Kerala: पथनमथिट्टा में मवेशियों पर हमला करने वाला बाघ पकड़ा गया

केरल के पथनमथिट्टा जिले में आबादी वाले इलाकों में घुसकर मवेशियों पर हमला करने वाले एक वयस्क बाघ को सोमवार को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वडासेरीकारा के पास कुंबलथमन क्षेत्र में पिछले दो महीनों से इस बाघ की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं। यह बाघ लगातार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में कैमरे लगाए, जिससे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी। अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे कुंबलथमन में इस बाघ ने कई भैंसों, कुत्तों और बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि रविवार को एक सुनसान जगह पर एक बकरी मरी पाई गई, बाघ ने ही उसका शिकार किया था। इसके बाद, वन विभाग के अधिकारियों ने बकरी के कंकाल को एक पिंजरे के पास प्रलोभन के रूप में रखा। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के जब बाघ वहां गया तो वह पिंजरे में फंस गया। पकड़े गए बाघ को चिकित्सीय जांच के लिए पास के वन केन्द्र ले जाया जाएगा। एक अधिकारी ने बताया कि बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि बाघ को वापस जंगल में छोड़ा जाए या उसे निगरानी में रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हालांकि मवेशियों के मारे जाने की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत थी, लेकिन इस बाघ ने कभी इंसानों पर हमला नहीं किया।

PNSPNS
Dec 22, 2025 - 10:53
 0
Kerala: पथनमथिट्टा में मवेशियों पर हमला करने वाला बाघ पकड़ा गया

केरल के पथनमथिट्टा जिले में आबादी वाले इलाकों में घुसकर मवेशियों पर हमला करने वाले एक वयस्क बाघ को सोमवार को पकड़ लिया गया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

वन विभाग के अधिकारियों के अनुसार, वडासेरीकारा के पास कुंबलथमन क्षेत्र में पिछले दो महीनों से इस बाघ की मौजूदगी की खबरें मिल रही थीं। यह बाघ लगातार पालतू जानवरों को अपना शिकार बना रहा था। वन विभाग के कर्मियों ने इलाके में कैमरे लगाए, जिससे बाघ की मौजूदगी की पुष्टि हुई थी।

अधिकारियों ने बताया कि वन क्षेत्र से सटे कुंबलथमन में इस बाघ ने कई भैंसों, कुत्तों और बकरियों को मार डाला था। उन्होंने बताया कि रविवार को एक सुनसान जगह पर एक बकरी मरी पाई गई, बाघ ने ही उसका शिकार किया था।

इसके बाद, वन विभाग के अधिकारियों ने बकरी के कंकाल को एक पिंजरे के पास प्रलोभन के रूप में रखा। उन्होंने बताया कि सोमवार तड़के जब बाघ वहां गया तो वह पिंजरे में फंस गया। पकड़े गए बाघ को चिकित्सीय जांच के लिए पास के वन केन्द्र ले जाया जाएगा।

एक अधिकारी ने बताया कि बाद में यह निर्णय लिया जाएगा कि बाघ को वापस जंगल में छोड़ा जाए या उसे निगरानी में रखा जाए। अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि हालांकि मवेशियों के मारे जाने की घटनाओं से स्थानीय निवासियों में दहशत थी, लेकिन इस बाघ ने कभी इंसानों पर हमला नहीं किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow