Hyundai Car खरीदने का Plan है? अब जेब होगी ढीली, कंपनी ने ₹12,800 तक बढ़ाए दाम

 वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। हुंदै मोटर ने आठ अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार को दी सूचना में कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण अगले महीने से अपने सभी वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी। कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘मूल्य वृद्धि अधिकतम 12,800 रुपये तक होगी और यह मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।’’ हुंदै ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है। कंपनी ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।

PNSPNS
May 28, 2026 - 16:09
 0
Hyundai Car खरीदने का Plan है? अब जेब होगी ढीली, कंपनी ने ₹12,800 तक बढ़ाए दाम

 वाहन बनाने वाली हुंदै मोटर इंडिया लि. ने बुधवार को अपने वाहनों के दाम मॉडल और संस्करण के आधार पर 12,800 रुपये तक बढ़ाने की घोषणा की। कच्चे माल की लागत में वृद्धि के कारण कंपनी ने यह कदम उठाया है। हुंदै मोटर ने आठ अप्रैल, 2026 को शेयर बाजार को दी सूचना में कच्चे माल की लागत बढ़ने के कारण अगले महीने से अपने सभी वाहनों की कीमतों में एक प्रतिशत की वृद्धि की घोषणा की थी।

कंपनी ने बुधवार को बयान में कहा, ‘‘मूल्य वृद्धि अधिकतम 12,800 रुपये तक होगी और यह मॉडल और संस्करण के आधार पर अलग-अलग होगी।’’ हुंदै ने कहा कि कच्चे माल की बढ़ती लागत और उच्च परिचालन खर्चों सहित अन्य कारणों से मूल्य वृद्धि आवश्यक हो गई है।

कंपनी ने कहा, ‘‘हालांकि, कंपनी लागत को अनुकूलतम स्तर पर लाने और अपने ग्राहकों पर प्रभाव को कम करने के लिए लगातार प्रयासरत है, लेकिन कंपनी इस मामूली मूल्य वृद्धि के माध्यम से बढ़ी हुई लागत का कुछ हिस्सा बाजार में हस्तांतरित करने के लिए मजबूर है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow