Lionel Messi ने फुटबॉल जारी रखने पर जताया संदेह, पिता Jorge को दी श्रद्धांजलि

महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने साथ ही फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश में लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा।मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है। मैंने हमेशा सिर्फ फुटबॉल खेला है और अब मुझे गंभीर संदेह है कि मैं इसे अधिक लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं।’’ इस फुटबॉल स्टार के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले जॉर्ज मेस्सी का शनिवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मेस्सी के एजेंट थे और उनके कारोबारी मामलों का प्रबंधन भी करते थे।मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना ने इस साल विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। टीम के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला गोल करने के बाद वह भावुक नजर आए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके आंसू ‘खेल से इतर किसी कारण’ से थे।मेस्सी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपने मेरे से इस आखिरी विश्व कप में खेलने के लिए कई बार कहा था और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यह पहली बार था जब आप टूर्नामेंट में नहीं होने वाले थे। लेकिन मां लगातार कहती रहीं कि आप ठीक हो जाओगे और यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ हो जाओगे।मैं आपसे कहता रहा कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे ताकि आप वहां आ सको।’’ उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे। मेस्सी ने लिखा, ‘‘मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पैरों में कोई ताकत नहीं बची थी।इस बार मैंने अपने शरीर की क्षमता से भी आगे जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं कभी भी पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर पाया।’’ पिछले कुछ दिनों में मेस्सी परिवार के प्रति समर्थन के कई संदेश आए हैं। मेस्सी अर्जेंटीना लौट गए थे और अपनी एमएलएस टीम इंटर मियामी के मॉन्टेरे के खिलाफ हालिया लीग्स कप मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

PNSPNS
Aug 13, 2026 - 10:36
 0
Lionel Messi ने फुटबॉल जारी रखने पर जताया संदेह, पिता Jorge को दी श्रद्धांजलि

महान खिलाड़ी लियोनेल मेस्सी ने बुधवार को सोशल मीडिया पर अपने दिवंगत पिता जॉर्ज को श्रद्धांजलि देते हुए खुलासा किया कि अर्जेंटीना को विश्व कप फाइनल तक पहुंचाने का सफर उनके लिए कितना मुश्किल था। उन्होंने साथ ही फुटबॉल खेलना जारी रखने को लेकर भी अनिश्चितता जताई। मेस्सी ने इंस्टाग्राम पर स्पेनिश में लिखे पोस्ट में कहा, ‘‘मुझे नहीं पता कि आपके बिना मैं क्या करूंगा।

मुझे नहीं पता कि आगे कैसे बढ़ना है। मैंने हमेशा सिर्फ फुटबॉल खेला है और अब मुझे गंभीर संदेह है कि मैं इसे अधिक लंबे समय तक जारी रख पाऊंगा या नहीं।’’ इस फुटबॉल स्टार के करियर में अहम भूमिका निभाने वाले जॉर्ज मेस्सी का शनिवार को 68 वर्ष की उम्र में निधन हो गया। वह मेस्सी के एजेंट थे और उनके कारोबारी मामलों का प्रबंधन भी करते थे।

मेस्सी की अगुआई में अर्जेन्टीना ने इस साल विश्व कप फाइनल में जगह बनाई थी लेकिन उप विजेता बनकर संतोष करना पड़ा। टीम के पहले मैच में अल्जीरिया के खिलाफ अपना पहला गोल करने के बाद वह भावुक नजर आए थे। बाद में उन्होंने कहा था कि उनके आंसू ‘खेल से इतर किसी कारण’ से थे।

मेस्सी ने अपने पोस्ट में लिखा, ‘‘आपने मेरे से इस आखिरी विश्व कप में खेलने के लिए कई बार कहा था और टूर्नामेंट शुरू होने से ठीक पहले आपकी तबीयत ज्यादा बिगड़ गई। यह पहली बार था जब आप टूर्नामेंट में नहीं होने वाले थे। लेकिन मां लगातार कहती रहीं कि आप ठीक हो जाओगे और यात्रा करने के लिए पर्याप्त स्वस्थ हो जाओगे।

मैं आपसे कहता रहा कि हम फाइनल तक पहुंचेंगे ताकि आप वहां आ सको।’’ उन्होंने कहा कि वह अपने पिता के लिए विश्व कप जीतना चाहते थे। मेस्सी ने लिखा, ‘‘मैं ऐसा नहीं कर सका। मेरे पैरों में कोई ताकत नहीं बची थी।

इस बार मैंने अपने शरीर की क्षमता से भी आगे जाकर खेलने की कोशिश की लेकिन मैं ऐसा नहीं कर सका। मैं कभी भी पूरी तरह सहज महसूस नहीं कर पाया।’’ पिछले कुछ दिनों में मेस्सी परिवार के प्रति समर्थन के कई संदेश आए हैं। मेस्सी अर्जेंटीना लौट गए थे और अपनी एमएलएस टीम इंटर मियामी के मॉन्टेरे के खिलाफ हालिया लीग्स कप मुकाबले में नहीं खेल पाए थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow