश्तों के प्रति वफादारी के कारण समाज में बेहद मान-सम्मान पाते हैं। भगवान शिव इनको जीवन के कठिन रास्तों पर भी सही दिशा दिखाते हैं।मूलांक 7अगर किसी व्यक्ति का जन्म 07, 16 या 25 तारीख को जन्म हुआ हो, तो इनका मूलांक 7 है। 7 अंक का स्वामी 'केतु' ग्रह है, जिसको गहराई और मोक्ष का कारक माना गया है।इस मूलांक के लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं। इनको शोर-शराबे से ज्यादा एकांत और गहरी सोच ज्यादा पसंद होती है। इस मूलांक के लोगों का 'योगी जैसा स्वभाव' भगवान शिव को अति भाता है।यह लोग जन्मजात खोजी होते हैं, जोकि भगवान शिव स्वयं परमयोगी हैं। इन लोगों की पुकार को भगवान शिव बहुत जल्दी सुनते हैं।इस मूलांक के लोग किसी की नकल नहीं करते हैं। बल्कि यह जातक अपना रास्ता खुद बनाते हैं। भगवान शिव की कृपा से इनको वह समझदारी और ज्ञान मिलता है, जो दूसरों के पास नहीं होती है।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:37
 0
Numerology Tips: इन 2 मूलांक वालों पर बरसती है Lord Shiva की सीधी कृपा, क्या आप भी हैं शामिल
अंक ज्योतिष में हमारे जन्म की तारीख सिर्फ एक नंबर नहीं बल्कि हमारे स्वभाव और तकदीर का आईना होती है। शास्त्रों के मुताबिक निस्वार्थ और सादगी भरा मन भगवान शिव को बेहद प्रिय होता है। यही कारण है कि कुछ खास मूलांक के लोग अपने गहरे स्वभाव और मासूमियत की वजह से भगवान शिव के बेहद करीब होते हैं। ऐसे में अगर आपका भी मूलांक इनमें से है, तो समझ जाइए आप पर भगवान शिव की विशेष कृपा है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको उन दो खास मूलांक के बारे में बताने जा रहे हैं, जो भगवान शिव की कृपा के पात्र माने जाते हैं।

मूलांक 2

अगर किसी का जन्म किसी महीने की 2, 11, 20 या 29 तारीख हो होता है, तो उनका मूलांक 2 होता है। इस मूलांक का स्वामी 'चंद्रमा' ग्रह है।

इसे भी पढ़ें: Love Horoscope For 23 June 2026 | आज का प्रेम राशिफल 23 जून 2026 | प्रेमियों के लिए कैसा रहेगा आज का दिन


जिस तरह से चंद्रमा में शीतलता होती है, वैसे ही मूलांक 2 वाले जातक भी शांत और कोमल हृदय के होते हैं। इन लोगों के मन में किसी के लिए बैर नहीं होता है।

पौराणिक कथाओं के मुताबिक भगवान शिव ने चंद्रमा को अपने मस्तक पर धारण किया है। चंद्रमा को भगवान शिव का अनन्य भक्त माना जाता है। यही वजह है कि मूलांक 2 के लोगों पर हमेशा महादेव की कृपा बनी रहती है।

मूलांक 2 वाले जातक अपनी ईमानदारी और रिश्तों के प्रति वफादारी के कारण समाज में बेहद मान-सम्मान पाते हैं। भगवान शिव इनको जीवन के कठिन रास्तों पर भी सही दिशा दिखाते हैं।

मूलांक 7

अगर किसी व्यक्ति का जन्म 07, 16 या 25 तारीख को जन्म हुआ हो, तो इनका मूलांक 7 है। 7 अंक का स्वामी 'केतु' ग्रह है, जिसको गहराई और मोक्ष का कारक माना गया है।

इस मूलांक के लोग थोड़े अंतर्मुखी होते हैं। इनको शोर-शराबे से ज्यादा एकांत और गहरी सोच ज्यादा पसंद होती है। इस मूलांक के लोगों का 'योगी जैसा स्वभाव' भगवान शिव को अति भाता है।

यह लोग जन्मजात खोजी होते हैं, जोकि भगवान शिव स्वयं परमयोगी हैं। इन लोगों की पुकार को भगवान शिव बहुत जल्दी सुनते हैं।

इस मूलांक के लोग किसी की नकल नहीं करते हैं। बल्कि यह जातक अपना रास्ता खुद बनाते हैं। भगवान शिव की कृपा से इनको वह समझदारी और ज्ञान मिलता है, जो दूसरों के पास नहीं होती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow