North Korea Cluster Bomb Test | किम जोंग उन ने दागीं ऐसी मिसाइलें जो आसमान से बरसाएंगी तबाही! थर्राए अमेरिका और जापान!

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 'क्लस्टर' (Cluster) बमों से लैस बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। यह इस महीने में दूसरी बार है जब उत्तर कोरिया ने इस प्रकार की घातक तकनीक का उपयोग किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई रक्षा प्रणालियों को भेदने की उत्तर कोरिया की रणनीति का हिस्सा है।इसे भी पढ़ें: Middle East Tension | ओमान की खाड़ी में भारी तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद IRGC का ड्रोन हमला  उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दूर कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। केसीएनए की ओर से जारी तस्वीरों में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी एक तटीय निगरानी क्षेत्र से पानी के ऊपर से गुजरते हुए एक प्रक्षेपास्त्र को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने काले रंग की चमड़े की जैकेट पहनी हुई है।इसे भी पढ़ें: Iran Rejects Ceasefire | ईरान ने ठुकराई 'सीज़फ़ायर 2.0' वार्ता, अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा ने हाल में कहा था कि किम की बेटी का नाम कथित तौर पर किम जू ऐ है और वह किम की उत्तराधिकारी बन सकती हैं। केसीएनए ने अपनी खबर में कहा कि किम ने ‘क्लस्टर’ बम से लैस सतह से सतह पर मार करने वाली पांच उन्नत ‘ह्वासोंग-11 का’ बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का निरीक्षण किया। केसीएनए के अनुसार, मिसाइलों ने एक द्वीप को निशाना बनाया और किम ने प्रक्षेपणों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है..।

PNSPNS
Apr 20, 2026 - 10:08
 0
North Korea Cluster Bomb Test | किम जोंग उन ने दागीं ऐसी मिसाइलें जो आसमान से बरसाएंगी तबाही! थर्राए अमेरिका और जापान!

उत्तर कोरिया ने एक बार फिर अपनी सैन्य शक्ति का प्रदर्शन करते हुए सोमवार को 'क्लस्टर' (Cluster) बमों से लैस बैलिस्टिक मिसाइलों का परीक्षण किया। यह इस महीने में दूसरी बार है जब उत्तर कोरिया ने इस प्रकार की घातक तकनीक का उपयोग किया है। विशेषज्ञों का मानना है कि यह कदम अमेरिकी और दक्षिण कोरियाई रक्षा प्रणालियों को भेदने की उत्तर कोरिया की रणनीति का हिस्सा है।

इसे भी पढ़ें: Middle East Tension | ओमान की खाड़ी में भारी तनाव: ईरानी जहाज पर अमेरिकी कार्रवाई के बाद IRGC का ड्रोन हमला

 

उत्तर कोरिया की आधिकारिक समाचार एजेंसी ‘कोरियन सेंट्रल न्यूज एजेंसी’ (केसीएनए) की एक रिपोर्ट में कहा गया है कि दक्षिण कोरिया, जापान और अमेरिका ने उत्तर कोरिया के पूर्वी तट से दूर कई बैलिस्टिक मिसाइल प्रक्षेपण का पता लगाया है। केसीएनए की ओर से जारी तस्वीरों में उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन और उनकी बेटी एक तटीय निगरानी क्षेत्र से पानी के ऊपर से गुजरते हुए एक प्रक्षेपास्त्र को देखते नजर आ रहे हैं। इस दौरान दोनों ने काले रंग की चमड़े की जैकेट पहनी हुई है।

इसे भी पढ़ें: Iran Rejects Ceasefire | ईरान ने ठुकराई 'सीज़फ़ायर 2.0' वार्ता, अमेरिका पर लगाए गंभीर आरोप

दक्षिण कोरिया की खुफिया सेवा ने हाल में कहा था कि किम की बेटी का नाम कथित तौर पर किम जू ऐ है और वह किम की उत्तराधिकारी बन सकती हैं। केसीएनए ने अपनी खबर में कहा कि किम ने ‘क्लस्टर’ बम से लैस सतह से सतह पर मार करने वाली पांच उन्नत ‘ह्वासोंग-11 का’ बैलिस्टिक मिसाइलों के प्रक्षेपण का निरीक्षण किया। केसीएनए के अनुसार, मिसाइलों ने एक द्वीप को निशाना बनाया और किम ने प्रक्षेपणों पर संतोष व्यक्त करते हुए कहा, ‘‘ मारक क्षमता को बढ़ाने के लिए यह बहुत महत्वपूर्ण है..।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow