साउथ कोरिया की टेक कंपनी सैमसंग ने हाल ही में लॉन्च हुई Galaxy S26 Series के तीनों मॉडल को लेकर बताया कि, ये सीरीज सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेगा। इससे फायदा ये होगा कि अब बिना नेटवर्क के भी इस स्मार्टफोन से मैसेज भेजे जा सकेंगे।
सैमसंग ने पिछले हफ्ते Galaxy S26 Series को लॉन्च किया था। वहीं अब कंपनी ने कहा कि ये सीरीज के तीनों स्मार्टफोन सैटेलाइट कनेक्टिविटी को सपोर्ट करेंगे। इसका मतलब है कि, अब आपको मैसेज भेजने के लिए ना तो नेटवर्क की जरूरत नहीं होगी। यूजर्स Galaxy S26, Galaxy S26 Plus और Galaxy S26 Ultra मोबाइल या वाईफाई नेटवर्क न होने पर सैटेलाइट की मदद से मैसेज और डेटा सर्विसेस के साथ-साथ इमरजेंसी असिस्टेंस को इस्तेमाल कर सकेंगे।
बता दें कि, सैटेलाइट कनेक्टिविटी फीचर के कारण स्मार्टफोन बिना सेलुलर नेटवर्क वाले इलाकों में सैटेलाइट से कनेक्ट हो सकता है। ऐपल ने सबसे पहले आईफोन 14 सीरीज के साथ मोबाइल में इसकी शुरुआत की थी। ये फीचर आईफोन में लगे स्पेशल एंटीना की मददसे आईफोन को सैटेलाइट से कनेक्ट कर देता है।