Neeraj Chopra का हुआ प्रमोशन, सूबेदार मेजर से बने लेफ्टिनेंट कर्नल

बुधवार को ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का प्रमोशन हो गया। दरअसल, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रादेशिक सेना में सेवारत स्टार भाला फेंक खिलाड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक का प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे। नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर प्रदोन्नत किया गया। 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के खांडरा गांव में जन्में नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक टूर्नामेंट में भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। नीरज ने 2024 में पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और डायमंड लीग स्पर्धाओं में भी कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनका 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर है। रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा के सम्मान में 16 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रादेशिक सेना में मानद कमीशन प्रदान किया गया था।   #WATCH | Delhi | Olympic medallist javelin thrower Neeraj Chopra conferred the honorary rank of Lieutenant Colonel in the Indian Army, in the presence of Defence Minister Rajnath Singh and COAS General Upendra Dwivedi pic.twitter.com/bjLwuvoSLj— ANI (@ANI) October 22, 2025

PNSPNS
Nov 3, 2025 - 17:47
 0
Neeraj Chopra का हुआ प्रमोशन, सूबेदार मेजर से बने लेफ्टिनेंट कर्नल
बुधवार को ओलंपिक मेडलिस्ट नीरज चोपड़ा का प्रमोशन हो गया। दरअसल, भाला फेंक खिलाड़ी नीरज चोपड़ा को लेफ्टिनेंट कर्नल का पद प्रदान किया गया है। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने उन्हें दृढ़ता और राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक बताया। राजनाथ सिंह ने दिल्ली में आयोजित एक समारोह में प्रादेशिक सेना में सेवारत स्टार भाला फेंक खिलाड़ी को लेफ्टिनेंट कर्नल के मानद रैंक का प्रतीक चिह्न दिया। इस मौके पर सेना प्रमुख जनरल उपेंद्र द्विवेदी और बल के कई अन्य वरिष्ठ अधिकारी भी मौजूद थे।
 
नीरज चोपड़ा 26 अगस्त 2016 को नायब सूबेदार के तौर पर भारतीय सेना में शामिल हुए थे और 2021 में उन्हें सूबेदार और 2022 में सूबेदार मेजर के पद पर प्रदोन्नत किया गया। 24 दिसंबर 1997 को हरियाणा के पानीपत के खांडरा गांव में जन्में नीरज ने टोक्यो ओलंपिक 2020 में एथलेटिक्स में पुरुषों की भाला फेंक टूर्नामेंट में भारत को पहला ओलंपिक गोल्ड मेडल जीतकर इतिहास रचा था। 

नीरज ने 2024 में पेरिस ओलंपिक में सिल्वर मेडल और 2023 में वर्ल्ड एथलेटिक्स चैंपियनशिप में गोल्ड मेडल जीतकर बेहतरीन प्रदर्शन जारी रखा। उन्होंने एशियाई खेलों, राष्ट्रमंडल खेलों और डायमंड लीग स्पर्धाओं में भी कई गोल्ड मेडल अपने नाम किए। उनका 90.23 मीटर का व्यक्तिगत सर्वश्रेष्ठ थ्रो भारतीय खेल इतिहास में मील का पत्थर है। 

रक्षा मंत्रालय ने कहा कि लेफ्टिनेंट कर्नल नीरज चोपड़ा को उनकी उत्कृष्ट उपलब्धियों और राष्ट्र के प्रति अनुकरणीय सेवा के सम्मान में 16 अप्रैल को राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने प्रादेशिक सेना में मानद कमीशन प्रदान किया गया था।  

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow