Christopher Columbus Death Anniversary: क्रिस्टोफर कोलंबस को समुद्री यात्राओं का था शौक, ऐसे की थी अमेरिका की खोज

क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी। आज ही के दिन यानी की 20 मई को क्रिस्टोफर कोलंबस का निधन हो गया था। वह अपनी यात्रा के दौरान अक्तूबर 1492 में वह समुद्र के रास्ते होते हुए अमेरिका पहुंचे थे। हालांकि मरते दम तक कोलंबस के जन्म स्थान को लेकर विवाद छिड़ा रहा। लेकिन कई दस्तावेजों के मुताबिक कोलंबस पुर्तगाली थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर क्रिस्टोफर कोलंबस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... जन्म और परिवारक्रिस्टोफर का जन्म 1451 में हुआ था। वहीं उनके पिता एक जुलाहे थे और कोलंबस को भी बचपन से ही समुद्री यात्राओं का शौक हो गया था। बड़े होकर वह अपने पिता का काम में हाथ बंटाने लगे थे। उस दौरान भारत और एशिया से सुदूर यूरोप तक खूब व्यापार होता था।इसे भी पढ़ें: Jamshedji Tata Death Anniversary: जमशेदजी टाटा ने अफीम का बिजनेस शुरूकर छुआ था बुलंदियों का आसमानऐसे की अमेरिका की खोजबता दें कि कोलंबस 1492 में स्पेन से सुदूर पूर्वी एशिया यानी भारत,चीन और जापान पहुंचने का आसान रास्ता खोजने के लिए निकले थे। वह जलमार्ग से रवाना हुआ थे। लेकिन पश्चिम दिशा में यात्रा करते हुए वह पश्चिमी दीप समूह में पहुंच गए। वहीं अटलांटिक महासागर में लंबे समय तक नौकायन करने के बाद 1492 में कोलंबस ने नई दुनिया यानी की अमेरिका की खोज की। उस दौरान तक दुनिया में अमेरिका की कोई खास पहचान नहीं थी। समुद्र यात्री कोलंबस के शुरुआती जीवन के बारे में जानकारी बेहद कम है। हालांकि 515 साल पहले मर चुके कोलंबस के बारे में साल 2003 में एक बड़ी सफलता मिली थी। दरअसल सेविले में गिरिजाघर के मकबरे में हड्डियां रखी मिली थीं। जोकि डीएनए जांच में कोलंबस की पाई गई थीं। ऐसे में उम्मीद है जल्द ही कोलंबस की वंशावली और जन्म क्षेत्र को जानने में वंशाणु भूगोल मदद कर सकता है। मृत्युवहीं 20 मई 1506 को क्रिस्टोफर कोलंबस की मृत्यु हो गई थी।

PNSPNS
May 29, 2025 - 03:33
 0
Christopher Columbus Death Anniversary: क्रिस्टोफर कोलंबस को समुद्री यात्राओं का था शौक, ऐसे की थी अमेरिका की खोज
क्रिस्टोफर कोलंबस ने अमेरिका की खोज की थी। आज ही के दिन यानी की 20 मई को क्रिस्टोफर कोलंबस का निधन हो गया था। वह अपनी यात्रा के दौरान अक्तूबर 1492 में वह समुद्र के रास्ते होते हुए अमेरिका पहुंचे थे। हालांकि मरते दम तक कोलंबस के जन्म स्थान को लेकर विवाद छिड़ा रहा। लेकिन कई दस्तावेजों के मुताबिक कोलंबस पुर्तगाली थे। तो आइए जानते हैं उनकी डेथ एनिवर्सरी के मौके पर क्रिस्टोफर कोलंबस के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में... 

जन्म और परिवार
क्रिस्टोफर का जन्म 1451 में हुआ था। वहीं उनके पिता एक जुलाहे थे और कोलंबस को भी बचपन से ही समुद्री यात्राओं का शौक हो गया था। बड़े होकर वह अपने पिता का काम में हाथ बंटाने लगे थे। उस दौरान भारत और एशिया से सुदूर यूरोप तक खूब व्यापार होता था।

इसे भी पढ़ें: Jamshedji Tata Death Anniversary: जमशेदजी टाटा ने अफीम का बिजनेस शुरूकर छुआ था बुलंदियों का आसमान

ऐसे की अमेरिका की खोज
बता दें कि कोलंबस 1492 में स्पेन से सुदूर पूर्वी एशिया यानी भारत,चीन और जापान पहुंचने का आसान रास्ता खोजने के लिए निकले थे। वह जलमार्ग से रवाना हुआ थे। लेकिन पश्चिम दिशा में यात्रा करते हुए वह पश्चिमी दीप समूह में पहुंच गए। वहीं अटलांटिक महासागर में लंबे समय तक नौकायन करने के बाद 1492 में कोलंबस ने नई दुनिया यानी की अमेरिका की खोज की। उस दौरान तक दुनिया में अमेरिका की कोई खास पहचान नहीं थी। 

समुद्र यात्री कोलंबस के शुरुआती जीवन के बारे में जानकारी बेहद कम है। हालांकि 515 साल पहले मर चुके कोलंबस के बारे में साल 2003 में एक बड़ी सफलता मिली थी। दरअसल सेविले में गिरिजाघर के मकबरे में हड्डियां रखी मिली थीं। जोकि डीएनए जांच में कोलंबस की पाई गई थीं। ऐसे में उम्मीद है जल्द ही कोलंबस की वंशावली और जन्म क्षेत्र को जानने में वंशाणु भूगोल मदद कर सकता है। 

मृत्यु
वहीं 20 मई 1506 को क्रिस्टोफर कोलंबस की मृत्यु हो गई थी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow