Magh Purnima पर बरसेगी भगवान विष्णु- माता लक्ष्मी की कृपा, बस कर लें ये 5 अचूक उपाय

सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का पद्म पुराण में काफी महत्व बताए हैं। इस तिथि पर स्नान, दान, पितरों का श्राद्ध आदि कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पुराणों ने बताया है कि माघ मास कार्तिक माह के समान ही फल देने वाली होती है। इस तिथि पर स्नान करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय और दान करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, 1 फरवरी को पूर्णिमा तिथि सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरु होकर 2 फरवरी को सुबह 3 बजे 38 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 1 फरवरी को पूर्णिमा मनाई जाएगी। यदि आप माघ पूर्णिमा पर 5 काम कर लें तो इससे भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा के उपाय।पितरों के आशीर्वाद के लिए जरूर करें यह काममाघ पूर्णिमा तिथि पर पितरों का श्राद्ध कार्य करना जरुरी होता है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर इनकी कृपा बनीं रहती है। यदि आप पितृदोष का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय को जरुर करें। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।इस उपाय से नहीं होगी अन्न-धन की कमीमाघ पूर्णिमा के दिन किसी जरुरतमंद या गरीब व्यक्ति को अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस तिथि पर जल और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अनाज का दान करने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। क्या आपके घर की बरकत रुकी है और कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, तो आप इस उपाय को जरुर करें। विष्णुजी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का उपायमाघ पूर्णिमा के दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर विष्णुजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद वस्त्र, ताजा पुष्प, पंचामृत अर्पित करें। फिर आप विधिपूर्वक पूजा आरती करें। इसके साथ ही इस दिन विष्णुजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।इस उपाय से जीवन में खुलेंगे तरक्की के मार्गधार्मिक शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि पर स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। यदि संभव न हो पाए तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही, भगवान विष्णु का मन में ध्यान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन में सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। धन-धान्य में वृद्धि के लिए करें यह कामपूर्णिमा तिथि पर दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए इस तिथि पर दान करना जरुरी होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा तिथि पर किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल, तिल आदि का दान करने से अत्यंत शुभ फल का प्राप्ति होती है। ऐसा करने से करियर और नौकरी में आने वाली बाधाओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही, आपके घर में बरकत बढ़ेगी।

PNSPNS
Jan 31, 2026 - 12:07
 0
Magh Purnima पर बरसेगी भगवान विष्णु- माता लक्ष्मी की कृपा, बस कर लें ये 5 अचूक उपाय
सनातन धर्म में पूर्णिमा तिथि का विशेष महत्व माना जाता है। माघ महीने में पड़ने वाली पूर्णिमा तिथि का पद्म पुराण में काफी महत्व बताए हैं। इस तिथि पर स्नान, दान, पितरों का श्राद्ध आदि कार्य करने से पुण्य फल की प्राप्ति होती है। पुराणों ने बताया है कि माघ मास कार्तिक माह के समान ही फल देने वाली होती है। इस तिथि पर स्नान करने के साथ-साथ कुछ विशेष उपाय और दान करने से अत्यंत शुभ फल प्राप्त होते हैं। इस बार माघ पूर्णिमा 1 फरवरी को मनाई जाएगी। दरअसल, 1 फरवरी को पूर्णिमा तिथि सुबह 5 बजकर 52 मिनट से शुरु होकर 2 फरवरी को सुबह 3 बजे 38 मिनट पर समाप्त होगी। ऐसे में उदया तिथि के अनुसार, 1 फरवरी को पूर्णिमा मनाई जाएगी। यदि आप माघ पूर्णिमा पर 5 काम कर लें तो इससे भगवान विष्णु के साथ ही माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त होती है। आइए आपको बताते हैं माघ पूर्णिमा के उपाय।

पितरों के आशीर्वाद के लिए जरूर करें यह काम

माघ पूर्णिमा तिथि पर पितरों का श्राद्ध कार्य करना जरुरी होता है। ऐसा करने से पितर प्रसन्न होते हैं और परिवार पर इनकी कृपा बनीं रहती है। यदि आप पितृदोष का सामना कर रहे हैं तो इस उपाय को जरुर करें। इससे जीवन में आने वाली समस्याओं और आर्थिक तंगी से मुक्ति मिल सकती है। इसके साथ ही जीवन में खुशहाली आती है।

इस उपाय से नहीं होगी अन्न-धन की कमी

माघ पूर्णिमा के दिन किसी जरुरतमंद या गरीब व्यक्ति को अनाज का दान करना चाहिए। इसके साथ ही इस तिथि पर जल और अन्न का दान करना भी शुभ माना जाता है। धार्मिक मान्यता है कि अनाज का दान करने से घर में कभी भी अन्न-धन की कमी नहीं होती है। क्या आपके घर की बरकत रुकी है और कार्यों में बाधाएं आ रही हैं, तो आप इस उपाय को जरुर करें। 

विष्णुजी और मां लक्ष्मी की कृपा प्राप्त करने का उपाय

माघ पूर्णिमा के दिन आप सुबह जल्दी उठकर स्नान करके भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की पूजा करनी चाहिए। इसके लिए लकड़ी की चौकी पर लाल या पीले रंग का वस्त्र बिछाकर उस पर विष्णुजी और मां लक्ष्मी की प्रतिमा स्थापित करें। इसके बाद वस्त्र, ताजा पुष्प, पंचामृत अर्पित करें। फिर आप विधिपूर्वक पूजा आरती करें। इसके साथ ही इस दिन विष्णुजी के मंत्रों का जाप करना चाहिए। ऐसा करने से भगवान विष्णु और माता लक्ष्मी की कृपा प्राप्त हो सकती है।

इस उपाय से जीवन में खुलेंगे तरक्की के मार्ग

धार्मिक शास्त्रों में पूर्णिमा तिथि पर स्नान करने का विशेष महत्व बताया गया है। माना जाता है कि इस दिन पवित्र नदी में स्नान करके भगवान विष्णु का ध्यान करना चाहिए। यदि संभव न हो पाए तो घर पर ही स्नान के पानी में गंगाजल मिलाकर स्नान कर सकते हैं। इसके साथ ही, भगवान विष्णु का मन में ध्यान अवश्य करना चाहिए। ऐसा करने से जातक के जीवन में सफलता के मार्ग खुल जाते हैं। 

धन-धान्य में वृद्धि के लिए करें यह काम

पूर्णिमा तिथि पर दान करना बेहद ही शुभ माना जाता है। जीवन में सुख-समृद्धि और धन-धान्य में वृद्धि के लिए इस तिथि पर दान करना जरुरी होता है। माना जाता है कि पूर्णिमा तिथि पर किसी भी जरुरतमंद व्यक्ति को कंबल, तिल आदि का दान करने से अत्यंत शुभ फल का प्राप्ति होती है। ऐसा करने से करियर और नौकरी में आने वाली बाधाओं से राहत मिल सकती है। इसके साथ ही, आपके घर में बरकत बढ़ेगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow