Maldives-Paris हुए पुराने, Honeymoon के लिए Couples की नई पसंद बनीं ये Top International Destinations

हर एक कपल का शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान जरुर बनाता है। खासतौर पर हनीमून पर विदेश जाना एक यादगार अनुभव हो सकता है। अगर आपकी जल्दी ही शादी होने वाली है तो आप सोच रहे होंगे कि अपने हनीमून पर कहा जाना है। आप अपनी पसंद के अनुसार बीच डेस्टिनेशन, पहाड़ या रोमांटिक डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इंटरनेशनल ट्रिप में आप कहां जा सकते हैं। हनीमून के लिए ये जगहें सबसे बेस्ट है।ग्रीसहनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है ग्रीस, यह एक खूबसूरत देश हैं, जो अपने ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स, खूबसूरत बीचेस, बेस्ट सनराइज और टेस्टी फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां के समुद्र तटों को दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शामिल किया जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताते हुए इस जगह का आनंद ले सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए भी यहां कई मशहूर स्थल मौजूद हैं, जैसे Acropolis of Athens, Temple of Apollo, Meteora और Old Town of Corfu। इसके अलावा यहां की नाइटलाइफ भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।आइसलैंडयदि आप हनीमून के लिए ऐसे देश की तलाश में है, जहां के नजारे जन्नत से कम न हो, तो आप आइसलैंड जा सकते हैं। आइसलैंड यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां पर नाइटलाइफ और सुंदर बीच कपल्स को एक अच्छा और हेल्दी एनवायरमेंट मिलेगा। इतना ही नहीं, आप यहां पर नॉर्दन लाइट भी देख सकते हैं। इसको औरोरा बोरेलिस (Aurora Borealis) कहते हैं, जो एक प्राकृतिक घटना है। हवाई आइलैंडअगर आपकी नई-नई शादी हुई तो आप हनीमून के लिए हवाई आईलैंड भी जा सकते हैं। यहां की सुंदरता, शांति और काफी रोमांटिक वाइब देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि, हवाई आईलैंड सुपर रोमांटिक बीचेस और सुंदर जंगलों के कारण देश और दुनिया में जाना जाता है। इसके साथ ही आप यहां पर आकर एक्टिव ज्वालामुखी भी देख सकते हैं।बहामासअगर आप हनीमून के लिए अच्छा-खासा बजट तय कर चुके हैं, तो कैरेबियन का खूबसूरत देश  Bahamas आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भले ही यह अन्य जगहों की तुलना में थोड़ा महंगा माना जाता है, लेकिन यहां बिताए गए पल बेहद खास और यादगार बन जाते हैं। धूप में सुकून से समय बिताने के लिए यहां के समुद्र तट काफी लोकप्रिय हैं। आप अपने पार्टनर के साथ Harbour Island, Pig Beach और Paradise Island जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।इंटरनेशनल ट्रिप करने से पहले सलाहयदि आप शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप किसी भी तरह के झंझट से बचने कि लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स रख लें। जैसे कि पासपोर्ट-वीजा सबसे जरुरी है। इसके कहीं भी ट्रिप का प्लान करने से पहले रिसर्च जरुर कर लें। वहीं, अपने रुपए दूसरे देश की करेंसी में बदलना न भूलें।

PNSPNS
Mar 3, 2026 - 22:54
 0
Maldives-Paris हुए पुराने, Honeymoon के लिए Couples की नई पसंद बनीं ये Top International Destinations
हर एक कपल का शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान जरुर बनाता है। खासतौर पर हनीमून पर विदेश जाना एक यादगार अनुभव हो सकता है। अगर आपकी जल्दी ही शादी होने वाली है तो आप सोच रहे होंगे कि अपने हनीमून पर कहा जाना है। आप अपनी पसंद के अनुसार बीच डेस्टिनेशन, पहाड़ या रोमांटिक डेस्टिनेशन चुन सकते हैं। इस लेख में हम आपको बताएंगे कि इंटरनेशनल ट्रिप में आप कहां जा सकते हैं। हनीमून के लिए ये जगहें सबसे बेस्ट है।

ग्रीस

हनीमून के लिए सबसे बेस्ट जगहों में से एक है ग्रीस, यह एक खूबसूरत देश हैं, जो अपने ऐतिहासिक मॉन्यूमेंट्स, खूबसूरत बीचेस, बेस्ट सनराइज और टेस्टी फूड को एक्सप्लोर कर सकते हैं। यहां के समुद्र तटों को दुनिया के सबसे खूबसूरत बीचों में शामिल किया जाता है। आप अपने पार्टनर के साथ सुकून भरे पल बिताते हुए इस जगह का आनंद ले सकते हैं। घूमने-फिरने के लिए भी यहां कई मशहूर स्थल मौजूद हैं, जैसे Acropolis of Athens, Temple of Apollo, Meteora और Old Town of Corfu। इसके अलावा यहां की नाइटलाइफ भी पर्यटकों को खासा आकर्षित करती है।

आइसलैंड

यदि आप हनीमून के लिए ऐसे देश की तलाश में है, जहां के नजारे जन्नत से कम न हो, तो आप आइसलैंड जा सकते हैं। आइसलैंड यूरोप और दुनिया के सबसे खूबसूरत देशों में से एक है। यहां पर नाइटलाइफ और सुंदर बीच कपल्स को एक अच्छा और हेल्दी एनवायरमेंट मिलेगा। इतना ही नहीं, आप यहां पर नॉर्दन लाइट भी देख सकते हैं। इसको औरोरा बोरेलिस (Aurora Borealis) कहते हैं, जो एक प्राकृतिक घटना है। 

हवाई आइलैंड

अगर आपकी नई-नई शादी हुई तो आप हनीमून के लिए हवाई आईलैंड भी जा सकते हैं। यहां की सुंदरता, शांति और काफी रोमांटिक वाइब देखने को मिलेगी। आपको बता दें कि, हवाई आईलैंड सुपर रोमांटिक बीचेस और सुंदर जंगलों के कारण देश और दुनिया में जाना जाता है। इसके साथ ही आप यहां पर आकर एक्टिव ज्वालामुखी भी देख सकते हैं।

बहामास

अगर आप हनीमून के लिए अच्छा-खासा बजट तय कर चुके हैं, तो कैरेबियन का खूबसूरत देश  Bahamas आपके लिए बेहतरीन विकल्प हो सकता है। भले ही यह अन्य जगहों की तुलना में थोड़ा महंगा माना जाता है, लेकिन यहां बिताए गए पल बेहद खास और यादगार बन जाते हैं। धूप में सुकून से समय बिताने के लिए यहां के समुद्र तट काफी लोकप्रिय हैं। आप अपने पार्टनर के साथ Harbour Island, Pig Beach और Paradise Island जैसी खूबसूरत जगहों की सैर कर सकते हैं।

इंटरनेशनल ट्रिप करने से पहले सलाह

यदि आप शादी के बाद हनीमून पर जाने का प्लान बना रहे हैं, तो आप किसी भी तरह के झंझट से बचने कि लिए जरुरी डॉक्यूमेंट्स रख लें। जैसे कि पासपोर्ट-वीजा सबसे जरुरी है। इसके कहीं भी ट्रिप का प्लान करने से पहले रिसर्च जरुर कर लें। वहीं, अपने रुपए दूसरे देश की करेंसी में बदलना न भूलें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow