HDFC बैंक के 6,000 ATM अब होंगे Hi-Tech, CMS को मिला 400 करोड़ का AI बेस्ड मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का प्रबंधन करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह एकीकृत एटीएम प्रबंधित सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंध है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित समाधान भी उपलब्ध कराएगी। सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुश राघवन ने कहा कि इस सौदे से वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक निजी क्षेत्र के बैंकों से होने वाली आय का योगदान बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया था। इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।

PNSPNS
May 11, 2026 - 09:37
 0
HDFC बैंक के 6,000 ATM अब होंगे Hi-Tech, CMS को मिला 400 करोड़ का AI बेस्ड मैनेजमेंट कॉन्ट्रैक्ट

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स को एचडीएफसी बैंक से करीब 400 करोड़ रुपये का ठेका मिला है। इसके तहत कंपनी अगले पांच साल तक बैंक के 6,000 एटीएम का प्रबंधन करेगी। कंपनी की ओर से रविवार को जारी बयान के अनुसार, यह एकीकृत एटीएम प्रबंधित सेवा आउटसोर्सिंग अनुबंध है, जिसके अंतर्गत सीएमएस करेंसी फोरकास्टिंग, नकदी लॉजिस्टिक और कृत्रिम मेधा (एआई) आधारित समाधान भी उपलब्ध कराएगी।

सीएमएस इन्फो सिस्टम्स के मुख्य कारोबार अधिकारी अनुश राघवन ने कहा कि इस सौदे से वित्त वर्ष 2026-27 के अंत तक निजी क्षेत्र के बैंकों से होने वाली आय का योगदान बढ़कर 30 प्रतिशत तक पहुंचने की उम्मीद है, जो वर्तमान में 25 प्रतिशत है। उन्होंने कहा कि कंपनी ने पिछले वित्त वर्ष में आईसीआईसीआई बैंक के साथ अपनी साझेदारी का विस्तार किया था।

इसके अलावा हाल ही में उसे भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) से 1,000 करोड़ रुपये का अनुबंध भी मिला है। मार्च, 2026 तक एचडीएफसी बैंक के देशभर में 21,000 से अधिक एटीएम थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow