Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन

पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे रूरल पुलिस ने रविवार को मर्डर सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए पुलिस सिया गोयल और उसके कथित लवर चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले की उसी पहाड़ी पर ले गई, जहां से उन्होंने केतन को धकेलकर मौत के घाट उतारा था। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ठीक उसी जगह पर लेकर गई, ताकि 18 जून को हुए इस खौफनाक मर्डर के पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को एक साथ जोड़ा जा सके।पुलिस कमिश्नर ने कहा, स्पॉट पर जाकर समझी पूरी टाइमलाइनपुणे रूरल पुलिस के सुपरिटेंडेंट संदीप सिंह गिल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आरोपियों को लोहागढ़ किले के उसी सटीक पॉइंट पर ले जाया गया था जहां से केतन को नीचे गिराया गया था। पुलिस वहां पूरा सीन रीक्रिएट कर रही है कि उन्होंने कौन सा रास्ता लिया, दोनों आरोपी कहां पर खड़े थे, उन्होंने केतन को कैसे घेरा और पूरी वारदात को किस तरह अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने इस घटना से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए हैं। इसे भी पढ़ें: Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिरमंगेतर को अलग और प्रेमी को अलग ले गई पुलिसपीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सिया गोयल को सबसे पहले उस सटीक लोकेशन पर ले जाया गया जहां से उसने और चेतन ने मिलकर केतन को नीचे धकेला था। जांच को बिना किसी कन्सफ्यूजन के पूरा करने के लिए पुलिस चेतन चौधरी को अलग से किले पर लेकर जाएगी। इस रीक्रिएशन से पुलिस को यह जानने में मदद मिलेगी कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जो दावे किए हैं, वे कितने सच हैं और घटना के वक्त उनकी असल पोजीशन क्या थी। #WATCH | Pune, Maharashtra: Ketan Agarwal Murder Case | Visuals from Lohagad Fort, where Police brought accused Siya Goyal for crime scene recreation. pic.twitter.com/cQmMRmQBwy— ANI (@ANI) June 28, 2026 इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi का आत्मनिर्भर संदेश, सी-295 विमान से लेकर स्वदेशी जहाजों तक गिनाए Achievementsवीडियो रिकॉर्डिंग और सीक्रेट सिग्नल की जांच जारीइस पूरी 'क्राइम सीन रीक्रिएशन' की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है ताकि इसे कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किले तक कैसे पहुंचे और वारदात से ठीक पहले सिया ने चेतन को क्या इशारा दिया था। इसके साथ ही पुलिस इस एंगल को भी वेरिफाई कर रही है कि चेतन चौधरी बिना टिकट लिए किले के अंदर कैसे घुसा और वह लगातार इस कपल को कैसे ट्रैक कर रहा था।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:36
 0
Ketan Agarwal Murder: कातिल मंगेतर को लेकर लोहागढ़ किले पहुंची पुलिस, सीन रीक्रिएट कर समझी मर्डर की पूरी टाइमलाइन
पुणे के 25 वर्षीय रियल एस्टेट कारोबारी केतन अग्रवाल की हत्या के मामले में पुणे रूरल पुलिस ने रविवार को मर्डर सीन रीक्रिएट किया। इसके लिए पुलिस सिया गोयल और उसके कथित लवर चेतन चौधरी को लोहागढ़ किले की उसी पहाड़ी पर ले गई, जहां से उन्होंने केतन को धकेलकर मौत के घाट उतारा था। घटना के करीब 10 दिन बाद पुलिस दोनों आरोपियों को ठीक उसी जगह पर लेकर गई, ताकि 18 जून को हुए इस खौफनाक मर्डर के पूरे घटनाक्रम की कड़ियों को एक साथ जोड़ा जा सके।

पुलिस कमिश्नर ने कहा, स्पॉट पर जाकर समझी पूरी टाइमलाइन

पुणे रूरल पुलिस के सुपरिटेंडेंट संदीप सिंह गिल ने समाचार एजेंसी एएनआई को बताया कि आरोपियों को लोहागढ़ किले के उसी सटीक पॉइंट पर ले जाया गया था जहां से केतन को नीचे गिराया गया था। पुलिस वहां पूरा सीन रीक्रिएट कर रही है कि उन्होंने कौन सा रास्ता लिया, दोनों आरोपी कहां पर खड़े थे, उन्होंने केतन को कैसे घेरा और पूरी वारदात को किस तरह अंजाम दिया। आरोपियों ने पुलिस के सामने इस घटना से जुड़े कई अहम खुलासे भी किए हैं।
 

इसे भी पढ़ें: Punjab को Arvind Kejriwal की 5 सौगातें, अमृतसर में बनेगा माता जानकी और लव-कुश का भव्य मंदिर


मंगेतर को अलग और प्रेमी को अलग ले गई पुलिस

पीटीआई की रिपोर्ट के मुताबिक, एक सीनियर पुलिस अधिकारी ने बताया कि मुख्य आरोपी सिया गोयल को सबसे पहले उस सटीक लोकेशन पर ले जाया गया जहां से उसने और चेतन ने मिलकर केतन को नीचे धकेला था। जांच को बिना किसी कन्सफ्यूजन के पूरा करने के लिए पुलिस चेतन चौधरी को अलग से किले पर लेकर जाएगी। इस रीक्रिएशन से पुलिस को यह जानने में मदद मिलेगी कि आरोपियों ने पूछताछ के दौरान जो दावे किए हैं, वे कितने सच हैं और घटना के वक्त उनकी असल पोजीशन क्या थी।


इसे भी पढ़ें: Mann Ki Baat में PM Modi का आत्मनिर्भर संदेश, सी-295 विमान से लेकर स्वदेशी जहाजों तक गिनाए Achievements


वीडियो रिकॉर्डिंग और सीक्रेट सिग्नल की जांच जारी

इस पूरी 'क्राइम सीन रीक्रिएशन' की बकायदा वीडियो रिकॉर्डिंग की जा रही है ताकि इसे कोर्ट में पुख्ता सबूत के तौर पर पेश किया जा सके। पुलिस इस बात की गहराई से जांच कर रही है कि दोनों आरोपी किले तक कैसे पहुंचे और वारदात से ठीक पहले सिया ने चेतन को क्या इशारा दिया था। इसके साथ ही पुलिस इस एंगल को भी वेरिफाई कर रही है कि चेतन चौधरी बिना टिकट लिए किले के अंदर कैसे घुसा और वह लगातार इस कपल को कैसे ट्रैक कर रहा था।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow