Religious Tourist Places India: पहली बार जा रहे हैं Ayodhya Ram Mandir, दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, आपका Trip होगा आसान

भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करके भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं। श्रीराम के दर्शन के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भी अयोध्या आने वाले भक्तों की सुविधा और सहज अनुभव को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यवस्थाएं की गई हैं।  ऐसे में अगर आप भी अयोध्या, श्रीराम मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। साथ ही आप बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए सही ट्रिप गाइड भी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि हम आपको राम मंदिर के दर्शन और पूजा करने के बेस्ट तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।इसे भी पढ़ें: Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Templeबजट में पहुंचे अयोध्याबता दें कि दिल्ली से अयोध्या के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। यात्रा के लिए ट्रेन सबसे आरामदायक और किफायती ऑप्शन है। आप दिल्ली से अयोध्या या लखनऊ के लिए टिकट बुक सकते हैं। रेल यात्रा के लिए स्लीपर का किराया करीब 350 से 450 रुपए, 3एसी का किराया 900-1200 रुपए और चेयर कार का किराया 1200-1500 रुपए है। वहीं यात्रा में करीब 8 से 11 घंटे का समय लग सकता है।आप दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी और एक्सप्रेस बसों से बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से यूपीएसआरटी और निजी कंपनियों की एसी और नॉन एसी बसें जाती हैं। नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 600-800 रुपए, एसी स्लीपर का किराया 1000-1500 रुपए और वोल्वो का किराया करीब 1500 से 1900 रुपए है। यात्रा में आपको करीब 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।अगर आप परिवार या ग्रुप के लिए यह ऑप्शन सबसे किफायती है। अगर आप तीन-चार लोग हैं, तो कार से यात्रा काफी बजट में हो जाती है। दिल्ली से अयोध्या की दूरी यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेस वे मार्ग पर 700-750 किमी है। अगर आप खुद से ड्राइव कर रहे हैं, तो करीब 4000-5000 रुपए का खर्च आ सकता है। वहीं 1200-1500 रुपए टोल पर खर्च हो सकते हैं।राम मंदिर दर्शनश्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय दर्शन उपलब्ध हैं। लेकिन विशेष कार्यक्रमों में दर्शन के समय में बदल सकता है। वहीं बैग, बड़े सामान और मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है। हालांकि ऑनलाइन दर्शन का समय और भीड़ का अपडेट चेक करते रहें।अयोध्या आने पर सरयू नदी पर स्नान के लिए शाम को आरती में जरूर शामिल हों। राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद जरूर लें। वहीं दशरथ महल और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर सकते हैं।

PNSPNS
Feb 15, 2026 - 19:33
 0
Religious Tourist Places India: पहली बार जा रहे हैं Ayodhya Ram Mandir, दर्शन से पहले जान लें ये जरूरी बातें, आपका Trip होगा आसान
भगवान श्रीराम की नगरी अयोध्या में भव्य राम मंदिर के दर्शन करके भक्त भाव-विभोर हो उठते हैं। श्रीराम के दर्शन के लिए न सिर्फ देश बल्कि विदेशों से भी श्रद्धालु आते हैं। वहीं श्रीराम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट की तरफ से भी अयोध्या आने वाले भक्तों की सुविधा और सहज अनुभव को ध्यान में रखते हुए कुछ व्यवस्थाएं की गई हैं।
 
ऐसे में अगर आप भी अयोध्या, श्रीराम मंदिर के दर्शन का प्लान बना रहे हैं। साथ ही आप बजट में ट्रिप प्लान करने के लिए सही ट्रिप गाइड भी जानना चाहते हैं। तो यह आर्टिकल आपके लिए है। क्योंकि हम आपको राम मंदिर के दर्शन और पूजा करने के बेस्ट तरीके के बारे में बताने जा रहे हैं।

इसे भी पढ़ें: Goddess Sita Temple In Bihar: Ayodhya के बाद अब Bihar के Sitamarhi की बारी, 3.5 साल में बनेगा मां जानकी का भव्य Temple


बजट में पहुंचे अयोध्या

बता दें कि दिल्ली से अयोध्या के लिए कई ट्रेनें चलती हैं। यात्रा के लिए ट्रेन सबसे आरामदायक और किफायती ऑप्शन है। आप दिल्ली से अयोध्या या लखनऊ के लिए टिकट बुक सकते हैं। रेल यात्रा के लिए स्लीपर का किराया करीब 350 से 450 रुपए, 3एसी का किराया 900-1200 रुपए और चेयर कार का किराया 1200-1500 रुपए है। वहीं यात्रा में करीब 8 से 11 घंटे का समय लग सकता है।

आप दिल्ली से अयोध्या के लिए सीधी और एक्सप्रेस बसों से बजट ट्रिप प्लान कर सकते हैं। दिल्ली, नोएडा और गाजियाबाद से यूपीएसआरटी और निजी कंपनियों की एसी और नॉन एसी बसें जाती हैं। नॉन एसी स्लीपर बस का किराया 600-800 रुपए, एसी स्लीपर का किराया 1000-1500 रुपए और वोल्वो का किराया करीब 1500 से 1900 रुपए है। यात्रा में आपको करीब 10 से 12 घंटे का समय लग सकता है।

अगर आप परिवार या ग्रुप के लिए यह ऑप्शन सबसे किफायती है। अगर आप तीन-चार लोग हैं, तो कार से यात्रा काफी बजट में हो जाती है। दिल्ली से अयोध्या की दूरी यमुना एक्सप्रेसवे और लखनऊ एक्सप्रेस वे मार्ग पर 700-750 किमी है। अगर आप खुद से ड्राइव कर रहे हैं, तो करीब 4000-5000 रुपए का खर्च आ सकता है। वहीं 1200-1500 रुपए टोल पर खर्च हो सकते हैं।

राम मंदिर दर्शन

श्रीराम जन्मभूमि मंदिर में सुबह और शाम दोनों समय दर्शन उपलब्ध हैं। लेकिन विशेष कार्यक्रमों में दर्शन के समय में बदल सकता है। वहीं बैग, बड़े सामान और मोबाइल के प्रवेश पर प्रतिबंध रहता है। हालांकि ऑनलाइन दर्शन का समय और भीड़ का अपडेट चेक करते रहें।

अयोध्या आने पर सरयू नदी पर स्नान के लिए शाम को आरती में जरूर शामिल हों। राम मंदिर में दर्शन के बाद हनुमान गढ़ी में बजरंगबली का आशीर्वाद जरूर लें। वहीं दशरथ महल और अन्य प्रमुख मंदिरों में भी दर्शन कर सकते हैं।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow