Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर

पुर्तगाल और कोलंबिया की टीम मैच शुरू होने से पहले ही विश्व का फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी लेकिन अब मुकाबला ग्रुप विजेता बनने के लिए था। मैच गोलरहित ड्रॉ रहा जिससे कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा। इस मैच को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन यह किसी भी समय रोमांच की पराकाष्ठा तक नहीं पहुंचा। कोलंबिया ने तीन मैच में से दो मैच जीते और एक ड्रॉ कराया और उसने सात अंक के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। पुर्तगाल एक जीत और ड्रॉ के साथ पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा। ‘राउंड ऑफ 32’ में कोलंबिया का मुकाबला घाना से होगा, जिसे शनिवार को क्रोएशिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की खिताब की प्रबल दावेदार पुर्तगाल की टीम को ग्रुप में उपविजेता होने के कारण अब क्रोएशिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। दोनों टीम ने गोल करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किए। ब्रूनो फर्नांडीज पहले हाफ में पुर्तगाल को बढ़त दिलाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन कैमिलो वर्गास ने उन्हें रोक दिया। कोलंबिया ने भी पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टो को व्यस्त रखा जिन्होंने छह बचाव किए, जो टीम के पहले दो मैचों में किए गए कुल बचाव से भी अधिक है। यह मैच 64,478 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला गया, जिनमें कोलंबिया के पूर्व फुटबॉल स्टार कार्लोस वाल्डेरामा, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (जो एफबीआई के निदेशक काश पटेल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक सुइट में बैठे थे), एनएफएल के स्टार जेमिस विंस्टन, एनबीए खिलाड़ी जिमी बटलर, अभिनेता मैट डेमन और पूर्व एनएफएल स्टार चाड जॉनसन भी शामिल थे।

PNSPNS
Jun 28, 2026 - 16:35
 0
Cristiano Ronaldo की Portugal को ड्रॉ ने दिया झटका, अब Knockout में Croatia से होगी कड़ी टक्कर

पुर्तगाल और कोलंबिया की टीम मैच शुरू होने से पहले ही विश्व का फुटबॉल के नॉकआउट राउंड में अपनी जगह पक्की कर चुकी थी लेकिन अब मुकाबला ग्रुप विजेता बनने के लिए था। मैच गोलरहित ड्रॉ रहा जिससे कोलंबिया ग्रुप के में पहले स्थान पर रहा। इस मैच को लेकर काफी चर्चा थी लेकिन यह किसी भी समय रोमांच की पराकाष्ठा तक नहीं पहुंचा। कोलंबिया ने तीन मैच में से दो मैच जीते और एक ड्रॉ कराया और उसने सात अंक के साथ ग्रुप चरण का समापन किया। पुर्तगाल एक जीत और ड्रॉ के साथ पांच अंक लेकर दूसरे स्थान पर रहा।

‘राउंड ऑफ 32’ में कोलंबिया का मुकाबला घाना से होगा, जिसे शनिवार को क्रोएशिया से 2-1 से हार का सामना करना पड़ा था। दिग्गज फुटबॉलर क्रिस्टियानो रोनाल्डो की खिताब की प्रबल दावेदार पुर्तगाल की टीम को ग्रुप में उपविजेता होने के कारण अब क्रोएशिया की कड़ी चुनौती का सामना करना होगा। दोनों टीम ने गोल करने के लिए अपनी तरफ से भरपूर प्रयास किए। ब्रूनो फर्नांडीज पहले हाफ में पुर्तगाल को बढ़त दिलाने के करीब पहुंच गए थे, लेकिन कैमिलो वर्गास ने उन्हें रोक दिया।

कोलंबिया ने भी पुर्तगाल के गोलकीपर डियोगो कोस्टो को व्यस्त रखा जिन्होंने छह बचाव किए, जो टीम के पहले दो मैचों में किए गए कुल बचाव से भी अधिक है। यह मैच 64,478 दर्शकों से खचाखच भरे स्टेडियम में खेला गया, जिनमें कोलंबिया के पूर्व फुटबॉल स्टार कार्लोस वाल्डेरामा, फीफा अध्यक्ष जियानी इन्फेंटिनो (जो एफबीआई के निदेशक काश पटेल और अमेरिकी विदेश मंत्री मार्को रुबियो के साथ एक सुइट में बैठे थे), एनएफएल के स्टार जेमिस विंस्टन, एनबीए खिलाड़ी जिमी बटलर, अभिनेता मैट डेमन और पूर्व एनएफएल स्टार चाड जॉनसन भी शामिल थे।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow