Guru Gochar 2026: 'हंस राजयोग' लाएगा अपार धन, 6 राशियों को मिलेगा Career Growth का वरदान

कर्क राशि में 02 जून 2026 को गुरु का गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के साथ पंच महापुरुष राजयोग में से एक हंस राजयोग का भी निर्माण होगा। जब भी अपनी उच्च राशि में गुरु गोचर करते हैं, तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। हंस राजयोग बेहद शक्तिशाली राजयोग है। 02 जून से 31 अक्तूबर तक गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी बीच 15 जुलाई 2026 को कर्क राशि में गुरु अस्त हो जाएंगे।इसके बाद 09 अगस्त को गुरु ग्रह उदित होंगे। इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिल सकता है। इस दौरान करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।वृभष राशिवृषभ राशि के तृतीय भाव में गुरु का गोचर होगा। गुरु के प्रभाव से इस राशि के लोगों को अच्छा धन मिलेगा। लेकिन खर्चे भी ज्यादा रहने वाले हैं। आय अच्छी रहेगी और मांगलिक कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।मिथुन राशिमिथुन राशि के दूसरे भाव में गुरु गोचर होने वाला है। जब मिथुन राशि के जातकों की जान-पहचान प्रतिष्ठित लोगों के साथ होना चाहिए। यात्रा के भी योग बनेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है।कर्क राशिकर्क राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इससे हंस राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, आपके लिए यात्रा के लोग बन रहे हैं। इस दौरान आपको थोड़ी उलझन भी रह सकती है। हालांकि इस समय आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अच्छा धन लाभ और कार्यों में सफलता मिलेगी।कन्या राशिकन्या राशि के 11वें भाव में गुरु गोचर करेगा। इस राशि के लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है वहीं वाहन पर भी पैसा खर्च हो सकता है। भाग्य में उन्नति मिलने के योग हैं। कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी और अब किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे।मकर राशिमकर राशि के सप्तम भाव में गुरु का गोचर होने वाला है। इन लोगों को विघ्न के बाद भी कार्यों में आसानी से सफलता मिल सकती है। वहीं आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं और यात्राओं से लाभ मिल सकता है।मीन राशिइस राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर 5वें भाव में होने वाला है। गुरु के प्रभाव से इस राशि के जातकों को भूमि और वाहन का सुख मिल सकता है। वहीं स्टूडेंट्स के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। वहीं जो लोग शादी का विचार कर रहे हैं, उनकी शादी के योग बनेंगे। आपकी प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। इससे लाभ और उन्नति के मौके प्राप्त होंगे।

PNSPNS
Jun 2, 2026 - 07:47
 0
Guru Gochar 2026: 'हंस राजयोग' लाएगा अपार धन, 6 राशियों को मिलेगा Career Growth का वरदान
कर्क राशि में 02 जून 2026 को गुरु का गोचर होने जा रहा है। इस गोचर के साथ पंच महापुरुष राजयोग में से एक हंस राजयोग का भी निर्माण होगा। जब भी अपनी उच्च राशि में गुरु गोचर करते हैं, तो हंस राजयोग का निर्माण होता है। हंस राजयोग बेहद शक्तिशाली राजयोग है। 02 जून से 31 अक्तूबर तक गुरु अपनी उच्च राशि कर्क में विराजमान रहेंगे और फिर सिंह राशि में प्रवेश करेंगे। इसी बीच 15 जुलाई 2026 को कर्क राशि में गुरु अस्त हो जाएंगे।

इसके बाद 09 अगस्त को गुरु ग्रह उदित होंगे। इस गोचर का सबसे ज्यादा लाभ वृषभ, मिथुन, कर्क सहित 6 राशियों को मिल सकता है। इस दौरान करियर और पारिवारिक जीवन में सुखद अनुभव देखने को मिलेगा। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि गुरु के गोचर से किन-किन राशियों को लाभ मिलने वाला है।

वृभष राशि

वृषभ राशि के तृतीय भाव में गुरु का गोचर होगा। गुरु के प्रभाव से इस राशि के लोगों को अच्छा धन मिलेगा। लेकिन खर्चे भी ज्यादा रहने वाले हैं। आय अच्छी रहेगी और मांगलिक कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है। भाई-बहनों की सेहत का ध्यान रखें। घरेलू उलझनों का सामना करना पड़ सकता है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि के दूसरे भाव में गुरु गोचर होने वाला है। जब मिथुन राशि के जातकों की जान-पहचान प्रतिष्ठित लोगों के साथ होना चाहिए। यात्रा के भी योग बनेंगे। किसी लंबी दूरी की यात्रा पर जा सकते हैं। शुभ कार्यों में पैसा खर्च हो सकता है।

कर्क राशि

कर्क राशि के लग्न भाव में गुरु का गोचर हो रहा है। इससे हंस राजयोग का भी निर्माण हो रहा है। प्रतिष्ठित लोगों के साथ मेलजोल बढ़ेगा, आपके लिए यात्रा के लोग बन रहे हैं। इस दौरान आपको थोड़ी उलझन भी रह सकती है। हालांकि इस समय आपको थोड़ा संघर्ष करना पड़ सकता है। अच्छा धन लाभ और कार्यों में सफलता मिलेगी।

कन्या राशि

कन्या राशि के 11वें भाव में गुरु गोचर करेगा। इस राशि के लोगों को अच्छा लाभ मिल सकता है वहीं वाहन पर भी पैसा खर्च हो सकता है। भाग्य में उन्नति मिलने के योग हैं। कार्यों में आसानी से सफलता मिलेगी और अब किसी प्रिय व्यक्ति से मुलाकात हो सकती है। नौकरी की कोशिश कर रहे लोगों के प्रयास सफल रहेंगे।

मकर राशि

मकर राशि के सप्तम भाव में गुरु का गोचर होने वाला है। इन लोगों को विघ्न के बाद भी कार्यों में आसानी से सफलता मिल सकती है। वहीं आपके सभी कार्य आसानी से पूरे होते चले जाएंगे। वहीं आपको भाग्य का साथ मिलेगा। यात्रा पर जा सकते हैं और यात्राओं से लाभ मिल सकता है।

मीन राशि

इस राशि के लोगों के लिए गुरु का गोचर 5वें भाव में होने वाला है। गुरु के प्रभाव से इस राशि के जातकों को भूमि और वाहन का सुख मिल सकता है। वहीं स्टूडेंट्स के लिए यह समय सफलता दिलाने वाला रहेगा। वहीं जो लोग शादी का विचार कर रहे हैं, उनकी शादी के योग बनेंगे। आपकी प्रतिष्ठित लोगों से जान-पहचान बढ़ेगी। इससे लाभ और उन्नति के मौके प्राप्त होंगे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow