Bihar: जमालपुर-किउल रेलखंड पर बड़ा हादसा टला, बंद हो रहे फाटक को तोड़कर भागा पिकअप चालक; जांच में जुटी पुलिस
मुंगेर के दशरथपुर रेलवे फाटक पर मंगलवार शाम बड़ा रेल हादसा टल गया। एक तेज रफ्तार पिकअप वाहन बंद हो रहे फाटक को तोड़ते हुए ट्रैक पार कर फरार हो गया। कुछ सेकेंड की देरी से डीएमयू ट्रेन से टक्कर हो सकती थी। रेलवे प्रशासन जांच में जुटा है।
What's Your Reaction?