Health Tips: कब्ज से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पेट के साथ आंतों की होगी सफाई

कब्ज एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। कम फाइबर युक्त फूड, अनहेल्दी लाईफ स्टाइल, तनाव और पानी की कमी जैसी आदतों की वजह से कब्ज की समस्या होती है। जब पेट साफ करने में समस्या आती है, तो पेट दर्द, सिरदर्द, गैस, आलस्य और मुंह के स्वाद बिगड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं।  दवाओं की जगह अगर सही और नेचुरल फूड को अपनाया जाए, तो कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज से राहत मिल सकती है।इसे भी पढ़ें: Health Tips: पसंदीदा खाना भी खाएं और बिंज ईटिंग भी रोकें, जानें स्मार्ट तरीकापपीतापपीता में नैचुरल एंजाइम पपेन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और आंतों को भी साफ रखता है। रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।भीगे हुए अंजीरअंजीर फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। रात को 2-3 भिगोए हुए अंजीर का सेवन करने से आंतों की गति बढ़ती है और मल आसानी से बाहर निकलता है।त्रिफला चूर्णआयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को कब्ज का सबसे असरदार उपायों में से एक माना जाता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज धीरे-धीरे ठीक होता है।गुनगुना पानी और नींबूरोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से आंतें एक्टिव रहती हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।पालकपालक में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और पेट साफ करने में यह मदद करता है।किशमिशकिशमिश में नेचुरल लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। इसलिए रात में किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इसका दोगुना फायदा मिलता है।सेबसेब में पेक्टिन नामक घुलनशी फाइबर पाया जाता है। जोकि पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और इसके सेवन करने से पेट साफ करने में आसानी होती है।दहीदही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होता है, जोकि गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।बीन्स और दालेंराजमा, मसूर, मूंग और चना जैसी दालों में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जोकि आंतों की गति को नियमित करने का काम करती हैं।साबुत अनाजओट्स, जौ, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज कब्ज से राहत देने वाले घुलनशील फाइबर प्रदान करते हैं।बता दें कि कब्ज की समस्या को नजरअंदाज करने से भविष्य में सीरियस डाइजेशन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में यहां बताए गए फूड्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज करें, खूब पानी पिएं। इससे आपका पाचन बेहतर होता और पेट भी साफ रहेगा।

PNSPNS
Dec 8, 2025 - 21:51
 0
Health Tips: कब्ज से राहत पाने के लिए डाइट में शामिल करें ये फूड्स, पेट के साथ आंतों की होगी सफाई
कब्ज एक आम लेकिन परेशान करने वाली समस्या है। कम फाइबर युक्त फूड, अनहेल्दी लाईफ स्टाइल, तनाव और पानी की कमी जैसी आदतों की वजह से कब्ज की समस्या होती है। जब पेट साफ करने में समस्या आती है, तो पेट दर्द, सिरदर्द, गैस, आलस्य और मुंह के स्वाद बिगड़ने जैसे लक्षण दिखते हैं।
 
दवाओं की जगह अगर सही और नेचुरल फूड को अपनाया जाए, तो कब्ज की समस्या जड़ से खत्म हो सकती है। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको कुछ ऐसे प्रभावी फूड्स के बारे में जानकारी देने जा रहे हैं, जिनको अपनी डाइट में शामिल करने से कब्ज से राहत मिल सकती है।

इसे भी पढ़ें: Health Tips: पसंदीदा खाना भी खाएं और बिंज ईटिंग भी रोकें, जानें स्मार्ट तरीका


पपीता

पपीता में नैचुरल एंजाइम पपेन और फाइबर भरपूर मात्रा में पाया जाता है। जोकि पाचन क्रिया को दुरुस्त करता है और आंतों को भी साफ रखता है। रोजाना सुबह खाली पेट पपीता खाना पेट के लिए काफी फायदेमंद होता है।

भीगे हुए अंजीर

अंजीर फाइबर का एक बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। रात को 2-3 भिगोए हुए अंजीर का सेवन करने से आंतों की गति बढ़ती है और मल आसानी से बाहर निकलता है।

त्रिफला चूर्ण

आयुर्वेद में त्रिफला चूर्ण को कब्ज का सबसे असरदार उपायों में से एक माना जाता है। इसलिए रोजाना रात में सोने से पहले गुनगुने पानी के साथ त्रिफला चूर्ण का सेवन करने से कब्ज धीरे-धीरे ठीक होता है।

गुनगुना पानी और नींबू

रोजाना सुबह एक गिलास गुनगुने पानी में नींबू और शहद मिलाकर पीने से आंतें एक्टिव रहती हैं और शरीर में जमा टॉक्सिन्स भी बाहर निकलते हैं।

पालक

पालक में आयरन, फाइबर और मैग्नीशियम भरपूर मात्रा में पाया जाता है। इसके सेवन से पाचन तंत्र को मजबूती मिलती है और पेट साफ करने में यह मदद करता है।

किशमिश

किशमिश में नेचुरल लैक्सेटिव गुण पाया जाता है। इसलिए रात में किशमिश भिगोकर सुबह खाली पेट इसका सेवन करने से इसका दोगुना फायदा मिलता है।

सेब

सेब में पेक्टिन नामक घुलनशी फाइबर पाया जाता है। जोकि पाचन क्रिया को सक्रिय करता है और इसके सेवन करने से पेट साफ करने में आसानी होती है।

दही

दही में प्रोबायोटिक्स मौजूद होता है, जोकि गुड बैक्टीरिया को बढ़ाता है। इसका सेवन करने से पाचन बेहतर होता है और कब्ज की समस्या दूर होती है।

बीन्स और दालें

राजमा, मसूर, मूंग और चना जैसी दालों में फाइबर की मात्रा अधिक पाई जाती है। जोकि आंतों की गति को नियमित करने का काम करती हैं।

साबुत अनाज

ओट्स, जौ, ब्राउन राइस और क्विनोआ जैसे साबुत अनाज कब्ज से राहत देने वाले घुलनशील फाइबर प्रदान करते हैं।

बता दें कि कब्ज की समस्या को नजरअंदाज करने से भविष्य में सीरियस डाइजेशन संबंधी समस्याओं को जन्म दे सकता है। ऐसे में यहां बताए गए फूड्स को नियमित रूप से डाइट में शामिल करना चाहिए। नियमित एक्सरसाइज करें, खूब पानी पिएं। इससे आपका पाचन बेहतर होता और पेट भी साफ रहेगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow