Kitchen Hacks: गर्मियों में रसोई घर में खाना बनाना हो जाता है मुश्किल तो अपनाएं ये टिप्स, तपती गर्मी में भी रहेगा कूल-कूल

महिलाओं का अधिकतर समय किचन में बीतता है। वहीं गर्मियों में कूलर और एसी के बिना रहना काफी मुश्किल होता है। वहीं महिलाओं को ऐसी गर्मी में लंबे समय तक किचन के कामों में लगा रहना पड़ता है। गर्म ओवन, उबलते बर्तन और खराब वेंटिलेशन की वजह से गर्मियों में रसोई भट्टी में बदल जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने रसोई घर को आरामदायक और ठंडा बना सकते हैं। वहीं इससे किचन की गर्मी भी काफी हद तक कम की जा सकती है।हरियाली और पर्दे का करें इस्तेमालअगर आपका किचन बड़ा है और बड़ी खिड़कियां लगी हैं, तो उनको दिन के समय बंद रखना चाहिए। वहीं रोशनी और गर्मी को रोकने के लिए खिड़कियों में हल्के रंग के सूती पर्दे लगाना चाहिए। वहीं अलमारियों पर इनडोर कूलिंग प्लांट लगा सकती हैं। हरियाली की वजह से किचन का वातावरण ठंडा और आरामदाय हो सकता है। वहीं आप किचन के बाहर भी कुछ पौधे लगा सकती हैं। वहीं किचन की गर्मी को हटाने के लिए समय-समय पर खिड़की खोलते रहना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Natural Wrinkle Remedies: बूढ़ी स्किन को जवां बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मेथीदाना, यूथफुल और स्मूथ नजर आएगी त्वचाचिमनी और एग्जॉस्टअगर आपके किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो गर्मियों में आपको इनका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह भाप, नमी और धुएं आदि को कम करने में मदद करती हैं और शरीर को भी सूखा व आरामदायक रखते हैं। गर्मी में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करने से किचन लंबे समय तक ठंडा रहेगा।सुबह जल्दी बनाएं खानागर्मियों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बहुत गर्मी होती है। इसलिए अगर सुबह जल्दी खाना बना लेना चाहिए। हालांकि कई लोग दोपहर में 11 बजे के बाद खाना बनाना शुरू करते हैं। वहीं इस दौरान सूरज की रोशनी तेज होती है। इसलिए सुबह जल्दी नाश्ता बनाकर दोपहर का खाना भी जल्दी बनाने का प्रयास करें। खासकर उन चीजों को सुबह जल्दी तैयार कर लें, जिनको बनने में ज्यादा समय लगता है।

PNSPNS
Apr 27, 2025 - 03:30
 0
Kitchen Hacks: गर्मियों में रसोई घर में खाना बनाना हो जाता है मुश्किल तो अपनाएं ये टिप्स, तपती गर्मी में भी रहेगा कूल-कूल
महिलाओं का अधिकतर समय किचन में बीतता है। वहीं गर्मियों में कूलर और एसी के बिना रहना काफी मुश्किल होता है। वहीं महिलाओं को ऐसी गर्मी में लंबे समय तक किचन के कामों में लगा रहना पड़ता है। गर्म ओवन, उबलते बर्तन और खराब वेंटिलेशन की वजह से गर्मियों में रसोई भट्टी में बदल जाता है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ आसान टिप्स के बारे में बताने जा रहे हैं, इन टिप्स को फॉलो करके आप अपने रसोई घर को आरामदायक और ठंडा बना सकते हैं। वहीं इससे किचन की गर्मी भी काफी हद तक कम की जा सकती है।

हरियाली और पर्दे का करें इस्तेमाल
अगर आपका किचन बड़ा है और बड़ी खिड़कियां लगी हैं, तो उनको दिन के समय बंद रखना चाहिए। वहीं रोशनी और गर्मी को रोकने के लिए खिड़कियों में हल्के रंग के सूती पर्दे लगाना चाहिए। वहीं अलमारियों पर इनडोर कूलिंग प्लांट लगा सकती हैं। हरियाली की वजह से किचन का वातावरण ठंडा और आरामदाय हो सकता है। वहीं आप किचन के बाहर भी कुछ पौधे लगा सकती हैं। वहीं किचन की गर्मी को हटाने के लिए समय-समय पर खिड़की खोलते रहना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Natural Wrinkle Remedies: बूढ़ी स्किन को जवां बनाने के लिए ऐसे इस्तेमाल करें मेथीदाना, यूथफुल और स्मूथ नजर आएगी त्वचा


चिमनी और एग्जॉस्ट
अगर आपके किचन में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन लगा है, तो गर्मियों में आपको इनका इस्तेमाल जरूर करना चाहिए। क्योंकि यह भाप, नमी और धुएं आदि को कम करने में मदद करती हैं और शरीर को भी सूखा व आरामदायक रखते हैं। गर्मी में चिमनी या एग्जॉस्ट फैन का इस्तेमाल करने से किचन लंबे समय तक ठंडा रहेगा।

सुबह जल्दी बनाएं खाना
गर्मियों में सुबह 11 बजे से लेकर दोपहर 1 बजे तक बहुत गर्मी होती है। इसलिए अगर सुबह जल्दी खाना बना लेना चाहिए। हालांकि कई लोग दोपहर में 11 बजे के बाद खाना बनाना शुरू करते हैं। वहीं इस दौरान सूरज की रोशनी तेज होती है। इसलिए सुबह जल्दी नाश्ता बनाकर दोपहर का खाना भी जल्दी बनाने का प्रयास करें। खासकर उन चीजों को सुबह जल्दी तैयार कर लें, जिनको बनने में ज्यादा समय लगता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow