Adani Group पर SBI Mutual Fund का बड़ा भरोसा, GQG Partners से खरीदे ₹5747 करोड़ के Shares

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं। इसके अलावा, फंड ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63,65,796 शेयर भी खरीदे, जो कंपनी की करीब 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन शेयरों की खरीद 1,504.80 रुपये से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के दायरे में की गई। दोनों सौदों का कुल मूल्य 5,747.55 करोड़ रुपये रहा। निवेशक राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई ‘जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड’ के माध्यम से अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में समान संख्या में शेयरों की बिक्री की।

PNSPNS
Jun 8, 2026 - 08:56
 0
Adani Group पर SBI Mutual Fund का बड़ा भरोसा, GQG Partners से खरीदे ₹5747 करोड़ के Shares

एसबीआई म्यूचुअल फंड ने खुले बाजार में हुए लेनदेन के जरिए अदाणी एंटरप्राइजेज और अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस में कुल 5,747.55 करोड़ रुपये की हिस्सेदारी खरीदी है। यह हिस्सेदारी अमेरिकी निवेश फर्म जीक्यूजी पार्टनर्स से खरीदी गई। एनएसई पर उपलब्ध आंकड़ों के अनुसार, एसबीआई म्यूचुअल फंड ने अदाणी एंटरप्राइजेज के 1,64,39,984 शेयर खरीदे, जो कंपनी की लगभग 1.3 प्रतिशत हिस्सेदारी के बराबर हैं।

इसके अलावा, फंड ने अदाणी एनर्जी सॉल्यूशंस के 63,65,796 शेयर भी खरीदे, जो कंपनी की करीब 0.52 प्रतिशत हिस्सेदारी का प्रतिनिधित्व करते हैं। इन शेयरों की खरीद 1,504.80 रुपये से 2,913.40 रुपये प्रति शेयर के दायरे में की गई। दोनों सौदों का कुल मूल्य 5,747.55 करोड़ रुपये रहा।

निवेशक राजीव जैन समर्थित जीक्यूजी पार्टनर्स ने अपनी सहयोगी इकाई ‘जीक्यूजी पार्टनर्स इमर्जिंग मार्केट्स इक्विटी फंड’ के माध्यम से अदाणी समूह की इन दोनों कंपनियों में समान संख्या में शेयरों की बिक्री की।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow