GOAT Lionel Messi का नहीं कोई तोड़! World Cup में लगातार 7वें मैच में गोल कर बनाया महारिकॉर्ड
लियोनेल मेस्सी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया जबकि जियोवानी लो सेल्सो मौजूदा विश्व कप में इस स्टार स्ट्राइकर के अलावा गोल करने वाले अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी बने जिससे मौजूदा चैंपियन ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया। विश्व कप में अपने पहले मैच में खेल रहे लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के बाद एक गोल दागा। इस तरह से मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया। मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया। इस टूर्नामेंट में छह गोल के साथ शीर्ष पर चल रहे मेस्सी अर्जेंटीना के उन नौ खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें शुरुआती लाइनअप में नहीं रखा गया था क्योंकि उसकी टीम ग्रुप जे में पहले ही पहला स्थान सुनिश्चित कर चुकी थी। मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन के तीन दिन बाद 60वें मिनट में मैदान पर प्रवेश किया और फिर गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई। उन्होंने सोमवार को इसी स्टेडियम में विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा था। मेस्सी ने अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत में अर्जेंटीना के सभी पांच गोल किए थे, जिसमें विश्व कप में उनकी पहली हैट्रिक शामिल थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार को दो गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल किए हैं। इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे। पहले हाफ में लोटारो मार्टिनेज ने 31वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी। जॉर्डन की तरफ से एकमात्र गोल मूसा अल्तमारी ने 55वें मिनट में किया। अर्जेंटीना केकोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहता था। हमने पहले से ही इसकी योजना बनाई थी। हमारे सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके यह साबित किया कि हम उन पर भरोसा कर सकते हैं।’’ अर्जेंटीना ने अपने पिछले नौ विश्व कप मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ हासिल किए हैं। वह शुक्रवार को वह राउंड ऑफ 32 में केप वर्दे के खिलाफ खेलेगा, जो नॉकआउट राउंड में जगह बनाने वाला सबसे छोटा देश है। यह मैच मियामी में खेला जाएगा, जो मेस्सी की मेजर लीग सॉकर टीम का घरेलू मैदान है। यह पांचवां अवसर है जब अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते हैं। 2010 और 2014 में लगातार दो टूर्नामेंट में उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। उसके बाद उसने पहली बार ऐसा किया। अर्जेंटीना ने अपने पिछले 19 ग्रुप मैचों में 14 जीत, दो हार और तीन ड्रॉ दर्ज किए हैं। इस 48 टीम के टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के अलावा फ्रांस और मैक्सिको ही ऐसी टीमें रही जिसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते।
लियोनेल मेस्सी ने एक और रिकॉर्ड अपने नाम किया जबकि जियोवानी लो सेल्सो मौजूदा विश्व कप में इस स्टार स्ट्राइकर के अलावा गोल करने वाले अर्जेंटीना के पहले खिलाड़ी बने जिससे मौजूदा चैंपियन ने जॉर्डन को 3-1 से हराकर ग्रुप चरण में तीनों मैच जीतकर क्लीन स्वीप किया। विश्व कप में अपने पहले मैच में खेल रहे लो सेल्सो ने 19वें मिनट में फ्री किक पर गोल करके अर्जेंटीना को बढ़त दिलाई। मेस्सी ने स्थानापन्न खिलाड़ी के रूप में दूसरे हाफ में मैदान पर उतरने के बाद एक गोल दागा।
इस तरह से मेस्सी लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल करने वाले पहले खिलाड़ी बन गए हैं। इस स्टार स्ट्राइकर ने अपना 19वां गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल के अपने रिकार्ड को भी आगे बढ़ाया। मेस्सी ने 80वें मिनट में पेनल्टी बॉक्स के ठीक बाहर फाउल होने के बाद फ्री किक पर गोल किया। इस टूर्नामेंट में छह गोल के साथ शीर्ष पर चल रहे मेस्सी अर्जेंटीना के उन नौ खिलाड़ियों में शामिल थे जिन्हें शुरुआती लाइनअप में नहीं रखा गया था क्योंकि उसकी टीम ग्रुप जे में पहले ही पहला स्थान सुनिश्चित कर चुकी थी। मेस्सी ने अपने 39वें जन्मदिन के तीन दिन बाद 60वें मिनट में मैदान पर प्रवेश किया और फिर गोल करने में ज्यादा देर नहीं लगाई।
उन्होंने सोमवार को इसी स्टेडियम में विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड तोड़ा था। मेस्सी ने अल्जीरिया और ऑस्ट्रिया के खिलाफ जीत में अर्जेंटीना के सभी पांच गोल किए थे, जिसमें विश्व कप में उनकी पहली हैट्रिक शामिल थी। इसके बाद उन्होंने सोमवार को दो गोल करके विश्व कप में सर्वाधिक गोल करने का रिकॉर्ड बनाया था। उन्होंने लगातार सात विश्व कप मैचों में गोल किए हैं। इससे पहले 39 वर्षीय मेस्सी फ्रांस के स्ट्राइकर जस्ट फॉन्टेन और ब्राजील के महान खिलाड़ी जैरज़िन्हो के साथ विश्व कप के लगातार छह मैचों में गोल करने वाले केवल तीन खिलाड़ियों में से एक थे।
पहले हाफ में लोटारो मार्टिनेज ने 31वें मिनट में पेनल्टी किक पर गोल करके अर्जेंटीना को 2-0 की बढ़त दिला दी। जॉर्डन की तरफ से एकमात्र गोल मूसा अल्तमारी ने 55वें मिनट में किया। अर्जेंटीना केकोच लियोनेल स्कालोनी ने कहा, ‘‘मैं सभी खिलाड़ियों को मौका देना चाहता था। हमने पहले से ही इसकी योजना बनाई थी। हमारे सभी खिलाड़ियों ने अच्छा प्रदर्शन करके यह साबित किया कि हम उन पर भरोसा कर सकते हैं।’’ अर्जेंटीना ने अपने पिछले नौ विश्व कप मैचों में सात जीत और दो ड्रॉ हासिल किए हैं। वह शुक्रवार को वह राउंड ऑफ 32 में केप वर्दे के खिलाफ खेलेगा, जो नॉकआउट राउंड में जगह बनाने वाला सबसे छोटा देश है। यह मैच मियामी में खेला जाएगा, जो मेस्सी की मेजर लीग सॉकर टीम का घरेलू मैदान है।
यह पांचवां अवसर है जब अर्जेंटीना ने ग्रुप चरण में अपने सभी मैच जीते हैं। 2010 और 2014 में लगातार दो टूर्नामेंट में उसने अपने सभी तीनों मैच जीते थे। उसके बाद उसने पहली बार ऐसा किया। अर्जेंटीना ने अपने पिछले 19 ग्रुप मैचों में 14 जीत, दो हार और तीन ड्रॉ दर्ज किए हैं। इस 48 टीम के टूर्नामेंट में अर्जेंटीना के अलावा फ्रांस और मैक्सिको ही ऐसी टीमें रही जिसने ग्रुप चरण के अपने सभी मैच जीते।
What's Your Reaction?