Anil Kapoor Film Subedar Release Date | प्राइम वीडियो पर 5 मार्च को दहाड़ेंगे अनिल कपूर! 'सूबेदार' की रिलीज डेट का हुआ एलान
बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर एक्शन अवतार में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्राइम वीडियो ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedar) का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 5 मार्च को होगा। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सेवानिवृत्त सैनिक है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पूर्व सैनिक नागरिक जीवन की बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष करता है।इस फिल्म को सुरेश त्रिवेणी द्वारा निर्देशित किया गया है। त्रिवेणी ने तुम्हारी सुलु , जलसा और दलदल जैसी दमदार फिल्में दी है। इस फिल्म का निर्माण विक्रम मल्होत्रा, कपूर और त्रिवेणी ने किया है। इस फिल्म की कहानी सूबेदार अर्जुन मौर्य पर आधारित है। इसे भी पढ़ें: Mysore Sandal Soap Controversy | Tamannaah Bhatia बनीं ब्रांड एंबेसडर, 'गैर-कन्नड़' चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी जंग मौर्य एक सेवानिवृत्त सैनिक है जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहा है जहां उन मूल्यों को लगातार चुनौती दी जा रही है जिनके साथ वह कभी जिया करता था। प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ‘सूबेदार एक्शन से भरपूर एक रोमांचक फिल्म होने के साथ-साथ यह पिता-पुत्री की एक बेहद भावुक कहानी भी है। इसमें अनिल कपूर ने जबरदस्त अभिनय किया है। वह एक ऐसे एक्शन हीरो की भूमिका में हैं, जिसे दर्शक फिल्म की शुरुआत से ही पसंद करने लगेंगे। उन्होंने कहा, हमें ‘सूबेदार’ के लिए सुरेश त्रिवेणी, अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और पूरी टीम के साथ काम करने पर गर्व है। हम पांच मार्च को प्राइम वीडियो पर इसके विश्वव्यापी प्रीमियर के जरिए इसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत ओपनिंग इमेज फिल्म्स के पार्टनर और ‘सूबेदार’ के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि इस फिल्म में एक ऐसा मुख्य किरदार है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया और जो सेवा, अनुशासन और त्याग से गढ़ा गया है। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं। View this post on Instagram A post shared by prime video IN (@primevideoin)
बॉलीवुड के 'एवरग्रीन' अभिनेता अनिल कपूर एक बार फिर एक्शन अवतार में पर्दे पर वापसी करने के लिए तैयार हैं। प्राइम वीडियो ने बुधवार को आधिकारिक तौर पर घोषणा की है कि उनकी बहुप्रतीक्षित एक्शन-ड्रामा फिल्म ‘सूबेदार’ (Subedar) का वर्ल्डवाइड प्रीमियर 5 मार्च को होगा। यह फिल्म सूबेदार अर्जुन मौर्य के इर्द-गिर्द घूमती है, जो एक सेवानिवृत्त सैनिक है। फिल्म में दिखाया गया है कि कैसे एक पूर्व सैनिक नागरिक जीवन की बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष करता है।
इसे भी पढ़ें: Mysore Sandal Soap Controversy | Tamannaah Bhatia बनीं ब्रांड एंबेसडर, 'गैर-कन्नड़' चेहरे को लेकर छिड़ी सियासी जंग
मौर्य एक सेवानिवृत्त सैनिक है जो बदलती दुनिया में शांति पाने के लिए संघर्ष कर रहा है जहां उन मूल्यों को लगातार चुनौती दी जा रही है जिनके साथ वह कभी जिया करता था। प्राइम वीडियो, इंडिया के ओरिजनल्स के निदेशक और प्रमुख निखिल मधोक ने कहा, ‘सूबेदार एक्शन से भरपूर एक रोमांचक फिल्म होने के साथ-साथ यह पिता-पुत्री की एक बेहद भावुक कहानी भी है।
इसमें अनिल कपूर ने जबरदस्त अभिनय किया है। वह एक ऐसे एक्शन हीरो की भूमिका में हैं, जिसे दर्शक फिल्म की शुरुआत से ही पसंद करने लगेंगे। उन्होंने कहा, हमें ‘सूबेदार’ के लिए सुरेश त्रिवेणी, अनिल कपूर, विक्रम मल्होत्रा और पूरी टीम के साथ काम करने पर गर्व है। हम पांच मार्च को प्राइम वीडियो पर इसके विश्वव्यापी प्रीमियर के जरिए इसे भारत और दुनियाभर के दर्शकों के सामने लाने के लिए बेहद उत्साहित हैं।
इसे भी पढ़ें: Govinda ने पत्नी Ssunita Ahuja के आरोपों पर तोड़ी चुप्पी, अफेयर के इल्जामों को बताया गलत
ओपनिंग इमेज फिल्म्स के पार्टनर और ‘सूबेदार’ के निर्माता विक्रम मल्होत्रा ने कहा कि इस फिल्म में एक ऐसा मुख्य किरदार है, जिसे पहले कभी नहीं देखा गया और जो सेवा, अनुशासन और त्याग से गढ़ा गया है। फिल्म में राधिका मदान, सौरभ शुक्ला, आदित्य रावल, फैसल मलिक और मोना सिंह भी मुख्य भूमिकाओं में हैं।
What's Your Reaction?