Muzaffarnagar में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा बाईपास पर एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी। पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान राजवीरी (47) और बबली (45) के रूप में हुई है, जबकि सोनिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गई। नई मंडी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू कुमार साव ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई, जब महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

PNSPNS
Dec 17, 2025 - 16:21
 0
Muzaffarnagar में तेज रफ्तार वाहन की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत

मुजफ्फरनगर जिले के नई मंडी थाना क्षेत्र में भोपा बाईपास पर एक अज्ञात तेज रफ्तार गाड़ी की चपेट में आने से दो महिलाओं की मौत हो गई, जबकि एक महिला गंभीर रूप से घायल हो गई। पुलिस ने मंगलवार को यह जानकारी दी।

पुलिस के मुताबिक, मृत महिलाओं की पहचान राजवीरी (47) और बबली (45) के रूप में हुई है, जबकि सोनिया (23) गंभीर रूप से घायल हो गई। नई मंडी के पुलिस क्षेत्राधिकारी (सीओ) राजू कुमार साव ने बताया कि यह घटना सोमवार शाम को तब हुई, जब महिलाएं सड़क पार कर रही थीं। सीओ ने बताया कि दोनों शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है और घायल महिला को गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow