Jindal Steel Q1 Results: खर्चों के बोझ से Profit 43% लुढ़का, मगर Revenue और Production में आई भारी बढ़त
ज्यादा खर्चों के कारण जिंदल स्टील का जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43.53 प्रतिशत घटकर 843.80 करोड़ रुपये रह गया। इस्पात कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे की सूचना दी। पिछले साल की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 1,495.97 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस अवधि में कंपनी में आय बढ़कर 15,501.32 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 12,324.88 करोड़ रुपये थी। आलोच्य अवधि में जिंदल स्टील का खर्च 14,296.36 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 10,306.97 करोड़ रुपये था। जिंदल स्टील ने एक अलग बयान में कहा कि कंपनी ने 30 जून, 2026 तक अपना एकीकृत शुद्ध कर्ज घटाकर 15,927 करोड़ रुपये कर दिया है जो मार्च 2026 में 16,019 करोड़ रुपये था। नवीन जिंदल समूह की कंपनी ने कहा कि तिमाही के लिए कुल पूंजी परिव्यय 1,959 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में उसका कच्चा इस्पात उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 20.9 लाख था। बिक्री 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 22.3 लाख टन हो गई।
ज्यादा खर्चों के कारण जिंदल स्टील का जून तिमाही में एकीकृत शुद्ध लाभ 43.53 प्रतिशत घटकर 843.80 करोड़ रुपये रह गया। इस्पात कंपनी ने शुक्रवार को शेयर बाजार को अप्रैल-जून 2026 तिमाही के नतीजे की सूचना दी। पिछले साल की इसी तिमाही में उसका शुद्ध मुनाफा 1,495.97 करोड़ रुपये था। हालांकि, इस अवधि में कंपनी में आय बढ़कर 15,501.32 करोड़ रुपये हो गई जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 12,324.88 करोड़ रुपये थी।
आलोच्य अवधि में जिंदल स्टील का खर्च 14,296.36 करोड़ रुपये हो गया। एक साल पहले की समान तिमाही में यह 10,306.97 करोड़ रुपये था। जिंदल स्टील ने एक अलग बयान में कहा कि कंपनी ने 30 जून, 2026 तक अपना एकीकृत शुद्ध कर्ज घटाकर 15,927 करोड़ रुपये कर दिया है जो मार्च 2026 में 16,019 करोड़ रुपये था।
नवीन जिंदल समूह की कंपनी ने कहा कि तिमाही के लिए कुल पूंजी परिव्यय 1,959 करोड़ रुपये था। इस तिमाही में उसका कच्चा इस्पात उत्पादन 15 प्रतिशत बढ़कर 24 लाख टन हो गया, जो वित्त वर्ष 2025-26 की पहली तिमाही में 20.9 लाख था। बिक्री 17 प्रतिशत से ज्यादा बढ़कर 22.3 लाख टन हो गई।
What's Your Reaction?