Gold Investment का सुनहरा मौका? वायदा बाजार में सोना ₹614 सस्ता, जानें लेटेस्ट रेट्स
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 614 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 614 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया। इसमें 1,191 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,475.04 डॉलर प्रति औंस रह गया।
कमजोर हाजिर मांग के बीच सटोरियों ने अपने सौदों के आकार को घटाया जिससे वायदा कारोबार में बुधवार को सोने की कीमत 614 रुपये की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गयी। मल्टी कमोडिटी एक्सचेंज में जून माह में आपूर्ति वाले अनुबंध का भाव 614 रुपये यानी 0.39 प्रतिशत की गिरावट के साथ 1,58,466 रुपये प्रति 10 ग्राम रह गया।
इसमें 1,191 लॉट का कारोबार हुआ। बाजार विश्लेषकों ने कहा कि वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुख के कारण सोना वायदा कीमतों में गिरावट आई। वैश्विक स्तर पर न्यूयॉर्क में सोना 0.17 प्रतिशत की गिरावट के साथ 4,475.04 डॉलर प्रति औंस रह गया।
What's Your Reaction?