Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

 देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज करने का भरोसा जताया है। कंपनी का कहना है कि वह इस दौरान 12 से अधिक नए उत्पाद बाजार में उतारेगी और इलेक्ट्रिक स्कूटर कारोबार को तेजी से बढ़ाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हर्षवर्धन चितले ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि स्कूटर कारोबार कंपनी के लिए प्रमुख वृद्धि के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2030 तक कंपनी की कुल स्कूटर बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी। उन्होंने कहा कि कम प्रदूषण वाले पावरट्रेन की मांग उद्योग में तेजी से बढ़ रही है और बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के लिए कंपनी विभिन्न विकल्पों पर काम कर रही है। चितले ने कहा, “अभी तक हम सबसे आगे हैं और आगे भी अग्रणी बने रहने की उम्मीद करते हैं। हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों के लिए सुरक्षित और अधिक दक्ष उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। हमारे उत्पादों और डीलर नेटवर्क को लेकर हमें पूरा भरोसा है।” उन्होंने माना कि भारतीय दोपहिया बाजार में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो चुकी है, लेकिन वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों को देखें तो कंपनी की अग्रणी स्थिति और बेहतर हुई है। उनके अनुसार, पिछले छह-सात वर्षों में प्रतिस्पर्धियों के साथ अंतर घट रहा था, लेकिन बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने दोबारा बढ़त मजबूत की है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन, 125 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल और प्रवेश स्तर की बाइक में मजबूत प्रदर्शन के कारण उसकी बाजार स्थिति और मजबूत हुई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने 2025-26 में 54.93 लाख मोटरसाइकिल और 5.72 लाख स्कूटर बेचे। वहीं प्रतिद्वंद्वी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इसी अवधि में 25.89 लाख मोटरसाइकिल और 31.62 लाख स्कूटर की बिक्री की। चालू वित्त वर्ष के अनुमान के बारे में चितले ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की दोहरे अंक की वृद्धि इस साल भी जारी रहने की उम्मीद है। इसके पीछे निर्यात, इलेक्ट्रिक वाहन और स्कूटर कारोबार में मजबूत मांग प्रमुख कारण होंगे। नए उत्पादों के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी आमतौर पर हर साल 10 से 12 बड़े मॉडल पेश करती है और इस बार संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। इसके अलावा मौजूदा मॉडल के उन्नत संस्करण के साथ यह संख्या 40-50 तक पहुंच सकती है।

PNSPNS
May 25, 2026 - 09:50
 0
Hero MotoCorp का बड़ा प्लान, CEO बोले- इस साल भी Double-Digit Growth की उम्मीद

 देश की सबसे बड़ी दोपहिया वाहन विनिर्माता कंपनी हीरो मोटोकॉर्प ने वित्त वर्ष 2026-27 में दोहरे अंक की वृद्धि दर्ज करने का भरोसा जताया है। कंपनी का कहना है कि वह इस दौरान 12 से अधिक नए उत्पाद बाजार में उतारेगी और इलेक्ट्रिक स्कूटर कारोबार को तेजी से बढ़ाएगी। कंपनी के मुख्य कार्यपालक अधिकारी (सीईओ) हर्षवर्धन चितले ने पीटीआई-के साथ साक्षात्कार में कहा कि स्कूटर कारोबार कंपनी के लिए प्रमुख वृद्धि के केंद्र के रूप में उभर रहा है। उन्होंने उम्मीद जताई कि वर्ष 2030 तक कंपनी की कुल स्कूटर बिक्री में इलेक्ट्रिक स्कूटर की हिस्सेदारी 50 प्रतिशत से अधिक हो जाएगी।

उन्होंने कहा कि कम प्रदूषण वाले पावरट्रेन की मांग उद्योग में तेजी से बढ़ रही है और बाजार में अपनी अग्रणी स्थिति बनाए रखने के लिए कंपनी विभिन्न विकल्पों पर काम कर रही है। चितले ने कहा, “अभी तक हम सबसे आगे हैं और आगे भी अग्रणी बने रहने की उम्मीद करते हैं। हमारा पूरा ध्यान ग्राहकों के लिए सुरक्षित और अधिक दक्ष उत्पाद उपलब्ध कराने पर है। हमारे उत्पादों और डीलर नेटवर्क को लेकर हमें पूरा भरोसा है।” उन्होंने माना कि भारतीय दोपहिया बाजार में प्रतिस्पर्धा काफी तेज हो चुकी है, लेकिन वाहन विनिर्माताओं के संगठन सियाम के आंकड़ों को देखें तो कंपनी की अग्रणी स्थिति और बेहतर हुई है।

उनके अनुसार, पिछले छह-सात वर्षों में प्रतिस्पर्धियों के साथ अंतर घट रहा था, लेकिन बीते वित्त वर्ष में कंपनी ने दोबारा बढ़त मजबूत की है। कंपनी का कहना है कि स्कूटर, इलेक्ट्रिक वाहन, 125 सीसी से ऊपर की मोटरसाइकिल और प्रवेश स्तर की बाइक में मजबूत प्रदर्शन के कारण उसकी बाजार स्थिति और मजबूत हुई है। सोसायटी ऑफ इंडियन ऑटोमोबाइल मैन्युफैक्चरर्स (सियाम) के आंकड़ों के अनुसार, हीरो मोटोकॉर्प ने 2025-26 में 54.93 लाख मोटरसाइकिल और 5.72 लाख स्कूटर बेचे।

वहीं प्रतिद्वंद्वी होंडा मोटरसाइकिल एंड स्कूटर इंडिया ने इसी अवधि में 25.89 लाख मोटरसाइकिल और 31.62 लाख स्कूटर की बिक्री की। चालू वित्त वर्ष के अनुमान के बारे में चितले ने कहा कि बीते वित्त वर्ष की दोहरे अंक की वृद्धि इस साल भी जारी रहने की उम्मीद है। इसके पीछे निर्यात, इलेक्ट्रिक वाहन और स्कूटर कारोबार में मजबूत मांग प्रमुख कारण होंगे।

नए उत्पादों के बारे में उन्होंने कहा कि कंपनी आमतौर पर हर साल 10 से 12 बड़े मॉडल पेश करती है और इस बार संख्या इससे भी अधिक हो सकती है। इसके अलावा मौजूदा मॉडल के उन्नत संस्करण के साथ यह संख्या 40-50 तक पहुंच सकती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow