IPO Market में बहार! SEBI ने 3 कंपनियों को दी हरी झंडी, जुटाएंगी ₹3300 करोड़

बाजार नियामक सेबी ने ऊर्जा क्षेत्र की ईस्टमैन ऑटो एंड पावर, कलपुर्जा विनिर्माता माइलस्टोन गियर्स और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की कंपनी बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से कुल 3,300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों ने अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे, जिस पर नियामक ने चार से पांच मार्च के दौरान अपनी टिप्पणियां जारी कीं। सेबी की में टिप्पणी जारी करने का अर्थ सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिलना होता है। मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, ये तीनों कंपनियां मिलकर आईपीओ के जरिये 3,300 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की तैयारी में हैं। ईस्टमैन ऑटो एंड पावर का आईपीओ 1,800 से 2,000 करोड़ रुपये का होगा। प्रस्तावित आईपीओ नए शेयर जारी करने और बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। माइलस्टोन गियर्स 1,100 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 800 करोड़ रुपये नए शेयर और 300 करोड़ रुपये का ओएफएस है। बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज का प्रस्तावित आईपीओ 230 करोड़ रुपये के नए शेयरों और प्रवर्तक बॉनब्लॉक इंक द्वारा तीन करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

PNSPNS
Mar 8, 2026 - 20:10
 0
IPO Market में बहार! SEBI ने 3 कंपनियों को दी हरी झंडी, जुटाएंगी ₹3300 करोड़

बाजार नियामक सेबी ने ऊर्जा क्षेत्र की ईस्टमैन ऑटो एंड पावर, कलपुर्जा विनिर्माता माइलस्टोन गियर्स और कृत्रिम मेधा (एआई) क्षेत्र की कंपनी बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज को आरंभिक सार्वजनिक निर्गम (आईपीओ) के माध्यम से कुल 3,300 करोड़ रुपये जुटाने की मंजूरी दे दी है। इन कंपनियों ने अक्टूबर और दिसंबर के बीच भारतीय प्रतिभूति एवं विनिमय बोर्ड (सेबी) के पास अपने शुरुआती दस्तावेज जमा कराए थे, जिस पर नियामक ने चार से पांच मार्च के दौरान अपनी टिप्पणियां जारी कीं।

सेबी की में टिप्पणी जारी करने का अर्थ सार्वजनिक निर्गम लाने की मंजूरी मिलना होता है। मर्चेंट बैंकरों के अनुसार, ये तीनों कंपनियां मिलकर आईपीओ के जरिये 3,300 करोड़ रुपये से अधिक जुटाने की तैयारी में हैं। ईस्टमैन ऑटो एंड पावर का आईपीओ 1,800 से 2,000 करोड़ रुपये का होगा।

प्रस्तावित आईपीओ नए शेयर जारी करने और बिक्री पेशकश (ओएफएस) का मिश्रण होगा। माइलस्टोन गियर्स 1,100 करोड़ रुपये जुटाएगी, जिसमें 800 करोड़ रुपये नए शेयर और 300 करोड़ रुपये का ओएफएस है। बॉनब्लॉक टेक्नोलॉजीज का प्रस्तावित आईपीओ 230 करोड़ रुपये के नए शेयरों और प्रवर्तक बॉनब्लॉक इंक द्वारा तीन करोड़ शेयरों की बिक्री पेशकश का संयोजन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow