Dehradun: भालू के हमले पर महिला की हिम्मत पड़ी भारी, दरांती से किया वार तो भाग खड़ा हुआ खूंखार जानवर
पशुओं के लिए चारापत्ती लेने जंगल गईं फकीरी देवी पर अचानक भालू ने हमला कर दिया। महिला घबराने की बजाय हिम्मत से काम लेते हुए भालू से भिड़ गई। दरांती से वार करना शुरू कर दिया। महिला के हमले से घबराकर भालू भाग खड़ा हुआ।
What's Your Reaction?