Love Languages । रिश्ते में बढ़ गई है शिकायतें, तो बदलें अपना प्यार जताने का तरीका और फिर देखें जादू

जब हर इंसान की फितरत और उसकी पसंद अलग होती है, तो उनकी लव लैंग्वेज भला एक जैसी कैसे हो सकती है? अक्सर कपल्स इसी बुनियादी बात को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा होता है बेवजह के मनमुटाव और झगड़े। जब पार्टनर्स की लव लैंग्वेज आपस में मेल नहीं खाती, तो भावनाओं का सही तालमेल बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक साथी को लगता है कि उसकी बात सुनी ही नहीं जा रही, जबकि दूसरे को यह मलाल रहता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद उसके प्रयासों की कोई कदर नहीं है। धीरे-धीरे यह गैप रिश्ते में अकेलापन भरने लगता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, चलिए इस उलझन को सुलझाने में आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।अलग लव लैंग्वेज है लड़ाई की वजह?जब हर इंसान का व्यक्तित्व अलग है, तो उनके प्यार जताने का तरीका भी अलग ही होगा। आमतौर पर प्यार की पांच भाषाएं होती हैं, पार्टनर की तारीफ करना, उनके साथ सुकून के पल बिताना, छोटे-छोटे तोहफे देना, उनके कामों में हाथ बंटाना या फिर एक प्यारा सा टच। रिश्ते में अनबन की शुरुआत अक्सर वहीं से होती है, जहां पार्टनर की लव लैंग्वेज आपस में मेल नहीं खातीं। मान लीजिए, आपको तारीफ सुनना पसंद है, लेकिन आपका पार्टनर काम में आपकी मदद करके अपना प्यार जताता है, यहीं से गलतफहमियां पनपने लगती हैं। इसे भी पढ़ें: Love Marriage के बाद क्यों होने लगते हैं झगड़े? ये 5 रेड फ्लैग बर्बाद कर रहे Relationshipकैसे बिठाएं लव लैंग्वेज का सही तालमेल?सबसे पहले इस बात पर गौर करें कि आपका पार्टनर आपसे किस चीज की सबसे ज्यादा मांग करता है या वह खुद अपना प्यार कैसे जाहिर करता है। अक्सर हम दूसरों के लिए वही करते हैं, जो हम खुद अपने लिए चाहते हैं। अगर आपके पार्टनर को आपके साथ वक्त बिताना पसंद है और आप काम में उलझे रहते हैं, तो यकीन मानिए, दिन के सिर्फ 15 मिनट बिना फोन के उनके साथ बैठना उनके लिए दुनिया के किसी भी महंगे गिफ्ट से बड़ा तोहफा होगा। इसे भी पढ़ें: ये 6 बातें Relationship में घोल रहीं जहर, आपका Partner भी करता है ऐसा तो हो जाएं Alertसाथ ही, अपने पार्टनर को खुलकर बताएं कि आपको किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। अपनी जरूरतें बताने में हिचकिचाहट कैसी? उन्हें यह कहने के बजाय कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते, यह कहें कि जब हम साथ टहलने जाते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। याद रखिए आपकी सकारात्मक भाषा और छोटी सी कोशिश आपके रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना सकती है।

PNSPNS
May 15, 2026 - 21:44
 0
Love Languages । रिश्ते में बढ़ गई है शिकायतें, तो बदलें अपना प्यार जताने का तरीका और फिर देखें जादू
जब हर इंसान की फितरत और उसकी पसंद अलग होती है, तो उनकी लव लैंग्वेज भला एक जैसी कैसे हो सकती है? अक्सर कपल्स इसी बुनियादी बात को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसका नतीजा होता है बेवजह के मनमुटाव और झगड़े। जब पार्टनर्स की लव लैंग्वेज आपस में मेल नहीं खाती, तो भावनाओं का सही तालमेल बैठना मुश्किल हो जाता है। ऐसे में एक साथी को लगता है कि उसकी बात सुनी ही नहीं जा रही, जबकि दूसरे को यह मलाल रहता है कि तमाम कोशिशों के बावजूद उसके प्रयासों की कोई कदर नहीं है। धीरे-धीरे यह गैप रिश्ते में अकेलापन भरने लगता है। लेकिन परेशान होने की जरूरत नहीं है, चलिए इस उलझन को सुलझाने में आपकी थोड़ी मदद कर देते हैं।

अलग लव लैंग्वेज है लड़ाई की वजह?

जब हर इंसान का व्यक्तित्व अलग है, तो उनके प्यार जताने का तरीका भी अलग ही होगा। आमतौर पर प्यार की पांच भाषाएं होती हैं, पार्टनर की तारीफ करना, उनके साथ सुकून के पल बिताना, छोटे-छोटे तोहफे देना, उनके कामों में हाथ बंटाना या फिर एक प्यारा सा टच। रिश्ते में अनबन की शुरुआत अक्सर वहीं से होती है, जहां पार्टनर की लव लैंग्वेज आपस में मेल नहीं खातीं। मान लीजिए, आपको तारीफ सुनना पसंद है, लेकिन आपका पार्टनर काम में आपकी मदद करके अपना प्यार जताता है, यहीं से गलतफहमियां पनपने लगती हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Love Marriage के बाद क्यों होने लगते हैं झगड़े? ये 5 रेड फ्लैग बर्बाद कर रहे Relationship


कैसे बिठाएं लव लैंग्वेज का सही तालमेल?

सबसे पहले इस बात पर गौर करें कि आपका पार्टनर आपसे किस चीज की सबसे ज्यादा मांग करता है या वह खुद अपना प्यार कैसे जाहिर करता है। अक्सर हम दूसरों के लिए वही करते हैं, जो हम खुद अपने लिए चाहते हैं। अगर आपके पार्टनर को आपके साथ वक्त बिताना पसंद है और आप काम में उलझे रहते हैं, तो यकीन मानिए, दिन के सिर्फ 15 मिनट बिना फोन के उनके साथ बैठना उनके लिए दुनिया के किसी भी महंगे गिफ्ट से बड़ा तोहफा होगा।
 

इसे भी पढ़ें: ये 6 बातें Relationship में घोल रहीं जहर, आपका Partner भी करता है ऐसा तो हो जाएं Alert


साथ ही, अपने पार्टनर को खुलकर बताएं कि आपको किस बात से सबसे ज्यादा खुशी मिलती है। अपनी जरूरतें बताने में हिचकिचाहट कैसी? उन्हें यह कहने के बजाय कि तुम मुझसे प्यार नहीं करते, यह कहें कि जब हम साथ टहलने जाते हैं, तो मुझे बहुत अच्छा लगता है। याद रखिए आपकी सकारात्मक भाषा और छोटी सी कोशिश आपके रिश्ते को पहले से कहीं ज्यादा मजबूत बना सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow