Heatstroke Symptoms: आग उगल रहा आसमान! लू और Dehydration से बचने के लिए फॉलो करें ये जरूरी Health Tips

दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ चुकी है। भीषण गर्मी का असर सीधे तौर पर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। क्योंकि इस गर्मी में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह मौसम आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।  हीट स्ट्रोक होने पर आपको चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, ज्यादा पसीना आना या स्किन का सूखा पड़ना आदि लक्षण दिखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हीटवेव या लू लगने का सेहत पर क्या असर होता है। वहीं बाहर निकलते समय किन चीजों को पास में रखना चाहिए।इसे भी पढ़ें: Abortion के बाद दोबारा कर रहीं Pregnancy Plan? ये Medical Tips हैं बेहद जरूरी बीते कुछ समय का तापमानदिल्ली- 42.8°Cनोएडा- 41.1°Cगुरुग्राम- 41.0°Cगाजियाबाद- 40.8°Cइसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी हो गया है। तेज गर्मी में लू से बचना सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन जाता है। आइए जानें लू लगने के लक्षण कैसे होते हैं, बचाव के लिए क्या करना चाहिए और आपकी इमरजेंसी किट में क्या-क्या होना जरूरी है।जानिए क्या है हीटवेव या लूIMD के मुताबिक किसी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है, जब उस क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो और सामान्य तापमान कम से कम 4.5°C ज्यादा हो। वहीं अगर किसी जगह का तापमान 45°C को पार कर जाता है, तो इसको हीटवेव घोषित किया जाता है।असर और लक्षणशरीर में पानी की कमीमांसपेशियों में ऐंठन कमजोरीचक्कर आनादौरा पड़नादिल की धड़कन तेज होनाकम यरिन आनाबीपी बढ़ना या कम होनाक्या करेंलू या हीट वेव से प्रभावित व्यक्ति को फौरन किसी ठंडे या छायादार स्थान पर लेकर जाएं।व्यक्ति को फौरन पानी या ओआरएस का घोल लें।इस दौरान कैफीन, शराब और वातित कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन न करें।फेस पर गीला कपड़ा रखें और बेहतर वेंटिलेशन के लिए कपड़ों को एकदम ढीला कर दें।बाहर निकलते समय ये चीजें जरूर रखें पासघर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी और पानी की बोतल रखना न भूलें।इसके साथ ही छोटा तौलिया और हाथ वाला पंखा जरूर रखें।इसके अलावा ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट या ओआरएस का पैकेट साथ में रखें।

PNSPNS
May 9, 2026 - 16:20
 0
Heatstroke Symptoms: आग उगल रहा आसमान! लू और Dehydration से बचने के लिए फॉलो करें ये जरूरी Health Tips
दिल्ली-एनसीआर समेत कई जगहों पर गर्मी अपने प्रचंड रूप में आ चुकी है। भीषण गर्मी का असर सीधे तौर पर हमारी सेहत पर देखने को मिलता है। क्योंकि इस गर्मी में अगर आप अपनी सेहत का ध्यान नहीं रखते हैं, तो यह मौसम आपकी सेहत को नुकसान पहुंच सकता है। इसलिए इस मौसम में घर से बाहर निकलते समय विशेष सावधानी बरतनी होगी।
 
हीट स्ट्रोक होने पर आपको चक्कर आना, सिरदर्द, उल्टी, ज्यादा पसीना आना या स्किन का सूखा पड़ना आदि लक्षण दिखते हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि हीटवेव या लू लगने का सेहत पर क्या असर होता है। वहीं बाहर निकलते समय किन चीजों को पास में रखना चाहिए।

इसे भी पढ़ें: Abortion के बाद दोबारा कर रहीं Pregnancy Plan? ये Medical Tips हैं बेहद जरूरी

 

बीते कुछ समय का तापमान

दिल्ली- 42.8°C
नोएडा- 41.1°C
गुरुग्राम- 41.0°C
गाजियाबाद- 40.8°C

इसी के साथ दिल्ली-एनसीआर में हीटवेव का अलर्ट जारी हो गया है। तेज गर्मी में लू से बचना सबसे बड़ी स्वास्थ्य चुनौती बन जाता है। आइए जानें लू लगने के लक्षण कैसे होते हैं, बचाव के लिए क्या करना चाहिए और आपकी इमरजेंसी किट में क्या-क्या होना जरूरी है।

जानिए क्या है हीटवेव या लू

IMD के मुताबिक किसी क्षेत्र में हीटवेव की स्थिति तब मानी जाती है, जब उस क्षेत्र का अधिकतम तापमान 40°C से ऊपर हो और सामान्य तापमान कम से कम 4.5°C ज्यादा हो। वहीं अगर किसी जगह का तापमान 45°C को पार कर जाता है, तो इसको हीटवेव घोषित किया जाता है।

असर और लक्षण

शरीर में पानी की कमी
मांसपेशियों में ऐंठन 
कमजोरी
चक्कर आना
दौरा पड़ना
दिल की धड़कन तेज होना
कम यरिन आना
बीपी बढ़ना या कम होना

क्या करें

लू या हीट वेव से प्रभावित व्यक्ति को फौरन किसी ठंडे या छायादार स्थान पर लेकर जाएं।
व्यक्ति को फौरन पानी या ओआरएस का घोल लें।
इस दौरान कैफीन, शराब और वातित कोल्ड ड्रिंक्स आदि के सेवन न करें।
फेस पर गीला कपड़ा रखें और बेहतर वेंटिलेशन के लिए कपड़ों को एकदम ढीला कर दें।

बाहर निकलते समय ये चीजें जरूर रखें पास

घर से बाहर निकलते समय छाता या टोपी और पानी की बोतल रखना न भूलें।
इसके साथ ही छोटा तौलिया और हाथ वाला पंखा जरूर रखें।
इसके अलावा ग्लूकोज, इलेक्ट्रोलाइट या ओआरएस का पैकेट साथ में रखें।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow