Best Places To Visit In Auli: ये है India का 'Winter Wonderland' Auli! Bucket List में शामिल करें ये 4 जगहें, भूल जाएंगे यूरोप

घूमने-फिरने के शौकीन लोग नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो घूमने के लिहाज से काफी बेस्ट मानी जाती है। जब भी कहीं ट्रिप की प्लानिंग की जाती है, तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। अगर उत्तराखंड की बात करें, तो सिर्फ मसूरी, नैनीताल या मसूरी ही नहीं औली भी लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल होती है। सर्दियों में औली का टेंपरेचर माइनस में होता है।ऐसे में अगर आप भी औली जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जगहों को एक्सप्लोर किए बिना वापस नहीं आना चाहिए। यहां पर चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और ऊंचे हिमालय और ठंडी हवाएं सब मिलकर इस जगह को स्वर्ग बना रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि औली में किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और किन-किन चीजों को एंजॉय कर सकते हैं।इसे भी पढ़ें: Thailand Vs Vietnam: पहली Foreign Trip का है प्लान? जानिए बजट में कौन सा देश है बेस्टऔली रोपवेऔली के रोपवे की गिनती भारत के सबसे ऊंचे और लंबे रोपवे में होती है। यह रोपवे जोशीमठ से औली तक जाता है। रोपवे में बैठते ही आपको हिमालय की चोटियां और बर्फ से ढकी ढलानें साफ नजर आती हैं। माइनस तापमान में आपको यह राइड थोड़ी ठंडी जरूर लगेगी। लेकिन यहां के नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि यह आपकी सबसे यादगार ट्रिप बन जाएगी।औली आर्टिफिशियल लेकऔली आर्टिफिशियल लेक औली के स्की रिजॉर्ट के पास बना है। चारों ओर बर्फ और बीच में पानी यह देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा। आप सुबह के समय या फिर सनसेट के समय यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। ठंड के मौसम में यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।गुरसो बुग्यालगर्मियों में गुरसो बुग्याल का नजारा हरा भरा लगता है। लेकिन सर्दियों में पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां तक आने के लिए आपको ट्रेक करना पड़ेगा। यहां पर सर्दियों में माइनस टेंपरेचर रहता है। इसलिए गर्म कपड़े जरूर पहनें, लेकिन यहां पहुंचकर जो नजारा देखने को मिलेगा, उससे सारी थकान दूर हो जाएगी।चत्रकुंडऔली से कुछ किमी दूर चत्रकुंड नामक एक छोटी सी झील है। यह जगह बेहद खूबसूरत है कि आपको यहां पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए। यह जगह शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।औली में क्या करेंऔली को भारत का स्कीइंग हब भी कहा जाता है। जब सर्दियों में बर्फ जमती है, तो यहां पर स्कीइंग का लुत्फ ले सकते हैं।अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं, तो बर्फ के बीच ट्रेकिंग और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग भी कर सकते हैं।आप यहां पर चेयर लिफ्ट भी ट्राई कर सकते हैं।एडवेंचर पंसद लोगों के लिए स्नोबोर्डिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है।

PNSPNS
Apr 14, 2026 - 09:36
 0
Best Places To Visit In Auli: ये है India का 'Winter Wonderland' Auli! Bucket List में शामिल करें ये 4 जगहें, भूल जाएंगे यूरोप
घूमने-फिरने के शौकीन लोग नई-नई जगहें एक्सप्लोर करना चाहते हैं। भारत में कई ऐसी जगहें हैं, जो घूमने के लिहाज से काफी बेस्ट मानी जाती है। जब भी कहीं ट्रिप की प्लानिंग की जाती है, तो उत्तराखंड और हिमाचल प्रदेश का नाम सबसे ऊपर आता है। अगर उत्तराखंड की बात करें, तो सिर्फ मसूरी, नैनीताल या मसूरी ही नहीं औली भी लोगों की पसंदीदा जगहों में शामिल होती है। सर्दियों में औली का टेंपरेचर माइनस में होता है।

ऐसे में अगर आप भी औली जाने का प्लान कर रहे हैं, तो आपको कुछ जगहों को एक्सप्लोर किए बिना वापस नहीं आना चाहिए। यहां पर चारों ओर बर्फ की सफेद चादर और ऊंचे हिमालय और ठंडी हवाएं सब मिलकर इस जगह को स्वर्ग बना रहे हैं। ऐसे में आज इस आर्टिकल के जरिए हम आपको बताने जा रहे हैं कि औली में किन जगहों को एक्सप्लोर कर सकते हैं और किन-किन चीजों को एंजॉय कर सकते हैं।

इसे भी पढ़ें: Thailand Vs Vietnam: पहली Foreign Trip का है प्लान? जानिए बजट में कौन सा देश है बेस्ट


औली रोपवे

औली के रोपवे की गिनती भारत के सबसे ऊंचे और लंबे रोपवे में होती है। यह रोपवे जोशीमठ से औली तक जाता है। रोपवे में बैठते ही आपको हिमालय की चोटियां और बर्फ से ढकी ढलानें साफ नजर आती हैं। माइनस तापमान में आपको यह राइड थोड़ी ठंडी जरूर लगेगी। लेकिन यहां के नजारे इतने खूबसूरत होते हैं कि यह आपकी सबसे यादगार ट्रिप बन जाएगी।

औली आर्टिफिशियल लेक

औली आर्टिफिशियल लेक औली के स्की रिजॉर्ट के पास बना है। चारों ओर बर्फ और बीच में पानी यह देखकर आपके मन को सुकून मिलेगा। आप सुबह के समय या फिर सनसेट के समय यहां की खूबसूरती को निहार सकते हैं। ठंड के मौसम में यह जगह फोटोग्राफी के लिए बेस्ट है।

गुरसो बुग्याल

गर्मियों में गुरसो बुग्याल का नजारा हरा भरा लगता है। लेकिन सर्दियों में पूरा इलाका बर्फ की सफेद चादर से ढक जाता है। यहां तक आने के लिए आपको ट्रेक करना पड़ेगा। यहां पर सर्दियों में माइनस टेंपरेचर रहता है। इसलिए गर्म कपड़े जरूर पहनें, लेकिन यहां पहुंचकर जो नजारा देखने को मिलेगा, उससे सारी थकान दूर हो जाएगी।

चत्रकुंड

औली से कुछ किमी दूर चत्रकुंड नामक एक छोटी सी झील है। यह जगह बेहद खूबसूरत है कि आपको यहां पर एक बार तो जरूर जाना चाहिए। यह जगह शांति पसंद करने वाले लोगों के लिए किसी जन्नत से कम नहीं है।

औली में क्या करें

औली को भारत का स्कीइंग हब भी कहा जाता है। जब सर्दियों में बर्फ जमती है, तो यहां पर स्कीइंग का लुत्फ ले सकते हैं।
अगर आप भी एडवेंचर के शौकीन हैं, तो बर्फ के बीच ट्रेकिंग और खुले आसमान के नीचे कैंपिंग भी कर सकते हैं।
आप यहां पर चेयर लिफ्ट भी ट्राई कर सकते हैं।
एडवेंचर पंसद लोगों के लिए स्नोबोर्डिंग भी एक अच्छा ऑप्शन है।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow