26/11, पहलगाम, दिल्ली पीड़ितों को शाहरुख का नमन: "भारत को कोई हिला नहीं सकता"

हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों, पहलगाम आतंकी घटना और हालिए में हुए दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।क्या-क्या  हुआ- इस इवेंट में पीडितों, घायलों के परिवार के लोग, नेता, गणमान्य व्यक्तियों और कलाकारों ने सामूहिक स्मरण के एक साथ आए। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यज फाउंडेशन ने किया और अमृता फडणवीस ने इसका नेतृत्व किया।-  स्टेज पर दर्शकों को संबोधित करते हुए शाहरुख खान ने हमलों से प्रभावित सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को सम्मानित किया। शाहरुख खान ने श्रद्धांजलि दी  शाहरुख खान ने बोले- "26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोटों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि तथा इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।"। इतना ही नहीं, एक्टर ने एकता और जिम्मेदारी के बारे में भी बात की और "मानवता के मार्ग" के प्रति प्रतिबद्ध रहने और भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।शाहरुख खान ने सुरक्षाकर्मियों के लिए चार पंक्तियां सुनाईशाहरुख खान ने कहा, "आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है। जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें, मैं 1.4 अरब लोगों का आशीर्वाद कमाता हूं। और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है।"शाहरुख ने आगे कहा, "आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। आइए, अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भुलाकर मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ न जाए।"एक्टर ने कहा-"अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई हिला नहीं सकता, भारत को कोई पराजित नहीं कर सकता और हम भारतीयों की आत्मा को कोई तोड़ नहीं सकता,"।कहां पर आयोजित हुआ प्रोग्राम?ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 कार्यक्रम गेटवे इन इंडिया में आयोजित किया गया। इसमें शाहरुख खान, नीता अंबानी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, टाइगर श्रॉफ, आकांक्षा मल्होत्रा, कृपाशंकर सिंह, मनीषा कोइराला, विक्रांत मैसी, अर्चना कोचर और अन्य लोग शामिल हुए।

PNSPNS
Nov 23, 2025 - 21:47
 0
26/11, पहलगाम, दिल्ली पीड़ितों को शाहरुख का नमन: "भारत को कोई हिला नहीं सकता"
हाल ही में बॉलीवुड सुपरस्टार शाहरुख खान ने ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 कार्यक्रम में भाग लिया, जहां उन्होंने 26/11 मुंबई हमलों, पहलगाम आतंकी घटना और हालिए में हुए दिल्ली विस्फोट के पीड़ितों को श्रद्धांजलि दी।

क्या-क्या  हुआ

- इस इवेंट में पीडितों, घायलों के परिवार के लोग, नेता, गणमान्य व्यक्तियों और कलाकारों ने सामूहिक स्मरण के एक साथ आए। इस कार्यक्रम का आयोजन दिव्यज फाउंडेशन ने किया और अमृता फडणवीस ने इसका नेतृत्व किया।

-  स्टेज पर दर्शकों को संबोधित करते हुए शाहरुख खान ने हमलों से प्रभावित सुरक्षाकर्मियों और नागरिकों को सम्मानित किया। 

शाहरुख खान ने श्रद्धांजलि दी 

 शाहरुख खान ने बोले- "26/11 के आतंकवादी हमले, पहलगाम आतंकवादी हमले और हाल ही में दिल्ली में हुए विस्फोटों में अपनी जान गंवाने वाले निर्दोष लोगों को मेरी विनम्र श्रद्धांजलि तथा इन हमलों में शहीद हुए हमारे बहादुर सुरक्षाकर्मियों को मेरा सादर नमन।"। इतना ही नहीं, एक्टर ने एकता और जिम्मेदारी के बारे में भी बात की और "मानवता के मार्ग" के प्रति प्रतिबद्ध रहने और भारतीय सैनिकों द्वारा किए गए बलिदान का सम्मान करते रहने की आवश्यकता पर बल दिया।

शाहरुख खान ने सुरक्षाकर्मियों के लिए चार पंक्तियां सुनाई

शाहरुख खान ने कहा, "आज मुझे देश के बहादुर सैनिकों और जवानों के लिए ये चार खूबसूरत पंक्तियां सुनाने के लिए कहा गया है। जब कोई आपसे पूछे कि आप क्या करते हैं, तो गर्व से कहें कि मैं देश की रक्षा करता हूं। अगर कोई आपसे पूछे कि आप कितना कमाते हैं, तो थोड़ा मुस्कुराएं और कहें, मैं 1.4 अरब लोगों का आशीर्वाद कमाता हूं। और अगर वे पलटकर आपसे फिर पूछें, क्या आपको कभी डर नहीं लगता? उनकी आंखों में देखें और कहें, जो हम पर हमला करते हैं, उन्हें इसका एहसास होता है।"

शाहरुख ने आगे कहा, "आइए हम सब मिलकर शांति की ओर कदम बढ़ाएं। आइए, अपने आस-पास की जाति, पंथ और भेदभाव को भुलाकर मानवता के मार्ग पर चलें ताकि हमारे देश की शांति के लिए हमारे वीरों की शहादत व्यर्थ न जाए।"

एक्टर ने कहा-"अगर हमारे बीच शांति है, तो भारत को कोई हिला नहीं सकता, भारत को कोई पराजित नहीं कर सकता और हम भारतीयों की आत्मा को कोई तोड़ नहीं सकता,"।

कहां पर आयोजित हुआ प्रोग्राम?

ग्लोबल पीस ऑनर्स 2025 कार्यक्रम गेटवे इन इंडिया में आयोजित किया गया। इसमें शाहरुख खान, नीता अंबानी, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस, अमृता फडणवीस, टाइगर श्रॉफ, आकांक्षा मल्होत्रा, कृपाशंकर सिंह, मनीषा कोइराला, विक्रांत मैसी, अर्चना कोचर और अन्य लोग शामिल हुए।

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow