Leftover Sweets Recipes: बची हुई मिठाई से बनाएं ये लाजवाब डिश, खाने में लगेंगी बेहद टेस्टी

मीठा खाना अक्सर लोगों को अच्छा लगता है और इसलिए वे घर पर मिठाई लेकर आते हैं या फिर बच्चों की जिद पर घर में मिठाई बनाई जाती है। लेकिन अगर एक साथ बहुत सारी मिठाई कहीं से आ जाए तो ऐसे में फिर वह फ्रिज में यूं ही रखी रह जाती है। ऐसे में यह समझ में नहीं आता है कि इस मिठाई का क्या किया जाए। जहां एक ओर मिठाई को फेंकने का बिल्कुल मन नहीं करता, वहीं दूसरी ओर एक ही मिठाई बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। हो सकता है कि आपने भी इस स्थिति का सामना किया हो, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो अपनी क्रिएटिविटी की मदद से बची हुई मिठाई को कई अलग-अलग तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप बची हुई मिठाई को आसानी से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं-इसे भी पढ़ें: सरसों साग अब बोरिंग नहीं! जानें बच्चों को दीवाना बनाने वाली इस खास और पौष्टिक रेसिपी का राजमिठाई मिल्कशेकअगर आपके घर में बर्फी, पेड़ा, कलाकंद, काजू कतली आदि बची हुई है तो ऐसे में आप मिठाई से मिठाई मिल्कशेक या स्मूदी बना सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 टुकड़े मिठाई के लें और उसमें ठंडा दूध डालकर ब्लेंड करें। साथ ही, इसमें थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स व इलाइची डालें। यह मिल्कशेक बच्चों और मेहमानों दोनों को पसंद आता है।स्वीट ब्रेड पुडिंगबची हुई बर्फी, पेड़ा या संदेश को बतौर स्वीट ब्रेड पुडिंग भी खाया जा सकता है। आप मिठार्ठ को क्रम्बल करके बटर टोस्ट पर छिड़क सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो दूध और ब्रेड के साथ इसे पका भी सकते हैं। चाय के समय इस डिश को खाना एक अच्छा विचार है।मिठाई से बनाएं लड्डू  अगर आपके घर में मिठाई कई दिनों से रखी है और इसलिए सूख गई है। ऐसे में अगर उसे कोई नहीं खा रहा है तो ऐसे में आप उस मिठाई से लड्डू बनाकर खाएं। इसके लिए आप सबसे पहले मिठाई को क्रम्बल करें। अब इसे थोड़ा भुने हुए मेवे और कोको या नारियल मिक्स करें और फिर उससे लड्डू बना लो।- मिताली जैन

PNSPNS
Dec 27, 2025 - 10:26
 0
Leftover Sweets Recipes: बची हुई मिठाई से बनाएं ये लाजवाब डिश, खाने में लगेंगी बेहद टेस्टी
मीठा खाना अक्सर लोगों को अच्छा लगता है और इसलिए वे घर पर मिठाई लेकर आते हैं या फिर बच्चों की जिद पर घर में मिठाई बनाई जाती है। लेकिन अगर एक साथ बहुत सारी मिठाई कहीं से आ जाए तो ऐसे में फिर वह फ्रिज में यूं ही रखी रह जाती है। ऐसे में यह समझ में नहीं आता है कि इस मिठाई का क्या किया जाए। जहां एक ओर मिठाई को फेंकने का बिल्कुल मन नहीं करता, वहीं दूसरी ओर एक ही मिठाई बार-बार खाने की इच्छा नहीं होती है। 

हो सकता है कि आपने भी इस स्थिति का सामना किया हो, तो अब आपको परेशान होने की जरूरत नहीं है। अगर आप चाहें तो अपनी क्रिएटिविटी की मदद से बची हुई मिठाई को कई अलग-अलग तरीकों से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको बता रहे हैं कि आप बची हुई मिठाई को आसानी से दोबारा इस्तेमाल कर सकती हैं-

इसे भी पढ़ें: सरसों साग अब बोरिंग नहीं! जानें बच्चों को दीवाना बनाने वाली इस खास और पौष्टिक रेसिपी का राज

मिठाई मिल्कशेक

अगर आपके घर में बर्फी, पेड़ा, कलाकंद, काजू कतली आदि बची हुई है तो ऐसे में आप मिठाई से मिठाई मिल्कशेक या स्मूदी बना सकते हैं। इसके लिए आप 1-2 टुकड़े मिठाई के लें और उसमें ठंडा दूध डालकर ब्लेंड करें। साथ ही, इसमें थोड़ा सा ड्राई फ्रूट्स व इलाइची डालें। यह मिल्कशेक बच्चों और मेहमानों दोनों को पसंद आता है।

स्वीट ब्रेड पुडिंग

बची हुई बर्फी, पेड़ा या संदेश को बतौर स्वीट ब्रेड पुडिंग भी खाया जा सकता है। आप मिठार्ठ को क्रम्बल करके बटर टोस्ट पर छिड़क सकती हैं। इसके अलावा, अगर आप चाहें तो दूध और ब्रेड के साथ इसे पका भी सकते हैं। चाय के समय इस डिश को खाना एक अच्छा विचार है।

मिठाई से बनाएं लड्डू  

अगर आपके घर में मिठाई कई दिनों से रखी है और इसलिए सूख गई है। ऐसे में अगर उसे कोई नहीं खा रहा है तो ऐसे में आप उस मिठाई से लड्डू बनाकर खाएं। इसके लिए आप सबसे पहले मिठाई को क्रम्बल करें। अब इसे थोड़ा भुने हुए मेवे और कोको या नारियल मिक्स करें और फिर उससे लड्डू बना लो।

- मिताली जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow