खराब सड़कों की शिकायतों पर जागे Nitin Gadkari, West Bengal-Andhra Highway Projects का लिया जायजा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की गुणवत्ता तथा रखरखाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान गडकरी ने जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी तंत्र को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि इससे राजमार्ग परिसंपत्तियों की आयु बढ़ाने, सड़क की गुणवत्ता बेहतर करने और निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने संपर्क सुविधा, आर्थिक विकास और यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए टिकाऊ एवं दक्ष राजमार्गों के निर्माण में उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर भी बल दिया। उन्होंने अधिकारियों को मानसून के मद्देनजर व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इनमें प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, ढलानों की सुरक्षा संबंधी कार्य तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना शामिल है।

PNSPNS
Jun 3, 2026 - 08:03
 0
खराब सड़कों की शिकायतों पर जागे Nitin Gadkari, West Bengal-Andhra Highway Projects का लिया जायजा

केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने सोमवार को आंध्र प्रदेश में 8,512 किलोमीटर और पश्चिम बंगाल में 3,748 किलोमीटर राष्ट्रीय राजमार्गों (एनएच) की गुणवत्ता तथा रखरखाव कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने मीडिया और सोशल मीडिया से प्राप्त सूचनाओं के आधार पर यह समीक्षा की। एक आधिकारिक बयान के अनुसार, समीक्षा बैठक के दौरान गडकरी ने जमीनी स्तर पर कार्यान्वयन में तेजी लाने, गुणवत्ता निगरानी तंत्र को मजबूत करने और आधुनिक निर्माण पद्धतियों को अपनाने पर जोर दिया।

उन्होंने कहा कि इससे राजमार्ग परिसंपत्तियों की आयु बढ़ाने, सड़क की गुणवत्ता बेहतर करने और निर्बाध संपर्क सुनिश्चित करने में मदद मिलेगी। मंत्री ने संपर्क सुविधा, आर्थिक विकास और यात्रियों की सुविधा को बढ़ावा देने के लिए टिकाऊ एवं दक्ष राजमार्गों के निर्माण में उन्नत प्रौद्योगिकियों के उपयोग पर भी बल दिया।

उन्होंने अधिकारियों को मानसून के मद्देनजर व्यापक तैयारियां करने के निर्देश दिए। इनमें प्रभावी जल निकासी व्यवस्था, ढलानों की सुरक्षा संबंधी कार्य तथा त्वरित प्रतिक्रिया प्रणाली विकसित करना शामिल है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow