Asia Cup 2025 Hockey: एशिया कप के लिए भारतीय हॉकी टीम का ऐलान, हरमनप्रीत सिंह के कंधों पर टीम की कमान
बिहार के राजगीर में होने वाले एशिया कप हॉकी के लिए 18 सदस्यीय भारतीय टीम का ऐलान बुधवार को किया गया। जिसमें फॉरवर्ड शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह ने अपनी जगह बरकरार रखी है। टूर्नामेंट 29 अगस्त से सात सितंबर तक खेला जाएगा जिसके विजेता को अगले साल एफआईएच पुरुष वर्ल्ड कप में सीधे प्रवेश मिलेगा जो 14 से 30 अगस्त तक नीदरलैंड और बेल्जियम में होगा। ड्रैग फ्लिकर हरमनप्रीत सिंह टीम के कप्तान हैं। राजिंदर सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत ऑस्ट्रेलिया दौरे पर भारतीय टीम का हिस्सा थे। राजिदंर को शमशेर सिंह की जगह चुना गया, जबकि लाकड़ा ने हाल ही में अंतर्राष्ट्रीय हॉकी को अलविदा कहने वाले ललित उपाध्याय की जगह ी है। दिलप्रीत को गुरजंत सिंह पर तरजीह मिली है। स्ट्राइकर ललित उपाध्याय ने जून में एफआईएच प्रो लीग के यूरोप चरण के बाद अंतर्राष्ट्रीय हॉकी से संन्यास ले लिया था। भारत को एशिया कप में जापान, चीन और कजाखस्तान के साथ पूल ए मिला है। भारतीय टीम 29 अगस्त को चीन के खिलाफ पहला मैच खेलेगी। इसके बाद 31 अगस्त को जापान और एक सितंबर को कजाखस्तान से खेलना है। गोलकीपिंग का दारोमदार कृशन बी पाठक और सूरज करकेरा पर होगा। डिफेंस में हरमनप्रीत और अमित रोहिदास के साथ जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगाज सिंह हैं। मिडफील्ड में मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद, राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह होंगे। फॉरवर्ड पंक्ति में मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, लाकड़ा और दिलप्रीत जिम्मा संभालेंगे। नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति को रिजर्व में रखा गया है। भारतीय टीम इस प्रकार है-गोलकीपर- सूरज करकेरा, कृशन बी पाठक।डिफेंडर- हरमनप्रीत सिंह, अमित रोहिदास, जरमनप्रीत सिंह, सुमित, संजय और जुगराज सिंह।मिडफील्ड- मनप्रीत सिंह, विवेक सागर प्रसाद,राजिंदर, राज कुमार पाल और हार्दिक सिंह।फॉरवर्ड- मनदीप सिंह, अभिषेक, सुखजीत सिंह, शिलानंद लाकड़ा और दिलप्रीत सिंह।रिजर्व खिलाड़ी- नीलम संजीप सेस और सेल्वम कार्ति। ???????????????????? ???????????????????????? ????????! ????Presenting our Harmanpreet Singh-led team for the upcoming Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey pic.twitter.com/Jw8BXyTC7e— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 20, 2025
???????????????????? ???????????????????????? ????????! ????
Presenting our Harmanpreet Singh-led team for the upcoming Hero Asia Cup Rajgir, Bihar 2025.#HockeyIndia #IndiaKaGame #HumSeHaiHockey pic.twitter.com/Jw8BXyTC7e— Hockey India (@TheHockeyIndia) August 20, 2025
What's Your Reaction?