Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण Puja Vidhi

हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का खास महत्व है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं कामदा एकादशी का व्रत करने से जातक को मनचाहा वरदान मिलता है। इस दिन व्रत करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इस बार 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी का व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कामदा एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...तिथि और मुहूर्तचैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 28 मार्च 2026 की सुबह 08:45 मिनट पर होगी। वहीं एकादशी तिथि की समाप्ति 29 मार्च 2026 की सुबह 07:46 मिनट पर होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी।पूजन विधिइस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें और भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना करें। भगवान विष्णु की पूजा में फल-फूल, दूध, तिल और पंचामृत आदि अर्पित करें। इस दिन एकादशी व्रत कथा का पाठ करना चाहिए। वहीं द्वादशी तिथि को ब्राह्मणों को भोजन आदि कराएं और यथासंभव दान करने के बाद विदा करना चाहिए।महत्वकामदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिटते हैं। इस व्रत के पुण्य से जीवात्मा के कष्टों का निवारण होता है और मनोवांछित फल मिलता है। वहीं फलदा और कामना पूर्ण करने वाली होने से इसको कामदा एकादशी कहा जाता है।

PNSPNS
Mar 29, 2026 - 12:02
 0
Kamada Ekadashi 2026: 29 मार्च को है कामदा एकादशी, जानें शुभ मुहूर्त और संपूर्ण Puja Vidhi
हिंदू धर्म में कामदा एकादशी का खास महत्व है। हर साल चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि को कामदा एकादशी का व्रत किया जाता है। इस दिन जगत के पालनहार भगवान श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाती है। वहीं कामदा एकादशी का व्रत करने से जातक को मनचाहा वरदान मिलता है। इस दिन व्रत करने से जन्म-जन्मांतर में किए गए पापों से मुक्ति मिलती है। इस बार 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी का व्रत किया जा रहा है। तो आइए जानते हैं कामदा एकादशी की तिथि, मुहूर्त, पूजन विधि और महत्व के बारे में...

तिथि और मुहूर्त

चैत्र माह के शुक्ल पक्ष की एकादशी तिथि की शुरूआत 28 मार्च 2026 की सुबह 08:45 मिनट पर होगी। वहीं एकादशी तिथि की समाप्ति 29 मार्च 2026 की सुबह 07:46 मिनट पर होगी। ऐसे में उदयातिथि के मुताबिक 29 मार्च 2026 को कामदा एकादशी व्रत किया जाएगा। इस दिन श्रीविष्णु और मां लक्ष्मी की पूजा की जाएगी।

पूजन विधि

इस दिन सुबह जल्दी स्नान आदि करने के बाद साफ कपड़े पहनें। फिर एक चौकी पर पीला कपड़ा बिछाकर भगवान विष्णु की प्रतिमा को स्थापित करें और भगवान विष्णु की विधिविधान से पूजा-अर्चना करें। भगवान विष्णु की पूजा में फल-फूल, दूध, तिल और पंचामृत आदि अर्पित करें। इस दिन एकादशी व्रत कथा का पाठ करना चाहिए। वहीं द्वादशी तिथि को ब्राह्मणों को भोजन आदि कराएं और यथासंभव दान करने के बाद विदा करना चाहिए।

महत्व

कामदा एकादशी का व्रत करने से व्यक्ति के पाप मिटते हैं। इस व्रत के पुण्य से जीवात्मा के कष्टों का निवारण होता है और मनोवांछित फल मिलता है। वहीं फलदा और कामना पूर्ण करने वाली होने से इसको कामदा एकादशी कहा जाता है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow