India vs China Hockey Asia Cup 2025: चीन को हराकर भारत की एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत, हरमनप्रीत की हैट्रिक

आज से हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। वहीं बिहार के राजगीर में भारत और चीन के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जहां भारत ने हॉकी एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने 3 गोल दागे।वहीं तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। इसके बाद भारत ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाते हुए चीनी टीम पर 4-3 से बढ़त बना ली जो आखिर तक कायम रही। मैच के पहले क्वार्टर में चीन की ओर से गोल हुआ। पहला क्वार्टर ख्तम होने के बाद भारत 0-1 से पीछे था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन वापसी करते हुए दो मिनट के भीतर ही दो गोल दागकर चीन पर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक भारत बढ़त बनाए हुए था। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागकर चीन पर बढ़त 3-1 कर लिया। इसके बाद चीन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक के बाद एक दो गोल कर भारत के स्कोर की बराबरी कर ली। वहीं तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं। ???????????? to begin! ????India beat China in a closely contested match at the Hero Asia Cup, Rajgir, Bihar, 2025.???????? 4-3 ????????#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey #HeroAsiaCupRajgir pic.twitter.com/tEJbdlBUTT— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 29, 2025

PNSPNS
Aug 30, 2025 - 04:30
 0
India vs China Hockey Asia Cup 2025: चीन को हराकर भारत की एशिया कप में धमाकेदार शुरुआत, हरमनप्रीत की हैट्रिक
आज से हॉकी एशिया कप 2025 का आगाज हो चुका है। वहीं बिहार के राजगीर में भारत और चीन के बीच पहला मुकाबला खेला गया। जहां भारत ने हॉकी एशिया कप में धमाकेदार जीत से आगाज किया है। भारतीय टीम ने अपने पहले मैच में चीन को 4-3 से हरा दिया। भारत की ओर से हरमनप्रीत सिंह ने 3 गोल दागे।

वहीं तीसरे क्वार्टर में दोनों टीमों का स्कोर 3-3 से बराबरी पर था। इसके बाद भारत ने चौथे और आखिरी क्वार्टर में बेहतरीन खेल दिखाते हुए चीनी टीम पर 4-3 से बढ़त बना ली जो आखिर तक कायम रही। 

मैच के पहले क्वार्टर में चीन की ओर से गोल हुआ। पहला क्वार्टर ख्तम होने के बाद भारत 0-1 से पीछे था। लेकिन दूसरे क्वार्टर में भारत ने बेहतरीन वापसी करते हुए दो मिनट के भीतर ही दो गोल दागकर चीन पर 2-1 की बढ़त बना ली। हाफ टाइम तक भारत बढ़त बनाए हुए था। तीसरे क्वार्टर में भारत ने एक और गोल दागकर चीन पर बढ़त 3-1 कर लिया। इसके बाद चीन के खिलाड़ियों ने बेहतरीन खेल दिखाया और एक के बाद एक दो गोल कर भारत के स्कोर की बराबरी कर ली। वहीं तीसरा क्वार्टर खत्म होने के बाद दोनों टीमें 3-3 से बराबरी पर थीं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow