Chaitra Navratri 2026: इन उपायों से करें मां दुर्गा को खुश, नौ दिनों में बदल जाएगी आपकी लाइफ

हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व होता है, जो 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं ताकि जीवन की परेशानियां दूर हों और घर में सुख-समृद्धि आए। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान किए गए कुछ खास उपाय घर में खुशी, शांति और अच्छी ऊर्जा लाते हैं। आइए जानते हैं खुशहाली और तरक्की के लिए नवरात्रि के कुछ आसान उपाय।कपूर और लौंग का धुआंनवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा के सामने कपूर और लौंग जलाएं। रात में कपूर का धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध बनता है।हल्दी युक्त घी का दीपकमां दुर्गा की मूर्ति के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी अवश्य डालें। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और माता की कृपा बनाए रखता है। इसे भी पढ़ें: Hindu New Year की शुरुआत कड़वे नीम से क्यों? Gudi Padwa के इस Tradition का पूरा रहस्य जानेंलाल कपड़ा और पान का उपायएक लाल कपड़े में पांच ताजे पान के पत्ते और कुछ सिक्के रखकर पोटली बना लें। इसे मंदिर में रखकर अपनी मनोकामना व्यक्त करें। नौ दिनों तक इसे वहीं रहने दें और कलश विसर्जन के समय इसे भी विसर्जित कर दें।मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्हघर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। साथ ही प्रवेश द्वार को साफ-सुथरा रखें। इससे वास्तु दोष कम होते हैं और शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है।काली मिर्च से नजर दोष निवारणयदि घर में बुरी नजर का प्रभाव महसूस हो, तो हर रात एक कटोरी में काली मिर्च लेकर उसे घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखें। अगले दिन सुबह इसे घर से बाहर किसी नदी या पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें। इसे भी पढ़ें: Hindu New Year 2026: शुभ ग्रहों के योग से शुरू होगा नववर्ष, साल भर Success के लिए करें ये 5 उपायपीले वस्त्रों का दानयदि विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो मां दुर्गा को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। पीला रंग शुभता का प्रतीक है और इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।पीपल के नीचे दीपक जलानानवरात्रि के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पहले जमीन पर पान का पत्ता रखें, उस पर थोड़े चावल रखें और फिर उसके ऊपर घी का दीपक जलाएं। इससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।

PNSPNS
Mar 20, 2026 - 09:57
 0
Chaitra Navratri 2026: इन उपायों से करें मां दुर्गा को खुश, नौ दिनों में बदल जाएगी आपकी लाइफ
हिंदू धर्म में चैत्र नवरात्रि का बहुत महत्व होता है, जो 19 मार्च से शुरू हो रहे हैं। इन नौ दिनों में भक्त पूरी श्रद्धा से मां दुर्गा की पूजा करते हैं और व्रत रखते हैं ताकि जीवन की परेशानियां दूर हों और घर में सुख-समृद्धि आए। मान्यता है कि नवरात्रि के दौरान किए गए कुछ खास उपाय घर में खुशी, शांति और अच्छी ऊर्जा लाते हैं। आइए जानते हैं खुशहाली और तरक्की के लिए नवरात्रि के कुछ आसान उपाय।

कपूर और लौंग का धुआं

नवरात्रि के दौरान प्रतिदिन मां दुर्गा के सामने कपूर और लौंग जलाएं। रात में कपूर का धुआं पूरे घर में फैलाएं। इससे नकारात्मक ऊर्जा दूर होती है और वातावरण शुद्ध बनता है।

हल्दी युक्त घी का दीपक

मां दुर्गा की मूर्ति के सामने शुद्ध देसी घी का दीपक जलाएं और उसमें एक चुटकी हल्दी अवश्य डालें। यह उपाय घर में सकारात्मक ऊर्जा बढ़ाता है और माता की कृपा बनाए रखता है।
 

इसे भी पढ़ें: Hindu New Year की शुरुआत कड़वे नीम से क्यों? Gudi Padwa के इस Tradition का पूरा रहस्य जानें


लाल कपड़ा और पान का उपाय

एक लाल कपड़े में पांच ताजे पान के पत्ते और कुछ सिक्के रखकर पोटली बना लें। इसे मंदिर में रखकर अपनी मनोकामना व्यक्त करें। नौ दिनों तक इसे वहीं रहने दें और कलश विसर्जन के समय इसे भी विसर्जित कर दें।

मुख्य द्वार पर स्वास्तिक चिन्ह

घर के मुख्य द्वार पर हल्दी या कुमकुम से स्वास्तिक बनाएं। साथ ही प्रवेश द्वार को साफ-सुथरा रखें। इससे वास्तु दोष कम होते हैं और शुभ ऊर्जा का प्रवेश होता है।

काली मिर्च से नजर दोष निवारण

यदि घर में बुरी नजर का प्रभाव महसूस हो, तो हर रात एक कटोरी में काली मिर्च लेकर उसे घर के उत्तर-पूर्व (ईशान कोण) में रखें। अगले दिन सुबह इसे घर से बाहर किसी नदी या पीपल के पेड़ के नीचे डाल दें।
 

इसे भी पढ़ें: Hindu New Year 2026: शुभ ग्रहों के योग से शुरू होगा नववर्ष, साल भर Success के लिए करें ये 5 उपाय


पीले वस्त्रों का दान

यदि विवाह में बाधाएं आ रही हों, तो मां दुर्गा को पीले रंग के वस्त्र अर्पित करें। पीला रंग शुभता का प्रतीक है और इससे शीघ्र विवाह के योग बनते हैं।

पीपल के नीचे दीपक जलाना

नवरात्रि के दौरान पीपल के पेड़ के नीचे दीपक जलाना अत्यंत शुभ माना जाता है। पहले जमीन पर पान का पत्ता रखें, उस पर थोड़े चावल रखें और फिर उसके ऊपर घी का दीपक जलाएं। इससे जीवन में समृद्धि और खुशहाली आती है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow