Bihar News: आखिरकार मिला न्याय! जमीन के लिए मां की हत्या करने वाले बेटे को उम्रकैद, कोर्ट ने लगाया जुर्माना भी
अररिया के सतबेर में 13 मई 2024 को जमीन के विवाद में शंकर मंडल ने अपनी मां मसोमात फेकनी देवी को जिंदा जलाकर हत्या कर दी थी। आरोपी को अपर जिला एवं सत्र न्यायाधीश रवि कुमार की अदालत ने दोषी ठहराते हुए आजीवन कारावास और 60 हजार रुपये का जुर्माना सुनाया।
What's Your Reaction?