Bhupen Hazarika Birth Anniversary: गायक ही नहीं लाखों दिलों की धड़कन थे भूपेन हजारिका, खुद लिखते थे गीत

बॉलीवुड के गायक भूपेन हजारिका का 08 सितंबर को जन्म हुआ था। वह असम के गीतकार, फिल्ममेकर, संगीतकार और गायक थे। भूपेन हजारिका असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। उनको संगीत विरासत में मिला था और उनकी मां भी एक गायिका थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसको गाया था। वहीं 12 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने असमिया भाषा की फिल्म 'इंद्रमालती' में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर भूपेन हजारिका के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...असमिया और हिंदी में गाए गानेभूपेन हजारिका ने खुद को सिर्फ असम तक सीमित नहीं रखा था। बल्कि वह इससे बाहर निकले और हिंदी पट्टी में छा गए। उन्होंने हिंदी में 'दिल हूम हूम करे' गाना गाया था, गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। भूपेन हजारिका ने 'ओ गंगा तू बहती है क्यों' गाना गाया। इस गाने को जिस किसी ने भी सुना, उसके दिल पर हजारिका का जादू चला। उन्होंने असमिया भाषा के अलावा हिंदी, बंगला और कई दूसरी भाषाओं में भी गाना गाया था।इसे भी पढ़ें: Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर को पहली फिल्म से मिली थी प्रसिद्धि, रोमांटिक हीरो की बनी थी इमेजखुद लिखते थे गानेबता दें कि भूपेन हजारिका कई प्रतिभाओं के धनी थे। वह कई बार अपने गाने खुद लिखते थे और उनको गाते थे। एक बार उन्होंने बताया था कि वह खुद गीत लिखते हैं और खुद ही धुन तैयार करते थे और खुद गाते थे। इसलिए अपने गीत की शैली के बारे में खुद कोई राय नहीं दे सकते हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कई नाटकों या फिल्मों के किरदारों को ध्यान में रखकर गीत लिखे थे।पत्नी ने छोड़ा साथसाल 1950 में भूपेन हजारिका ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली प्रियवंदा पटेल से शादी की थी। दोनों का एक बेटा तेज था। शादी के बाद भूपेन अपना करियर बनाने में लग गए। ऐसे में उनकी पत्नी प्रियवंदा उनको छोड़कर अमेरिका वापस लौट गईं। लेकिन भूपेन हजारिका ने अपने करियर पर ध्यान दिया और आगे बढ़ते रहे।मृत्युवहीं सेहत बिगड़ने पर 30 जून 2011 को भूपेन हजारिका को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 05 नवंबर 2011 को उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और भूपेन हजारिका का निधन हो गया।

PNSPNS
Sep 10, 2025 - 04:30
 0
Bhupen Hazarika Birth Anniversary: गायक ही नहीं लाखों दिलों की धड़कन थे भूपेन हजारिका, खुद लिखते थे गीत
बॉलीवुड के गायक भूपेन हजारिका का 08 सितंबर को जन्म हुआ था। वह असम के गीतकार, फिल्ममेकर, संगीतकार और गायक थे। भूपेन हजारिका असमिया भाषा के लेखक और असम संगीत के अच्छे जानकार थे। उनको संगीत विरासत में मिला था और उनकी मां भी एक गायिका थीं। उन्होंने महज 10 साल की उम्र में अपना पहला गाना लिखा था और उसको गाया था। वहीं 12 साल की उम्र में भूपेन हजारिका ने असमिया भाषा की फिल्म 'इंद्रमालती' में काम किया था। तो आइए जानते हैं उनकी बर्थ एनिवर्सरी के मौके पर भूपेन हजारिका के जीवन से जुड़ी कुछ रोचक बातों के बारे में...

असमिया और हिंदी में गाए गाने

भूपेन हजारिका ने खुद को सिर्फ असम तक सीमित नहीं रखा था। बल्कि वह इससे बाहर निकले और हिंदी पट्टी में छा गए। उन्होंने हिंदी में 'दिल हूम हूम करे' गाना गाया था, गाने को दर्शकों का खूब प्यार मिला था। भूपेन हजारिका ने 'ओ गंगा तू बहती है क्यों' गाना गाया। इस गाने को जिस किसी ने भी सुना, उसके दिल पर हजारिका का जादू चला। उन्होंने असमिया भाषा के अलावा हिंदी, बंगला और कई दूसरी भाषाओं में भी गाना गाया था।

इसे भी पढ़ें: Rishi Kapoor Birth Anniversary: ऋषि कपूर को पहली फिल्म से मिली थी प्रसिद्धि, रोमांटिक हीरो की बनी थी इमेज

खुद लिखते थे गाने

बता दें कि भूपेन हजारिका कई प्रतिभाओं के धनी थे। वह कई बार अपने गाने खुद लिखते थे और उनको गाते थे। एक बार उन्होंने बताया था कि वह खुद गीत लिखते हैं और खुद ही धुन तैयार करते थे और खुद गाते थे। इसलिए अपने गीत की शैली के बारे में खुद कोई राय नहीं दे सकते हैं। उन्होंने बताया था कि उन्होंने कई नाटकों या फिल्मों के किरदारों को ध्यान में रखकर गीत लिखे थे।

पत्नी ने छोड़ा साथ

साल 1950 में भूपेन हजारिका ने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में पढ़ने वाली प्रियवंदा पटेल से शादी की थी। दोनों का एक बेटा तेज था। शादी के बाद भूपेन अपना करियर बनाने में लग गए। ऐसे में उनकी पत्नी प्रियवंदा उनको छोड़कर अमेरिका वापस लौट गईं। लेकिन भूपेन हजारिका ने अपने करियर पर ध्यान दिया और आगे बढ़ते रहे।

मृत्यु

वहीं सेहत बिगड़ने पर 30 जून 2011 को भूपेन हजारिका को एक हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया। जिसके बाद 05 नवंबर 2011 को उनके कई अंगों ने काम करना बंद कर दिया और भूपेन हजारिका का निधन हो गया।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow