July Numerology: मूलांक 3 और 6 के Relationship में घुल जाएगी 'मिठास', सभी के लिए Good News

अंकज्योतिष के अनुसार, हर एक दिन की अपनी एक अलग और खास ऊर्जा होती है। इस हफ्ते अंक 2 हमें याद दिलाता है कि हमेशा तेज भागना जरुरी नहीं होता है। दरअसल, कभी-कभी सबसे बड़ी कामयाबी धैर्य और अच्छे रिश्तों के नींव पर टिकी होती है। वर्क के मामले में टीम के साथ तालमेल बिठाकर चलना काफी जरुरी है। वहीं, एकदूसरे की बात मानना आपको सही रास्ते पर लेकर जाएगा। पैसों के मामलों में बजट बनाकर चलना और फालतू खर्च से बचना ही सझदारी है। इसके साथ ही, जीवन में जब आप सादगी और सम्मान के साथ बात करते हैं, तो रिश्ते और गहरे हो जाते हैं। हमेशा अपने अंदर की आवाज को जरुर सुनें और इस हफ्ते मिलने वाले मौकों का स्वागत करें। इस बार यह हफ्ता सुकून भरा हो सकता है।मूलांक 1जुलाई महीने की शुरुआत के बाद, अब यह समय है कि आप दूसरों के साथ मिलकर चलें। दूसरों का मार्गदर्शन जरुर करें। अपनी टीम की बातें जरुर सुनें और उन्हें सहारा दें, यही सबसे बड़ी कामयाबी है। काम के मामलों में किसी के साथ जुड़कर काम करना आपके लिए नए मौके लेकर आएगा। बिना सोचे-समझे पैसों को खर्च न करें, बचत पर ध्यान देना जरुरी है। खुद को शांत रखने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक ले सकते हैं। सब्र रखना जरुरी है और रिश्ते और भी मजबूत होंगे।लकी नंबर : 1, 10, 19 | लकी रंग : गोल्ड, व्हाइट, लाइट ब्लूसुझाव : सही समय पर सुनना ही बड़े काम की निशानी है।मूलांक 2मूलांक 2 वालों के लिए यह सात दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी समझदारी और मिलनसार स्वभाव आपको हर तरफ सम्मान दिलाएगा। टीम के साथ मिलकर कार्य करने से अच्छे लाभ प्रदान होंगे। पैसों के मामले में नियम बनाकर खर्च करने से आपको स्थिरता मिलेगी। पूरे हफ्ते आपकी भावनाएं थोड़ी अधिक हो सकती हैं, खुद को शांत रखने के लिए ध्यान या म्यूजिक को जरुर सुनें। रिश्तों में गर्माहट बनीं रहेगी और पुरानी बातें खत्म हो जाएगी। आपकी अंदर की आवाज आपको सही रास्ता तक पहुंचा देगी, इसलिए अपने अंदर की आवाज पर भरोसा रखें।लकी नंबर : 2, 11, 20 | लकी रंग : व्हाइट, सिल्वर, पर्ल व्हाइटसुझाव : आपकी अंदरूनी आवाज ही आपकी सबसे बड़ी साथी है।मूलांक 3इस हफ्ते आपकी अच्छी बातचीत करने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। ऑफिस में प्रेजेंटेशन हो या नए लोगों से मिलना, आपकी मेहनत सबको नजर आएगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय अच्छी तैयारी के साथ करें, तभी बेहतर सफलता मिलेगी। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें और बेवजह दिखावे पर पैसे न खर्च करें। समय पर भोजन करें और पूरी नींद लें, इससे आपका ध्यान और याद रखने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपसी भरोसा भी मजबूत होगा।लकी नंबर : 3, 12, 21 | लकी रंग : येलो, क्रीम, ऑरेंजसुझाव : अपनी बातों से लोगों में उम्मीद और भरोसा जगाएं।मूलांक 4यह हफ्ता मूलांक 4 वालों के लिए मेहनत रंग लेकर आएगी। इस हफ्ते अपनी सभी योजनाओं को फिर से देखें और अपने काम की नींव को और मजबूत करें। आपका काम करने का तरीका वरिष्ठ साथियों को काफी पसंद आने वाला है। पैसों के मामले में नियम बनाए जिससे आपको अच्छे फल मिलेंगे। ज्यादा स्ट्रेस लेने की जरुरत नहीं है। काम के साथ अपने आराम का भी पूरा ध्यान रखें। परिवार  के लोग आपके काम के प्रति समर्पित होने की तारीफ करेंगे, हालांकि उनको आपके थोड़े प्रेम की जरुरत है। छोटे-छोटे आभार शब्द आपके रिश्तों में मिठास भर देंगे।लकी नंबर : 4, 13, 22 | लकी रंग : ग्रीन, ग्रे, व्हाइटसुझाव : मजबूती के साथ अगर प्यार हो तो सब कुछ मुमकिन है। मूलांक 5यह हफ्ता नए लोगों से मिलना और बातचीत करना आपके लिए नए रास्ते को खोल सकता है। आपकी उत्सुकता अच्छी है, लेकिन कोई भी कार्य को लेकर हां बोलने से पहले एक बार अच्छी तरह से समझ लें। पैसों के मामले में सोच-सझकर फैसला लेना जरुरी है। अच्छी सेहत के लिए बाहर घूमें या योग जरुर करें, इससे आपका मानसिक रुप से रिफ्रेश फील करेंगी। इसके साथ ही आप अपनी आजादी और अपनों के साथ रहने के बीच सही संतुलन जरुर बनाएं। साफ-सुथरी बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। इस दौरान आपका हर एक छोटा कदम भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा।लकी नंबर : 5, 14, 23 | लकी रंग : एक्वा ब्लू, ग्रीन, व्हाइटसुझाव : आपकी जिम्मेदारियां ही आपको सही मायने में आजाद बनाती हैं।मूलांक 6आपका हेल्पफुल नेचर ही आपके हर टीम का खास हिस्सा बनाएगी। क्लाइंट्स के साथ या किसी भी सिखाने से जुड़े काम में आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, पैसों के मामले में सोच-समझकर ही फैसले लें। अच्छी सेहत के लिए मानसिक शांति का भी ध्यान रखें। रिश्तों में प्यार सबसे ऊपर रहने वाला है। परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ समझदारी और गहरी होगी। जब आप दूसरों को प्यार देंगे, तो आपको कई गुना होकर वापस मिलेगा।लकी नंबर : 6, 15, 24 | लकी रंग : पिंक, पीच, रोज गोल्डसुझाव : दूसरों को दिया हुआ प्यार कभी बेकार नहीं जाता।मूलांक 7इस हफ्ते आपकी समझदारी और सोचने की क्षमता से मुश्किल काम भी आसान हो जाएंगे। पढ़ाई, रिसर्च और किसी भी काम की योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। पैसे निवेश करते समय दूसरों की बातों में आने से बचें और भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लें। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। इस दौरान आपका मन लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने का कर सकता है, इसलिए अपने करीबियों को प्यार से अपनी बात समझाएं। खुलकर और साफ तरीके से बात करने से रिश्तों में गलतफहमी नहीं होगी।लकी नंबर : 7, 16, 25 | लकी रंग : इंडिगो, पर्पल, व्हाइटसुझाव : शांति में ही असली ज्ञान छिपा होता है।मूलांक 8 यह हफ्ता आपके लिए काम की जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है, लेकिन आपका नियम ही आपको स्थिर रखेगा। सोच-समझकर साथ मिलकर काम करने से आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। भविष्य के लिए की गई बचत और निवेश आपको सुकून देंगे। वर्क प्रेशर को सेहत पर हावी न होने दें। नियमित

PNSPNS
Jul 6, 2026 - 12:59
 0
July Numerology: मूलांक 3 और 6 के Relationship में घुल जाएगी 'मिठास', सभी के लिए Good News
अंकज्योतिष के अनुसार, हर एक दिन की अपनी एक अलग और खास ऊर्जा होती है। इस हफ्ते अंक 2 हमें याद दिलाता है कि हमेशा तेज भागना जरुरी नहीं होता है। दरअसल, कभी-कभी सबसे बड़ी कामयाबी धैर्य और अच्छे रिश्तों के नींव पर टिकी होती है। 
वर्क के मामले में टीम के साथ तालमेल बिठाकर चलना काफी जरुरी है। वहीं, एकदूसरे की बात मानना आपको सही रास्ते पर लेकर जाएगा। पैसों के मामलों में बजट बनाकर चलना और फालतू खर्च से बचना ही सझदारी है। इसके साथ ही, जीवन में जब आप सादगी और सम्मान के साथ बात करते हैं, तो रिश्ते और गहरे हो जाते हैं। हमेशा अपने अंदर की आवाज को जरुर सुनें और इस हफ्ते मिलने वाले मौकों का स्वागत करें। इस बार यह हफ्ता सुकून भरा हो सकता है।

मूलांक 1
जुलाई महीने की शुरुआत के बाद, अब यह समय है कि आप दूसरों के साथ मिलकर चलें। दूसरों का मार्गदर्शन जरुर करें। अपनी टीम की बातें जरुर सुनें और उन्हें सहारा दें, यही सबसे बड़ी कामयाबी है। काम के मामलों में किसी के साथ जुड़कर काम करना आपके लिए नए मौके लेकर आएगा। बिना सोचे-समझे पैसों को खर्च न करें, बचत पर ध्यान देना जरुरी है। खुद को शांत रखने के लिए छोटे-छोटे ब्रेक ले सकते हैं। सब्र रखना जरुरी है और रिश्ते और भी मजबूत होंगे।
लकी नंबर : 1, 10, 19 | लकी रंग : गोल्ड, व्हाइट, लाइट ब्लू
सुझाव : सही समय पर सुनना ही बड़े काम की निशानी है।

मूलांक 2
मूलांक 2 वालों के लिए यह सात दिन काफी महत्वपूर्ण रहने वाले हैं। आपकी समझदारी और मिलनसार स्वभाव आपको हर तरफ सम्मान दिलाएगा। टीम के साथ मिलकर कार्य करने से अच्छे लाभ प्रदान होंगे। पैसों के मामले में नियम बनाकर खर्च करने से आपको स्थिरता मिलेगी। पूरे हफ्ते आपकी भावनाएं थोड़ी अधिक हो सकती हैं, खुद को शांत रखने के लिए ध्यान या म्यूजिक को जरुर सुनें। रिश्तों में गर्माहट बनीं रहेगी और पुरानी बातें खत्म हो जाएगी। आपकी अंदर की आवाज आपको सही रास्ता तक पहुंचा देगी, इसलिए अपने अंदर की आवाज पर भरोसा रखें।
लकी नंबर : 2, 11, 20 | लकी रंग : व्हाइट, सिल्वर, पर्ल व्हाइट
सुझाव : आपकी अंदरूनी आवाज ही आपकी सबसे बड़ी साथी है।

मूलांक 3
इस हफ्ते आपकी अच्छी बातचीत करने की आदत आपको दूसरों से अलग पहचान दिलाएगी। ऑफिस में प्रेजेंटेशन हो या नए लोगों से मिलना, आपकी मेहनत सबको नजर आएगी। किसी भी काम को जल्दबाजी में करने के बजाय अच्छी तैयारी के साथ करें, तभी बेहतर सफलता मिलेगी। खर्च करते समय बजट का ध्यान रखें और बेवजह दिखावे पर पैसे न खर्च करें। समय पर भोजन करें और पूरी नींद लें, इससे आपका ध्यान और याद रखने की क्षमता बेहतर रहेगी। आपका खुशमिजाज स्वभाव लोगों को आपकी ओर आकर्षित करेगा। परिवार के साथ अच्छा समय बीतेगा और आपसी भरोसा भी मजबूत होगा।
लकी नंबर : 3, 12, 21 | लकी रंग : येलो, क्रीम, ऑरेंज
सुझाव : अपनी बातों से लोगों में उम्मीद और भरोसा जगाएं।

मूलांक 4
यह हफ्ता मूलांक 4 वालों के लिए मेहनत रंग लेकर आएगी। इस हफ्ते अपनी सभी योजनाओं को फिर से देखें और अपने काम की नींव को और मजबूत करें। आपका काम करने का तरीका वरिष्ठ साथियों को काफी पसंद आने वाला है। पैसों के मामले में नियम बनाए जिससे आपको अच्छे फल मिलेंगे। ज्यादा स्ट्रेस लेने की जरुरत नहीं है। काम के साथ अपने आराम का भी पूरा ध्यान रखें। परिवार  के लोग आपके काम के प्रति समर्पित होने की तारीफ करेंगे, हालांकि उनको आपके थोड़े प्रेम की जरुरत है। छोटे-छोटे आभार शब्द आपके रिश्तों में मिठास भर देंगे।
लकी नंबर : 4, 13, 22 | लकी रंग : ग्रीन, ग्रे, व्हाइट
सुझाव : मजबूती के साथ अगर प्यार हो तो सब कुछ मुमकिन है।

 मूलांक 5
यह हफ्ता नए लोगों से मिलना और बातचीत करना आपके लिए नए रास्ते को खोल सकता है। आपकी उत्सुकता अच्छी है, लेकिन कोई भी कार्य को लेकर हां बोलने से पहले एक बार अच्छी तरह से समझ लें। पैसों के मामले में सोच-सझकर फैसला लेना जरुरी है। अच्छी सेहत के लिए बाहर घूमें या योग जरुर करें, इससे आपका मानसिक रुप से रिफ्रेश फील करेंगी। इसके साथ ही आप अपनी आजादी और अपनों के साथ रहने के बीच सही संतुलन जरुर बनाएं। साफ-सुथरी बातचीत से गलतफहमियां दूर होंगी। इस दौरान आपका हर एक छोटा कदम भविष्य में बड़ी भूमिका निभाएगा।
लकी नंबर : 5, 14, 23 | लकी रंग : एक्वा ब्लू, ग्रीन, व्हाइट
सुझाव : आपकी जिम्मेदारियां ही आपको सही मायने में आजाद बनाती हैं।

मूलांक 6
आपका हेल्पफुल नेचर ही आपके हर टीम का खास हिस्सा बनाएगी। क्लाइंट्स के साथ या किसी भी सिखाने से जुड़े काम में आपको बहुत बड़ी सफलता प्राप्त हो सकती है। वहीं, पैसों के मामले में सोच-समझकर ही फैसले लें। अच्छी सेहत के लिए मानसिक शांति का भी ध्यान रखें। रिश्तों में प्यार सबसे ऊपर रहने वाला है। परिवार के साथ सामंजस्य बढ़ेगा और जीवनसाथी के साथ समझदारी और गहरी होगी। जब आप दूसरों को प्यार देंगे, तो आपको कई गुना होकर वापस मिलेगा।

लकी नंबर : 6, 15, 24 | लकी रंग : पिंक, पीच, रोज गोल्ड
सुझाव : दूसरों को दिया हुआ प्यार कभी बेकार नहीं जाता।

मूलांक 7
इस हफ्ते आपकी समझदारी और सोचने की क्षमता से मुश्किल काम भी आसान हो जाएंगे। पढ़ाई, रिसर्च और किसी भी काम की योजना बनाने के लिए समय अच्छा है। पैसे निवेश करते समय दूसरों की बातों में आने से बचें और भविष्य की सुरक्षा को ध्यान में रखकर फैसला लें। मन को शांत रखने के लिए कुछ समय अकेले बिताएं। इस दौरान आपका मन लोगों से थोड़ी दूरी बनाकर रहने का कर सकता है, इसलिए अपने करीबियों को प्यार से अपनी बात समझाएं। खुलकर और साफ तरीके से बात करने से रिश्तों में गलतफहमी नहीं होगी।

लकी नंबर : 7, 16, 25 | लकी रंग : इंडिगो, पर्पल, व्हाइट
सुझाव : शांति में ही असली ज्ञान छिपा होता है।

मूलांक 8 
यह हफ्ता आपके लिए काम की जिम्मेदारियां बढ़ा सकता है, लेकिन आपका नियम ही आपको स्थिर रखेगा। सोच-समझकर साथ मिलकर काम करने से आपको आगे बढ़ने के नए मौके मिलेंगे। भविष्य के लिए की गई बचत और निवेश आपको सुकून देंगे। वर्क प्रेशर को सेहत पर हावी न होने दें। नियमित रुप से व्यायाम और पानी पीते रहे, इससे आप ऊर्जावान महसूस करेंगे। आपके चाहने वाली आपकी मेहनत की तारीफ कर सकते हैं, इसलिए इन लोगों के साथ समय जरुर बिताएं और उन्हें भी अपना कीमती समय दें।

लकी नंबर : 8, 17, 26 | लकी रंग : नेवी ब्लू, ब्लैक, सिल्वर
सुझाव : असली धन शांति और अच्छे रिश्तों में है।

 मूलांक 9
मलूांक 9 वालों के लिए आपकी करुणा और लोगों को साथ लेकर चलने की प्रतिभा इस हफ्ते सबको प्रभावित कर सकती है। टीचिंग, सलाह देने या समाज सेवा से जुड़े कार्य आपको शानदार परिणाम मिलेंगे। वहीं, पैसों के मामले में दिखावे पर खर्च न करें और अपने लक्ष्यों पर टिके रहें। आपके के लिए सबसे जरुरी यही है कि आप पुरानी कड़वाहट को भूल ही जाए। माफ करने की भावना ही आपके रिश्ते में सुधार करेंगी। यह हफ्ता खुद को थोड़ा और बेहतर बनाने का भी है। गौरतलब है कि हर छोटा-सा बदलाव भविष्य के लिए काफी मायने रखता है।

लकी नंबर : 9, 18, 27 | लकी रंग : रेड, मरून, व्हाइट
सुझाव : हर अंत एक नई और बेहतर शुरुआत का रास्ता खोलता है। 

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow