Noida में युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, प्रेमी गिरफ्तार

नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में 22 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने सोमवार को आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया। सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती शालू ने शनिवार रात को सोसायटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह एक बीपीओ में काम करती थी। शालू के साथ फ्लैट में चार अन्य युवक भी रहते थे। मृतका के भाई पिंटू राणा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि शामली के रहने वाले रक्षित ने उसकी बहन के साथ शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो शालू मानसिक तनाव में रहने लगी थी। परिजनों के अनुसार, 21 नवंबर को शालू ने घर पर फोन कर बताया था कि रक्षित ने शादी से मना कर दिया है, जिसके बाद उसने फोन काट दिया। कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रक्षित के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

PNSPNS
Nov 25, 2025 - 11:10
 0
Noida में युवती ने 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या की, प्रेमी गिरफ्तार

नोएडा के सूरजपुर क्षेत्र थाना क्षेत्र में स्थित एक सोसाइटी में 22 वर्षीय महिला द्वारा आत्महत्या किए जाने के मामले में पुलिस ने उसके प्रेमी को गिरफ्तार किया है। अदालत ने सोमवार को आरोपी को 14 दिन की न्यायिक हिरासत में भेजने का आदेश दिया।

सूरजपुर थाने के प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मुजफ्फरनगर की रहने वाली युवती शालू ने शनिवार रात को सोसायटी की 16वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली थी। वह एक बीपीओ में काम करती थी। शालू के साथ फ्लैट में चार अन्य युवक भी रहते थे।

मृतका के भाई पिंटू राणा ने पुलिस में दर्ज कराई शिकायत में आरोप लगाया है कि शामली के रहने वाले रक्षित ने उसकी बहन के साथ शादी का झांसा देकर उससे संबंध बनाए। जब उसने शादी करने से इनकार कर दिया तो शालू मानसिक तनाव में रहने लगी थी।

परिजनों के अनुसार, 21 नवंबर को शालू ने घर पर फोन कर बताया था कि रक्षित ने शादी से मना कर दिया है, जिसके बाद उसने फोन काट दिया। कुमार ने बताया कि शिकायत के आधार पर पुलिस ने रक्षित के खिलाफ मामला दर्ज कर रविवार शाम उसे गिरफ्तार कर लिया। सोमवार को उसे अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे 14 दिन की न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow