Indonesia Open में PV Sindhu का शंखनाद, Kidambi Srikanth पहले दौर में ही बाहर।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद मंगलवार को यहां सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन किदांबी श्रीकांत पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहे। सिंधु ने इस सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के मैच में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 51 मिनट में 25-23, 21-16 से पराजित किया। पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्हें पहले गेम में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक अपनी लय बरकरार रखी और सीधे गेम में जीत दर्ज की। गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सिंधु का सामना दूसरे दौर में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से-यंग से हो सकता है जिन्होंने उन्हें पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराया था। आन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो नौ मैच खेले गए हैं उन सभी में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा। श्रीकांत पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के युशी तनाका से 19-21, 15-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। महिला वर्ग में मालविका बंसोड भी पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने आसानी से 21-12, 21-10 से हराया। पुरुष युगल में हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने शानदार खेल का नमूना पेश किया तथा अपने से अधिक रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी किओंग पर 21-18, 21-10 की जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।

PNSPNS
Jun 3, 2026 - 08:01
 0
Indonesia Open में PV Sindhu का शंखनाद, Kidambi Srikanth पहले दौर में ही बाहर।

दो बार की ओलंपिक पदक विजेता पीवी सिंधु ने कुछ विषम पलों से गुजरने के बावजूद मंगलवार को यहां सीधे गेम में जीत हासिल करके इंडोनेशिया ओपन बैडमिंटन टूर्नामेंट के दूसरे दौर में प्रवेश किया, लेकिन किदांबी श्रीकांत पहले दौर की बाधा पार करने में नाकाम रहे। सिंधु ने इस सुपर 1000 बैडमिंटन टूर्नामेंट के महिला एकल के मैच में थाईलैंड की बुसानन ओंगबामरुंगफान को 51 मिनट में 25-23, 21-16 से पराजित किया।

पूर्व विश्व चैंपियन सिंधु ने शुरू से ही आक्रामक खेल दिखाया। उन्हें पहले गेम में कड़ी चुनौती का सामना करना पड़ा लेकिन उन्होंने शुरू से लेकर आखिर तक अपनी लय बरकरार रखी और सीधे गेम में जीत दर्ज की। गैर-वरीयता प्राप्त भारतीय खिलाड़ी सिंधु का सामना दूसरे दौर में मौजूदा ओलंपिक चैंपियन और विश्व की नंबर एक खिलाड़ी आन से-यंग से हो सकता है जिन्होंने उन्हें पिछले सप्ताह सिंगापुर ओपन के क्वार्टर फाइनल में हराया था। आन के खिलाफ भारतीय खिलाड़ी का रिकॉर्ड अच्छा नहीं है। इन दोनों खिलाड़ियों के बीच अभी तक जो नौ मैच खेले गए हैं उन सभी में सिंधु को हार का सामना करना पड़ा।

श्रीकांत पुरुष एकल के पहले दौर में जापान के युशी तनाका से 19-21, 15-21 से हारने के बाद टूर्नामेंट से बाहर हो गए। महिला वर्ग में मालविका बंसोड भी पहले दौर में ही टूर्नामेंट से बाहर हो गईं। उन्हें थाईलैंड की सातवीं वरीयता प्राप्त पोर्नपावी चोचुवोंग ने आसानी से 21-12, 21-10 से हराया। पुरुष युगल में हरिहरन आमसकारुनन और एमआर अर्जुन ने शानदार खेल का नमूना पेश किया तथा अपने से अधिक रैंकिंग वाली मलेशियाई जोड़ी नूर मोहम्मद अजरीन अयूब और टैन वी किओंग पर 21-18, 21-10 की जीत के साथ दूसरे दौर में प्रवेश किया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow