FIFA World Cup 2026 Anthem: खत्म हुआ इंतजार, Shakira और Burna Boy का 'Dai Dai' बना का ऑफिशियल एंथम

विश्व कप का आधिकारिक गीत घोषित कर दिया गया है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने शुक्रवार को कहा कि शकीरा और नाइजीरिया के गायक-गीतकार बर्ना बॉय ने मिलकर ‘दाई दाई’ गाना जारी किया है जो उत्तरी अमेरिका में 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत होगा। फीफा ने कहा, ‘‘दाई दाई फुटबॉल, संस्कृति और एकता का जीवंत नमूना है जो शकीरा और बर्ना बॉय की विश्व भर में जानी पहचानी ओजभरी आवाज और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है।’’ कोलंबिया की गायिका शकीरा ने मई की शुरुआत में इस गीत का एक मिनट लंबा टीज़र क्लिप साझा करके सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘‘माराकाना स्टेडियम से पेश है ‘दाई दाई’, फीफा विश्व कप 2026 का आधिकारिक गीत।’’ फीफा ने कहा कि वह प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस गाने से मिलने वाली रॉयल्टी का उपयोग फीफा वैश्विक नागरिक शिक्षा कोष की मदद के लिए करेगा। फीफा ने इसके साथ ही घोषणा की कि 19 जुलाई को न्यूजर्सी में होने वाले फाइनल के हाफटाइम के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मैडोना, शकीरा और बॉय बैंड बीटीएस मुख्य कलाकार होंगे। विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

PNSPNS
May 15, 2026 - 21:43
 0
FIFA World Cup 2026 Anthem: खत्म हुआ इंतजार, Shakira और Burna Boy का 'Dai Dai' बना का ऑफिशियल एंथम

विश्व कप का आधिकारिक गीत घोषित कर दिया गया है। विश्व फुटबॉल की सर्वोच्च संस्था फीफा ने शुक्रवार को कहा कि शकीरा और नाइजीरिया के गायक-गीतकार बर्ना बॉय ने मिलकर ‘दाई दाई’ गाना जारी किया है जो उत्तरी अमेरिका में 11 जून से शुरू होने वाले टूर्नामेंट का आधिकारिक गीत होगा। फीफा ने कहा, ‘‘दाई दाई फुटबॉल, संस्कृति और एकता का जीवंत नमूना है जो शकीरा और बर्ना बॉय की विश्व भर में जानी पहचानी ओजभरी आवाज और ऊर्जा का शानदार मिश्रण है।’’

कोलंबिया की गायिका शकीरा ने मई की शुरुआत में इस गीत का एक मिनट लंबा टीज़र क्लिप साझा करके सोशल मीडिया पर लिखा था, ‘‘माराकाना स्टेडियम से पेश है ‘दाई दाई’, फीफा विश्व कप 2026 का आधिकारिक गीत।’’ फीफा ने कहा कि वह प्रमुख स्ट्रीमिंग प्लेटफॉर्म पर उपलब्ध इस गाने से मिलने वाली रॉयल्टी का उपयोग फीफा वैश्विक नागरिक शिक्षा कोष की मदद के लिए करेगा।

फीफा ने इसके साथ ही घोषणा की कि 19 जुलाई को न्यूजर्सी में होने वाले फाइनल के हाफटाइम के दौरान एक कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा, जिसमें मैडोना, शकीरा और बॉय बैंड बीटीएस मुख्य कलाकार होंगे। विश्व कप अमेरिका, कनाडा और मैक्सिको की संयुक्त मेजबानी में खेला जाएगा।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow