Investcorp ने 20Cube 3PL को 500 करोड़ रुपये में खरीदा, अतिरिक्त निवेश भी होगा

वैश्विक वैकल्पिक निवेश कंपनी इन्वेस्टकॉर्प ने डिजिटल अनुबंध लॉजिस्टिक मंच 20क्यूब 3पीएल सॉल्यूशंस का करीब 500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। इन्वेस्टकॉर्प ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस निवेश से 20क्यूब को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने और देशभर में नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इन्वेस्टकॉर्प और 20क्यूब मिलकर अनुबंध लॉजिस्टिक क्षेत्र में तालमेल वाली अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के लिए अगले चरण में 500-750 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करेंगी।यह अधिग्रहण सौदा सिंगापुर मुख्यालय वाली 20क्यूब लॉजिस्टिक्स के भारत के अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार को अलग करके किया गया है। 20क्यूब लॉजिस्टिक्स अपने मुख्य अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई कारोबार पर ध्यान देती रहेगी। भारत में 20क्यूब का अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार फिलहाल 70 लाख वर्ग फुट से अधिक के गोदाम क्षेत्र का संचालन करता है।यह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, रसायन, वाहन कलपुर्जे और इंजीनियरिंग सामान जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को सेवाएं देता है। कंपनी ने कहा कि 20क्यूब की अगले चार-पांच साल में अपने गोदाम क्षेत्र को बढ़ाकर दो करोड़ वर्ग फुट से अधिक करने की योजना है। इन्वेस्टकॉर्प के भारत में निवेश कारोबार प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा, “हम 20क्यूब के नेतृत्व के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी आधारित लॉजिस्टिक मंच का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं, जो ग्राहकों, कर्मचारियों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा।

PNSPNS
Aug 20, 2026 - 04:29
 0
Investcorp ने 20Cube 3PL को 500 करोड़ रुपये में खरीदा, अतिरिक्त निवेश भी होगा

वैश्विक वैकल्पिक निवेश कंपनी इन्वेस्टकॉर्प ने डिजिटल अनुबंध लॉजिस्टिक मंच 20क्यूब 3पीएल सॉल्यूशंस का करीब 500 करोड़ रुपये में अधिग्रहण कर लिया है। इन्वेस्टकॉर्प ने बुधवार को जारी बयान में कहा कि इस निवेश से 20क्यूब को अपनी प्रौद्योगिकी क्षमताओं को मजबूत करने और देशभर में नेटवर्क का विस्तार करने में मदद मिलेगी। कंपनी ने कहा कि इन्वेस्टकॉर्प और 20क्यूब मिलकर अनुबंध लॉजिस्टिक क्षेत्र में तालमेल वाली अन्य कंपनियों के अधिग्रहण के लिए अगले चरण में 500-750 करोड़ रुपये का अतिरिक्त निवेश भी करेंगी।

यह अधिग्रहण सौदा सिंगापुर मुख्यालय वाली 20क्यूब लॉजिस्टिक्स के भारत के अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार को अलग करके किया गया है। 20क्यूब लॉजिस्टिक्स अपने मुख्य अंतरराष्ट्रीय माल ढुलाई कारोबार पर ध्यान देती रहेगी। भारत में 20क्यूब का अनुबंध लॉजिस्टिक कारोबार फिलहाल 70 लाख वर्ग फुट से अधिक के गोदाम क्षेत्र का संचालन करता है।

यह टिकाऊ उपभोक्ता वस्तुओं, रसायन, वाहन कलपुर्जे और इंजीनियरिंग सामान जैसे क्षेत्रों की बड़ी कंपनियों को सेवाएं देता है। कंपनी ने कहा कि 20क्यूब की अगले चार-पांच साल में अपने गोदाम क्षेत्र को बढ़ाकर दो करोड़ वर्ग फुट से अधिक करने की योजना है। इन्वेस्टकॉर्प के भारत में निवेश कारोबार प्रमुख गौरव शर्मा ने कहा, “हम 20क्यूब के नेतृत्व के साथ मिलकर प्रौद्योगिकी आधारित लॉजिस्टिक मंच का विस्तार करने को लेकर उत्साहित हैं, जो ग्राहकों, कर्मचारियों और हितधारकों के लिए दीर्घकालिक मूल्य सृजित करेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow