25 अगस्त की दोपहर करीब 1:00 बजे अमेरिकी एयरफोर्स का C17 ग्लोब मास्टर थर्ड ट्रांसपोर्ट प्लेन मॉस्को पहुंचा। फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस फ्लाइट रेडार 24 के मुताबिक विमान मॉस्को के वनुकोवा एयरपोर्ट पर लैंड हुआ। विमान ने लातविया की राजधानी रिगा से सीधे मॉस्को के लिए उड़ान भरी थी। फ्लाइट डाटा के मुताबिक अमेरिकी रजिस्ट्रेशन वाला टेल नंबर 077181 विमान 23 अगस्त को मैरीलैंड में मौजूद जॉइंट बेस एंड्रियो से उड़ान भरी थी। यह वही बेस है जहां अमेरिकी राष्ट्रपति का एयरफोर्स वन भी मौजूद रहता है। C17 ग्लोब मास्टर थर्ड अमेरिकी रक्षा विभाग का हैवी ट्रांसपोर्ट एयरक्राफ्ट है। इस तरह के विमान सेंसिटिव डिप्लोमेटिक विजिट के लिए खासतौर पर फायदेमंद होते हैं क्योंकि इनमें नेताओं के लिए जरूरी उनके खास तरह की गाड़ियां, इलेक्ट्रॉनिक उपकरण और सपोर्ट स्टाफ को साथ ले जाया जा सकता है। C17 ग्लोब मास्टर के बाद एक दूसरा अमेरिकी वायुसेना का विमान C40B भी जॉइंट बेस एंड्रियोस से रवाना हुआ और C17A के लातविया पहुंचने के कुछ घंटे बाद यह भी वहां लैंड कर गया। इसके भी नेक्स्ट लोकेशन मॉस्को ही बताई जा रही है।
अमेरिका और रूस ऐसे दो देश तो नहीं है जिनके बीच अक्सर डिप्लोमेटिक या कोई और हाई लेवल की मीटिंग होती रहती हो। पूरे ग्लोबल मीडिया में हलचल मच गई कि रूस और अमेरिका के बीच क्या पक रहा है। कुछ घंटों बाद अमेरिकी मीडिया सीबीएस न्यूज़ ने यह खुलासा किया कि विमान में अमेरिका की इंटेलिजेंस एजेंसी सीआईए के चीफ जॉन रैटिलिफ मौजूद थे। सीआईए पेंटागन और यूएस एयरफोर्स के प्रवक्ताओं ने रेडक्लिफ की यात्रा पर टिप्पणी करने से इंकार कर दिया। क्रिमलिन ने भी इस दौरे को लेकर ज्यादा जानकारी नहीं दी। जब वाशिंगटन पोस्ट ने इस बारे में पूछा तो क्रिमिनल के प्रवक्ता दिम पेस्कोव ने कहा कि इस हफ्ते अमेरिकी प्रशासन के प्रतिनिधियों के साथ कोई बैठक की योजना नहीं है। जब उनसे इस विमान के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि मेरे पास ऐसी कोई जानकारी नहीं है। यह सिक्योरिटी सर्विज के बीच कांटेक्ट के लिए कोई मीटिंग हो सकती है।
एक वरिष्ठ यूक्रेनी अधिकारी ने सीबीएस न्यूज़ को बताया था कि अमेरिका ने यूक्रेन को पहले ही यह जानकारी दे दी थी कि एक सीनियर अमेरिकी डेलीगेशन मॉस्को जाएगा और उससे कहा था कि उनके रूस से लौटने तक यूक्रेन अपने हमले रोक दे। लेकिन अमेरिका और रूस दोनों ने अभी तक रैट के रूस में होने की पुष्टि नहीं की है। अगर वह सच में मॉस्को गए हैं तो यह सीआईए प्रमुख बनने के बाद रैट की पहली रूस यात्रा होगी। साथ ही जनवरी के बाद ट्रंप प्रशासन के किसी भी बड़े अधिकारी की रूस की यह सबसे उच्च स्तरीय यात्रा होगी।