BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade

बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने 2027 से 2030 तक के नए वर्ल्ड टूर कैलेंडर का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि इंडिया ओपन सुपर 750 स्तर का टूर्नामेंट बना रहेगा और इसका आयोजन आगे भी नई दिल्ली में ही होगा।बता दें कि पिछले महीने आयोजन के दौरान इंडिया ओपन को गंभीर अव्यवस्थाओं के कारण खिलाड़ियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में साफ-सफाई की कमी, बंदरों की मौजूदगी और पक्षियों व उनकी बीट से खेल में व्यवधान जैसी शिकायतें सार्वजनिक तौर पर की थीं। इसके बावजूद बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट की श्रेणी में कोई कटौती नहीं की, जो भारतीय बैडमिंटन के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।हालांकि, लखनऊ में होने वाले सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 2018 से लगातार सुपर 300 स्तर पर बना हुआ था, लेकिन नए चक्र में इसे सुपर 100 श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, कोरिया ओपन के साथ-साथ सैयद मोदी टूर्नामेंट भी सुपर 300 सूची से बाहर हो गया है।इसके अलावा भारत की मेजबानी वाले दो अन्य सुपर 100 टूर्नामेंट  गुवाहाटी मास्टर्स और ओडिशा मास्टर्स  को भी नए वर्ल्ड टूर कैलेंडर से हटा दिया गया है। इन टूर्नामेंट्स की जगह कौन लेगा और नया शेड्यूल क्या होगा, इसकी घोषणा बीडब्ल्यूएफ बाद में करेगा।अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलावों की बात करें तो शीर्ष श्रेणी के सुपर 1000 टूर्नामेंट्स की संख्या चार से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। डेनमार्क ओपन को सुपर 750 से अपग्रेड कर सुपर 1000 में शामिल किया गया है, जहां पहले से चाइना ओपन, ऑल इंग्लैंड ओपन, इंडोनेशिया ओपन और मलेशिया ओपन मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, ये सुपर 1000 टूर्नामेंट अब 11 दिन तक चलने वाले लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे।सुपर 750 टूर्नामेंट्स की संख्या छह से घटकर पांच हो गई है, जबकि सुपर 500 टूर्नामेंट नौ ही रहेंगे। सुपर 300 टूर्नामेंट्स को दस से घटाकर आठ किया गया है और सुपर 100 इवेंट्स भी दस से घटकर आठ रह गए हैं।पुरस्कार राशि के स्तर पर खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। सभी श्रेणियों में इनामी रकम बढ़ाई गई है। सुपर 1000 टूर्नामेंट्स की न्यूनतम प्राइज मनी अब 20 लाख डॉलर होगी, जबकि सुपर 750 के लिए 11 लाख डॉलर तय की गई है। सुपर 500, सुपर 300 और सुपर 100 टूर्नामेंट्स की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।गौरतलब है कि 2027 से हर बड़ा बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट 12 दिनों का होगा, जो फिलहाल एक हफ्ते में सिमटे रहते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप को भी लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में बदला जाएगा, वहीं थॉमस कप, उबर कप और सुदीरमन कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की जाएगी। साल के अंत में होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के मेजबान देश का ऐलान बाद में किया जाएगा, जिसकी कुल इनामी राशि रिकॉर्ड तीन मिलियन डॉलर होगी।

PNSPNS
Feb 11, 2026 - 15:06
 0
BWF का नया कैलेंडर: India Open का Super 750 दर्जा कायम, Syed Modi टूर्नामेंट हुआ Downgrade
बैडमिंटन वर्ल्ड फेडरेशन ने 2027 से 2030 तक के नए वर्ल्ड टूर कैलेंडर का ऐलान करते हुए साफ कर दिया है कि इंडिया ओपन सुपर 750 स्तर का टूर्नामेंट बना रहेगा और इसका आयोजन आगे भी नई दिल्ली में ही होगा।

