Kiren Rijiju Birthday: अरुणाचल से मोदी कैबिनेट तक, आज 54 साल के हुए भाजपा के दिग्गज किरेन रिजिजू

भारतीय नेता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य किरेन रिजिजू आज यानी की 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। किरेन रिजिजू ने सरकार में रहते हुए कई अहम पद संभाले हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्री भी रहे हैं। इसके साथ ही वह कानून और न्याय मंत्री और पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल किरेन रिजिजू अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर किरेन रिजिजू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...जन्म और परिवारअरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 19 नवंबर को किरेन रिजिजू का जन्म हुआ था। किरेन रिजिजू एक मजबूत राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं, क्योंकि उनके पिता प्रदेश के पहले प्रो-टर्म स्पीकर थे। उनके पिता ने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई थी। किरेन रिजिजू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर साल 1998 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के विधि संकाय से कानून की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्री प्राप्त की।राजनीतिक सफरकिरेन रिजिजू ने साल 2004 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और सक्रिय रूप से काम करने लगे। वह पहली बार भाजपा के टिकट पर अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए। इस कार्यकाल के दौरान किरेन रिजिजू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में खूब नाम कमाया। हालांकि वह साल 2009 का लोकसभा चुनाव हार गए।फिर वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के सलाहकार के रूप में काम किया। बीजेपी में एक बार उनकी वापसी से राजनीतिक जीवन का नया दौर शुरू हो गया। फिर साल 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के 'लुक ईस्ट पॉलिसी' को मजबूती देने का काम किया और इस नीति को मजबूती देने की दिशा में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे। साल 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर वह एक बार फिर संसद पहुंचे।कानून मंत्री बनेसाल 2021 में किरेन रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए और मई 2023 तक इस पद पर काम किया। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर किरेन रिजिजू ने अरुणाच पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

PNSPNS
Nov 19, 2025 - 12:31
 0
Kiren Rijiju Birthday: अरुणाचल से मोदी कैबिनेट तक, आज 54 साल के हुए भाजपा के दिग्गज किरेन रिजिजू
भारतीय नेता और भारतीय जनता पार्टी के सदस्य किरेन रिजिजू आज यानी की 19 नवंबर को अपना 54वां जन्मदिन मना रहे हैं। किरेन रिजिजू ने सरकार में रहते हुए कई अहम पद संभाले हैं। वह युवा मामले और खेल मंत्री भी रहे हैं। इसके साथ ही वह कानून और न्याय मंत्री और पृथ्वी विज्ञान और खाद्य प्रसंस्करण उद्योग मंत्री भी रहे हैं। फिलहाल किरेन रिजिजू अल्पसंख्यक कल्याण मंत्रालय की जिम्मेदारी संभाल रहे हैं। तो आइए जानते हैं उनके जन्मदिन के मौके पर किरेन रिजिजू के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

जन्म और परिवार

अरुणाचल प्रदेश के पश्चिम कामेंग जिले में 19 नवंबर को किरेन रिजिजू का जन्म हुआ था। किरेन रिजिजू एक मजबूत राजनीतिक विरासत वाले परिवार से ताल्लुक रखते हैं, क्योंकि उनके पिता प्रदेश के पहले प्रो-टर्म स्पीकर थे। उनके पिता ने पहली राज्य विधानसभा के सदस्यों को शपथ दिलाई थी। किरेन रिजिजू ने दिल्ली यूनिवर्सिटी के हंसराज कॉलेज से स्नातक की डिग्री प्राप्त की और फिर साल 1998 में दिल्ली यूनिवर्सिटी के विधि संकाय से कानून की डिग्री हासिल की। इसके अलावा उन्होंने जवाहर लाल नेहरू यूनिवर्सिटी से अंतर्राष्ट्रीय संबंध में मास्टर डिग्री प्राप्त की।

राजनीतिक सफर

किरेन रिजिजू ने साल 2004 में अपना राजनीतिक सफर शुरू किया था। उस दौरान वह भारतीय जनता पार्टी में शामिल हुए और सक्रिय रूप से काम करने लगे। वह पहली बार भाजपा के टिकट पर अरुणाचल पश्चिम लोकसभा सीट से 14वीं लोकसभा के लिए चुने गए। इस कार्यकाल के दौरान किरेन रिजिजू ने अपने निर्वाचन क्षेत्र में खूब नाम कमाया। हालांकि वह साल 2009 का लोकसभा चुनाव हार गए।

फिर वह भाजपा छोड़कर कांग्रेस में शामिल हो गए। इस दौरान उन्होंने पूर्व मुख्यमंत्री दोरजी खांडू के सलाहकार के रूप में काम किया। बीजेपी में एक बार उनकी वापसी से राजनीतिक जीवन का नया दौर शुरू हो गया। फिर साल 2014 में उन्होंने लोकसभा का चुनाव लड़ा और जीत हासिल की। किरेन रिजिजू ने पीएम मोदी के 'लुक ईस्ट पॉलिसी' को मजबूती देने का काम किया और इस नीति को मजबूती देने की दिशा में एक प्रमुख खिलाड़ी के रूप में उभरे। साल 2019 का लोकसभा चुनाव जीतकर वह एक बार फिर संसद पहुंचे।

कानून मंत्री बने

साल 2021 में किरेन रिजिजू कानून मंत्री बनाए गए और मई 2023 तक इस पद पर काम किया। वहीं साल 2024 के लोकसभा चुनाव में एक बार फिर किरेन रिजिजू ने अरुणाच पश्चिम निर्वाचन क्षेत्र से जीत हासिल की है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow