स्लिम फिगर पाने के लिए डाइट की जरूरत नहीं, अपनी रोज की थाली को ही कुछ इस तरह बनाएं वेट लॉस थाली

मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। अधिक वजन कई तरह की समस्याओं व बीमारियों की जड़ है और इसलिए लोग तरह-तरह की डाइट करके वजन कम करना चाहते हैं। हालांकि, यह तरीका लंबे समय में काम नहीं करता, क्योंकि हम सभी की ईटिंग हैबिट्स अलग होती हैं और ऐसे में बोरिंग खाना खाना, रोटी छोड़ना और सलाद पर गुज़ारा करना हमेशा के लिए संभव नहीं है। साथ ही, आपको फैंसी डाइट, बाहर से मंगाए गए सामान या महंगे मील प्लान की जरूरत नहीं है।अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ उसे हमेशा बनाए रखना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी रेगुलर थाली को ही वेट लॉस थाली में बदल दें। मतलब, आसान ट्रिक बस यही है कि आपको खाना बदलना नहीं है, बल्कि उसे स्मार्टली खाना है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रेगुलर थाली को वेट लॉस थाली में बदल देंगे-इसे भी पढ़ें: Ayurvedic Vaginal Wash: अब खुजली-बदबू की 'No Tension', घर पर बनाएं ये असरदार Ayurvedic Washआधी प्लेट में हों सब्जियांअपनी थाली को वेट लॉस थाली बनाने के लिए आप उसमें सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। कोशिश करें कि आपकी थाली में मौसमी सब्जियां, सलाद जैसे खीरा, गाजर, टमाटर, सॉटे की हुई सब्ज़ियां व पत्तेदार सब्ज़ियां मौजूद हों। दरअसल, सब्ज़ियों में फ़ाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से आपका पेट काफी हद तक भर जाता है और आप नेचुरली रोटी और चावल कम खाते हैं।प्रोटीन सोर्स जरूर हो शामिलआप अपनी थाली में दाल, राजमा, छोले, पनीर, दही व स्प्राउट्स आदि को जरूर रखें। यह ना केवल भूख कंट्रोल करने और पेट को ज्यादा देर तक भरा रखने में मदद करता है। बल्कि इससे आपकी स्नैक्स की क्रेविंग्स भी कम होती है।कार्ब्स रखें कम अक्सर लोग कार्ब्स को अपना दुश्मन मानते हैं और वजन कम करने के लिए इसे डाइट से बाहर रखने की कोशिश करें। आपको कार्ब्स पूरी तरह से अवॉयड नहीं करना चाहिए, बल्कि पोर्शन कंट्रोल करें। मसलन, आपकी प्लेट में 1 रोटी या आधा कप चावल काफी हैं। यह बिना ज्यादा कैलोरी के बैलेंस एनर्जी देते हैं।अपना खाना सलाद से शुरू करेंआप खाना किस तरह खाते हैं, इससे भी काफी फर्क पड़ता है। जब भी आप अपना मील लें तो सबसे पहले सलाद खाएं। इसमें फाइबर होता है, जो खाने की स्पीड को स्लो करता है और कुल कैलोरी इनटेक को कम करता है। इससे आपको पता भी नहीं चलता और आप खुद ब खुद ओवरईटिंग से बच जाते हैं।- मिताली जैन

PNSPNS
Mar 8, 2026 - 20:10
 0
स्लिम फिगर पाने के लिए डाइट की जरूरत नहीं, अपनी रोज की थाली को ही कुछ इस तरह बनाएं वेट लॉस थाली
मोटापा एक ऐसी समस्या है, जिससे ज्यादातर लोग जूझ रहे हैं। अधिक वजन कई तरह की समस्याओं व बीमारियों की जड़ है और इसलिए लोग तरह-तरह की डाइट करके वजन कम करना चाहते हैं। हालांकि, यह तरीका लंबे समय में काम नहीं करता, क्योंकि हम सभी की ईटिंग हैबिट्स अलग होती हैं और ऐसे में बोरिंग खाना खाना, रोटी छोड़ना और सलाद पर गुज़ारा करना हमेशा के लिए संभव नहीं है। साथ ही, आपको फैंसी डाइट, बाहर से मंगाए गए सामान या महंगे मील प्लान की जरूरत नहीं है।

अगर आप वजन कम करने के साथ-साथ उसे हमेशा बनाए रखना चाहते हैं तो इसका सबसे अच्छा तरीका है कि आप अपनी रेगुलर थाली को ही वेट लॉस थाली में बदल दें। मतलब, आसान ट्रिक बस यही है कि आपको खाना बदलना नहीं है, बल्कि उसे स्मार्टली खाना है। तो चलिए आज इस लेख में हम आपको ऐसे ही कुछ आसान ट्रिक्स के बारे में बता रहे हैं, जो आपकी रेगुलर थाली को वेट लॉस थाली में बदल देंगे-

इसे भी पढ़ें: Ayurvedic Vaginal Wash: अब खुजली-बदबू की 'No Tension', घर पर बनाएं ये असरदार Ayurvedic Wash

आधी प्लेट में हों सब्जियां

अपनी थाली को वेट लॉस थाली बनाने के लिए आप उसमें सब्जियों की मात्रा बढ़ाएं। कोशिश करें कि आपकी थाली में मौसमी सब्जियां, सलाद जैसे खीरा, गाजर, टमाटर, सॉटे की हुई सब्ज़ियां व पत्तेदार सब्ज़ियां मौजूद हों। दरअसल, सब्ज़ियों में फ़ाइबर ज्यादा और कैलोरी कम होती है। जिसकी वजह से आपका पेट काफी हद तक भर जाता है और आप नेचुरली रोटी और चावल कम खाते हैं।

प्रोटीन सोर्स जरूर हो शामिल

आप अपनी थाली में दाल, राजमा, छोले, पनीर, दही व स्प्राउट्स आदि को जरूर रखें। यह ना केवल भूख कंट्रोल करने और पेट को ज्यादा देर तक भरा रखने में मदद करता है। बल्कि इससे आपकी स्नैक्स की क्रेविंग्स भी कम होती है।

कार्ब्स रखें कम 

अक्सर लोग कार्ब्स को अपना दुश्मन मानते हैं और वजन कम करने के लिए इसे डाइट से बाहर रखने की कोशिश करें। आपको कार्ब्स पूरी तरह से अवॉयड नहीं करना चाहिए, बल्कि पोर्शन कंट्रोल करें। मसलन, आपकी प्लेट में 1 रोटी या आधा कप चावल काफी हैं। यह बिना ज्यादा कैलोरी के बैलेंस एनर्जी देते हैं।

अपना खाना सलाद से शुरू करें

आप खाना किस तरह खाते हैं, इससे भी काफी फर्क पड़ता है। जब भी आप अपना मील लें तो सबसे पहले सलाद खाएं। इसमें फाइबर होता है, जो खाने की स्पीड को स्लो करता है और कुल कैलोरी इनटेक को कम करता है। इससे आपको पता भी नहीं चलता और आप खुद ब खुद ओवरईटिंग से बच जाते हैं।

- मिताली जैन

What's Your Reaction?

like

dislike

love

funny

angry

sad

wow