बता दें कि पिछले महीने आयोजन के दौरान इंडिया ओपन को गंभीर अव्यवस्थाओं के कारण खिलाड़ियों की आलोचना झेलनी पड़ी थी। खिलाड़ियों ने स्टेडियम में साफ-सफाई की कमी, बंदरों की मौजूदगी और पक्षियों व उनकी बीट से खेल में व्यवधान जैसी शिकायतें सार्वजनिक तौर पर की थीं। इसके बावजूद बीडब्ल्यूएफ ने टूर्नामेंट की श्रेणी में कोई कटौती नहीं की, जो भारतीय बैडमिंटन के लिए राहत की खबर मानी जा रही है।

हालांकि, लखनऊ में होने वाले सैयद मोदी इंडिया इंटरनेशनल को बड़ा झटका लगा है। गौरतलब है कि यह टूर्नामेंट 2018 से लगातार सुपर 300 स्तर पर बना हुआ था, लेकिन नए चक्र में इसे सुपर 100 श्रेणी में डाउनग्रेड कर दिया गया है। मौजूद जानकारी के अनुसार, कोरिया ओपन के साथ-साथ सैयद मोदी टूर्नामेंट भी सुपर 300 सूची से बाहर हो गया है।

इसके अलावा भारत की मेजबानी वाले दो अन्य सुपर 100 टूर्नामेंट  गुवाहाटी मास्टर्स और ओडिशा मास्टर्स  को भी नए वर्ल्ड टूर कैलेंडर से हटा दिया गया है। इन टूर्नामेंट्स की जगह कौन लेगा और नया शेड्यूल क्या होगा, इसकी घोषणा बीडब्ल्यूएफ बाद में करेगा।

अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बदलावों की बात करें तो शीर्ष श्रेणी के सुपर 1000 टूर्नामेंट्स की संख्या चार से बढ़ाकर पांच कर दी गई है। डेनमार्क ओपन को सुपर 750 से अपग्रेड कर सुपर 1000 में शामिल किया गया है, जहां पहले से चाइना ओपन, ऑल इंग्लैंड ओपन, इंडोनेशिया ओपन और मलेशिया ओपन मौजूद हैं। जानकारी के अनुसार, ये सुपर 1000 टूर्नामेंट अब 11 दिन तक चलने वाले लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में खेले जाएंगे।

सुपर 750 टूर्नामेंट्स की संख्या छह से घटकर पांच हो गई है, जबकि सुपर 500 टूर्नामेंट नौ ही रहेंगे। सुपर 300 टूर्नामेंट्स को दस से घटाकर आठ किया गया है और सुपर 100 इवेंट्स भी दस से घटकर आठ रह गए हैं।

पुरस्कार राशि के स्तर पर खिलाड़ियों के लिए राहत की खबर है। सभी श्रेणियों में इनामी रकम बढ़ाई गई है। सुपर 1000 टूर्नामेंट्स की न्यूनतम प्राइज मनी अब 20 लाख डॉलर होगी, जबकि सुपर 750 के लिए 11 लाख डॉलर तय की गई है। सुपर 500, सुपर 300 और सुपर 100 टूर्नामेंट्स की राशि में भी बढ़ोतरी की गई है।

गौरतलब है कि 2027 से हर बड़ा बीडब्ल्यूएफ टूर्नामेंट 12 दिनों का होगा, जो फिलहाल एक हफ्ते में सिमटे रहते हैं। वर्ल्ड चैंपियनशिप को भी लीग-कम-नॉकआउट फॉर्मेट में बदला जाएगा, वहीं थॉमस कप, उबर कप और सुदीरमन कप में टीमों की संख्या 16 से बढ़ाकर 24 की जाएगी। साल के अंत में होने वाले बीडब्ल्यूएफ वर्ल्ड टूर फाइनल्स के मेजबान देश का ऐलान बाद में किया जाएगा, जिसकी कुल इनामी राशि रिकॉर्ड तीन मिलियन डॉलर होगी।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow