Health Tips: Constipation का रामबाण इलाज हैं ये 2 चीजें, इस Morning Routine से पेट रहेगा हमेशा साफ

सेहतमंद बने रहने के लिए रोजाना पेट का खुलकर साफ होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि हम में से बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट साफ न होना होता है। लेकिन जब हमारा पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। वहीं शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। पेट में भारीपन, कब्ज होने पर भूख न लगना, गैस-एसिडिटी और चिड़चिड़ापन बनी रहती है। डाइट में पानी की कमी, फाइबर की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, नींद न पूरी होना और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है।कब्ज के कारण त्वचा की जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। कई बार दिनभर थकान बनी रहती है। कब्ज दूर करने में डाइट का महत्वपूर्ण रोल होता है। फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से पेट साफ करने में मदद मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पानी में भिगोकर रात में रोजाना खाने से सुबह आपको पेट झट से साफ हो जाएगा।इसे भी पढ़ें: Women's Wellness Secret: 30 के बाद शरीर के इन 2 अंगों पर करें Tapping, Health पर होगा Magicखाएं भीगे हुए मुनक्के और अंजीरएक्सपर्ट के हिसाब से यह कब्ज को दूर करने का रामबाण तरीका है। रात को 4 मुनक्के और 1 अंजीर को पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसका खाली पेट सेवन करें और पानी भी पी लें। इससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।अंजीर और मुनक्के को भिगोकर खाने से न सिर्फ आपका पेट साफ होता है। बल्कि इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ताकत भी बनी रहती है।यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। अगर आप खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करती हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और यह आसानी से बाहर निकल जाता है। यह आंतों को साफ करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, मुनक्का और अंजीर न सिर्फ डाइजेशन बेहतर बनाता है। बल्कि खून की कमी को दूर करता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है और इन दोनों चीजों का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्या दूर होती है। इनमें विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर माना में होते हैं। वहीं अगर आप इसमें सोंठ पाउडर और खजूर डालेंगी, तो शरीर में ताकत बनी रहेगी और सर्दियों में भी कई बीमारियों से बचाव होगा।रात को पानी में भीगे हुए मुनक्के और अंजीर खाने से रोजाना सुबह पेट खुलकर साफ होगा। जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं और कब्ज बनी रहती है, उनको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

PNSPNS
Jan 24, 2026 - 11:38
 0
Health Tips: Constipation का रामबाण इलाज हैं ये 2 चीजें, इस Morning Routine से पेट रहेगा हमेशा साफ
सेहतमंद बने रहने के लिए रोजाना पेट का खुलकर साफ होना बेहद जरूरी होता है। हालांकि हम में से बहुत सारे लोग इस बात को नहीं जानते होंगे कि अधिकतर बीमारियों की जड़ पेट साफ न होना होता है। लेकिन जब हमारा पेट ठीक से साफ नहीं होता है, तो शरीर में टॉक्सिन्स जमा होने लगते हैं। वहीं शरीर में कई तरह की बीमारियां पनपने लगती हैं। पेट में भारीपन, कब्ज होने पर भूख न लगना, गैस-एसिडिटी और चिड़चिड़ापन बनी रहती है। डाइट में पानी की कमी, फाइबर की कमी, तनाव, हार्मोनल बदलाव, नींद न पूरी होना और फिजिकल एक्टिविटी कम होने के कारण पेट ठीक से साफ नहीं होता है।

कब्ज के कारण त्वचा की जुड़ी दिक्कतें भी होने लगती हैं। कई बार दिनभर थकान बनी रहती है। कब्ज दूर करने में डाइट का महत्वपूर्ण रोल होता है। फाइबर से भरपूर चीजों को डाइट में शामिल करने से पेट साफ करने में मदद मिलती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको 2 चीजों के बारे में बताने जा रहे हैं, जिनको पानी में भिगोकर रात में रोजाना खाने से सुबह आपको पेट झट से साफ हो जाएगा।

इसे भी पढ़ें: Women's Wellness Secret: 30 के बाद शरीर के इन 2 अंगों पर करें Tapping, Health पर होगा Magic


खाएं भीगे हुए मुनक्के और अंजीर

एक्सपर्ट के हिसाब से यह कब्ज को दूर करने का रामबाण तरीका है। रात को 4 मुनक्के और 1 अंजीर को पानी में भिगो दें। फिर सुबह इसका खाली पेट सेवन करें और पानी भी पी लें। इससे आपका पेट आसानी से साफ हो जाएगा।

अंजीर और मुनक्के को भिगोकर खाने से न सिर्फ आपका पेट साफ होता है। बल्कि इससे डाइजेशन से जुड़ी समस्या दूर होती है। इसका सेवन करने से शरीर में ताकत भी बनी रहती है।

यह बाउल मूवमेंट को बेहतर बनाता है। अगर आप खाली पेट इन दोनों चीजों का सेवन करती हैं, तो इससे मल मुलायम होता है और यह आसानी से बाहर निकल जाता है। यह आंतों को साफ करता है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें, मुनक्का और अंजीर न सिर्फ डाइजेशन बेहतर बनाता है। बल्कि खून की कमी को दूर करता है और कमजोरी महसूस नहीं होती है।

इससे आपकी हड्डियां मजबूत होती है और इन दोनों चीजों का सेवन करने से महिलाओं को पीरियड्स से जुड़ी समस्या दूर होती है। इनमें विटामिन्स, एंटी-ऑक्सीडेंट्स और मिनरल्स भरपूर माना में होते हैं। वहीं अगर आप इसमें सोंठ पाउडर और खजूर डालेंगी, तो शरीर में ताकत बनी रहेगी और सर्दियों में भी कई बीमारियों से बचाव होगा।

रात को पानी में भीगे हुए मुनक्के और अंजीर खाने से रोजाना सुबह पेट खुलकर साफ होगा। जिन लोगों को अक्सर पाचन संबंधी समस्याएं परेशान करती हैं और कब्ज बनी रहती है, उनको इसको नजरअंदाज नहीं करना चाहिए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow